Gorakhpur light

Directions

Gorakhpur light Its all about the Place Gorakhpur,its life,pride...me & u. making the Most of Life...
(1)

Celebrating my 13th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉
31/03/2026

Celebrating my 13th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

Trailer- Jungle and a dead deal- Written, Produced, Directed, Music, Dialogues, Screenplay, Editing by Chandan ShuklaPle...
02/12/2025

Trailer- Jungle and a dead deal- Written, Produced, Directed, Music, Dialogues, Screenplay, Editing by Chandan Shukla

Please support this movie, created by a Gorakhpurite

Bringing cinematic stories to life with AI-powered filmmaking. Original movies, songs, trailers, and immersive storytelling crafted with passion, precision, ...

Hi Everyone,Movie "Jungle and a dead deal" is releasing on 5 december.  This is a romantic suspense horror thriller . Tr...
02/12/2025

Hi Everyone,

Movie "Jungle and a dead deal" is releasing on 5 december. This is a romantic suspense horror thriller .

Trailer- Jungle and a dead deal- Written, Produced, Directed, Music, Dialogues, Screenplay, Editing by Chandan Shukla

Please support this movie, created by a Gorakhpurite

Kindly like ,subscribe and support the channel and shower your blessings.

Bringing cinematic stories to life with AI-powered filmmaking. Original movies, songs, trailers, and immersive storytelling crafted with passion, precision, ...

10/04/2025

Admission Open

For Enquiries - 9415358556, 0551-7962226
Bachpan Play School
Rajendra Nagar
Gorakhpur

25/12/2024

खिचड़ी मेले की मस्ती, बताइये अपने मेले से जुड़ी कुछ खास यादें

22/12/2024

The mesmerizing essence of our place.

आपने 'निमोना' खाया है? खाया ही होगा। निमोना के बारे में आप अपनी एक दो यादें बताएंगे?
19/12/2024

आपने 'निमोना' खाया है? खाया ही होगा। निमोना के बारे में आप अपनी एक दो यादें बताएंगे?

 #दही अगर आपने लाल छाली वाले दही का स्वाद लिया है तो आपको पता होगा की मिट्टी के बर्तन में कई घंटे तक दूध को दही बनाने की...
19/12/2024

#दही
अगर आपने लाल छाली वाले दही का स्वाद लिया है तो आपको पता होगा की मिट्टी के बर्तन में कई घंटे तक दूध को दही बनाने की प्रक्रिया के लिए गर्म किया जाता है दूध का कलर व्हाइट से रेड हो जाता है फिर दूध को ठंडा होने के बाद उसमें जोरन डाला जाता है। गाय और भैंस के दूध के दही का टेस्ट भी अलग-अलग होता है। भैंस के दूध में क्रीम की मात्रा ज्यादा होती है जबकि गाय के दूध में यह कम होता है। ग्रामीण इलाकों में दुधारू पशुओं को हरी घास खिलाई जाती है जिस कारण से उनके दूध में क्रीम की मात्रा ज्यादा होती है और मिठास भी बेहतर होता है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में आज भी परंपरागत तरीके से दही जमाई जाती है। मिट्टी के बर्तन में जो दही तैयार की जाती है उसमे दूध के गर्म होने की प्रक्रिया से लेकर दही हमने की प्रक्रिया तक मिट्टी के बर्तन में रहने के कारण इसमें सोंधापन ज्यादा आ जाता है। ग्रामीण इलाकों में अभी भी दूध की क्रीम की जगह दही के क्रीम से ही घी तैयार किया जाता है यह भी काफी टेस्टी होता है तथा इसका सुगंध भी बेहतर होता है जब इस दही वाली घी को गर्म किया जाता है और यह ठंडा होता है तो दानेदार हो जाता है। ग्रामीण इलाकों में आज भी मथानी से मत कर दही का क्रीम बाहर निकाल लिया जाता है फिर उसे गर्म करके घी बनाया जाता है और भी बेहतर हो जाता है किसी से छाछ तैयार किया जाता है जिसे उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में माठा भी बोला जाता है।

अक्ल बाँटने लगे विधाता, लम्बी लगी कतारी ।सभी आदमी खड़े हुए थे, कहीं नहीं थी नारी ।।सभी नारियाँ कहाँ रह गयीं, था ये अचरज ...
19/12/2024

अक्ल बाँटने लगे विधाता, लम्बी लगी कतारी ।
सभी आदमी खड़े हुए थे, कहीं नहीं थी नारी ।।
सभी नारियाँ कहाँ रह गयीं, था ये अचरज भारी ।
पता चला ब्यूटी पार्लर में, पहुँच गयीं थीं सारी ।।
मेकअप की थी गहन प्रक्रिया, एक एक पर भारी ।
बैठी थीं कुछ इन्तजार में, कब आयेगी बारी ।।
उधर विधाता ने पुरूषों में, अक्ल बाँट दी सारी ।
पार्लर से फुर्सत पा कर के, जब पहुँची सब नारी ।।
बोर्ड लगा था स्टॉक ख़त्म है, नहीं अक्ल अब बाकी ।
रोने लगी सभी महिलाएँ, नीन्द खुली ब्रह्मा की ।।
पूछा कैसा शोर हो रहा, ब्रह्मलोक के द्वारे ?
पता चला कि स्टॉक अक्ल का पुरुष ले गये सारे ।।
ब्रह्मा जी ने कहा देवियों, बहुत देर कर दी है।
जितनी भी थी अक्ल सभी वो, पुरुषों में भर दी है ।।
लगी चीखने महिलाएँ, ये कैसा न्याय तुम्हारा ?
कुछ भी करो, चाहिए हमको आधा भाग हमारा ।।
पुरुषों में शारीरिक बल है,हम ठहरी अबलाएँ ।
अक्ल हमारे लिए जरुरी, निज रक्षा कर पाएँ ।।
बहुत सोच दाढ़ी सहला कर, तब बोले ब्रह्मा जी ।
इक वरदान तुम्हे देता हूँ, हो जाओ अब राजी ।।
थोड़ी सी भी हँसी तुम्हारी, रहे पुरुष पर भारी ।
कितना भी वह अक्लमन्द हो, अक्ल जायेगी मारी ।।
एक बोली, क्या नहीं जानते ! स्त्री कैसी होती है ?
हँसने से ज्यादा महिलाएँ, बिना बात रोती हैं ।।
ब्रह्मा बोले यही कार्य तब, रोना भी कर देगा ।
औरत का रोना भी नर की, बुद्धि को हर लेगा ।।
इक बोली, हमको ना रोना, ना हँसना आता है ।
झगड़े में हैं सिद्धहस्त हम, झगड़ा ही भाता है ।।
ब्रह्मा बोले चलो मान ली, यह भी बात तुम्हारी ।
घर में जब भी झगड़ा होगा, होगी विजय तुम्हारी ।।
जग में अपनी पत्नी से जब कोई पति लड़ेगा ।
पछतायेगा, सिर ठोकेगा आखिर वही झुकेगा ।।
ब्रह्मा बोले सुनो ध्यान से, अन्तिम वचन हमारा ।
तीन शस्त्र अब तुम्हें दे दिये, पूरा न्याय हमारा ।।
इन अचूक शस्त्रों में भी, जो मानव नहीं फँसेगा ।
बड़ा विलक्षण जगतजयी ऐसा नर दुर्लभ होगा ।।
कहे कवि सब बड़े ध्यान से, सुन लो बात हमारी ।
बिना अक्ल के भी होती है, नर पर भारी नारी ।। -

🤣🤣🤣🤣🤣😄😄😄😄😅😅😅😅

अलग swag है बाबा
19/12/2024

अलग swag है बाबा

समय के साथ चलिए वरना....1998 में Kodak में 1,70,000 कर्मचारी काम करते थे और वो दुनिया का 85% फ़ोटो पेपर बेचते थे..चंद सा...
19/12/2024

समय के साथ चलिए वरना....

1998 में Kodak में 1,70,000 कर्मचारी काम करते थे और वो दुनिया का 85% फ़ोटो पेपर बेचते थे..चंद सालों में ही Digital photography ने उनको बाज़ार से बाहर कर दिया..

Kodak दिवालिया हो गयी और उनके सब कर्मचारी सड़क पे आ गए। 🔸HMT (घडी)
🔹BAJAJ (स्कूटर)
🔸DYNORA (टीवी)
🔹MURPHY (रेडियो)
🔸NOKIA (मोबाइल)
🔹RAJDOOT (बाईक)
🔸AMBASDOR (कार)

मित्रों, इन सभी की गुणवक्ता में कोई कमी नहीं थी फिर भी बाजार से बाहर हो गए!! कारण???
उन्होंने समय के साथ बदलाव नहीं किया.!! आपको अंदाजा है कि आने वाले 10 सालों में दुनिया पूरी तरह बदल जायेगी और आज चलने वाले 70 से 90% उद्योग बंद हो जायेंगे।

चौथी औद्योगिक क्रान्ति में आपका स्वागत है...

▪️Uber सिर्फ एक software है। उनकी अपनी खुद की एक भी Car नहीं इसके बावजूद वो दुनिया की सबसे बड़ी Taxi Company है।

▪️Airbnb दुनिया की सबसे बड़ी Hotel Company है, जब कि उनके पास अपना खुद का एक भी होटल नहीं है। Paytm, ola cabs , oyo rooms जैसे अनेक उदाहरण हैं।

▪️US में अब युवा वकीलों के लिए कोई काम नहीं बचा है, क्यों कि IBM Watson नामक Software पल भर में ज़्यादा बेहतर Legal Advice दे देता है। अगले 10 साल में US के 90% वकील बेरोजगार हो जायेंगे... जो 10% बचेंगे... वो Super Specialists होंगे।

▪️Watson नामक Software मनुष्य की तुलना में Cancer का Diagnosis 4 गुना ज़्यादा Accuracy से करता है। 2030 तक Computer मनुष्य से ज़्यादा Intelligent हो जाएगा।

▪️अगले 10 सालों में दुनिया भर की सड़कों से 90% cars गायब हो जायेंगी... जो बचेंगी वो या तो Electric Cars होंगी या फिर Hybrid...सडकें खाली होंगी, Petrol की खपत 90% घट जायेगी,सारे अरब देश दिवालिया हो जायेंगे।

आप Uber जैसे एक Software से Car मंगाएंगे और कुछ ही क्षणों में एक Driverless कार आपके दरवाज़े पे खड़ी होगी...उसे यदि आप किसी के साथ शेयर कर लेंगे तो वो ride आपकी Bike से भी सस्ती पड़ेगी। Cars के Driverless होने के कारण 99% Accidents होने बंद हो जायेंगे.. इस से Car Insurance नामक धन्धा बंद हो जाएगा। ड्राईवर जैसा कोई रोज़गार धरती पे नहीं बचेगा। जब शहरों और सड़कों से 90% Cars गायब हो जायेंगी, तो Traffic और Parking जैसी समस्याएं स्वतः समाप्त हो जायेंगी... क्योंकि एक कार आज की 20 Cars के बराबर होगी।

▪️आज से 5 या 10 साल पहले ऐसी कोई ऐसी जगह नहीं होती थी जहां PCO न हो। फिर जब सब की जेब में मोबाइल फोन आ गया, तो PCO बंद होने लगे.. फिर उन सब PCO वालों ने फोन का recharge बेचना शुरू कर दिया। अब तो रिचार्ज भी ऑन लाइन होने लगा है।

आपने कभी ध्यान दिया है..? आजकल बाज़ार में हर तीसरी दुकान आजकल मोबाइल फोन की है। sale, service, recharge , accessories, repair, maintenance की।

अब सब Paytm से हो जाता है.. अब तो लोग रेल का टिकट भी अपने फोन से ही बुक कराने लगे हैं.. अब पैसे का लेनदेन भी बदल रहा है..

Currency Note की जगह पहले Plastic Money ने ली और अब Digital हो गया है लेनदेन।

दुनिया बहुत तेज़ी से बदल रही है.. आँख कान नाक खुले रखिये वरना आप पीछे छूट जायेंगे..।

समय के साथ बदलने की तैयारी करें।

इसलिए... व्यक्ति को समयानुसार अपने व्यापार एवं अपने स्वभाव में भी बदलाव करते रहना चाहिये।

"Time to Time Update & Upgrade"

समय के साथ चलिये और सफलता पाईये ।

🙏

गुड़ का सेवन अधिकांश लोग ठंड में ही करते हैं वह भी थोड़ी मात्रा में इस सोच के साथ की ज्यादा गुड़ खाने से नुकसान होता है। इस...
18/12/2024

गुड़ का सेवन अधिकांश लोग ठंड में ही करते हैं वह भी थोड़ी मात्रा में इस सोच के साथ की ज्यादा गुड़ खाने से नुकसान होता है। इसकी प्रवृति गर्म होती है, लेकिन ये एक गलतफहमी है गुड़ हर मौसम में खाया जा सकता है और पुराना गुड़ हमेशा औषधि के रूप में काम करता है।आयुर्वेद संहिता के अनुसार यह शीघ्र पचने वाला, खून बढ़ाने वाला व भूख बढ़ाने वाला होता है। इसके अतिरिक्त गुड़ से बनी चीजों के खाने से बीमारियों में राहत मिलती है।

- गुड़ में सुक्रोज 59.7 प्रतिशत, ग्लूकोज 21.8 प्रतिशत, खनिज तरल 26प्रतिशत तथा जल अंश 8.86 प्रतिशत मौजूद होते हैं।इसके अलावा गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा और ताम्र तत्व भी अच्छी मात्रा में मिलते हैं। इसलिए चाहे हर मौसम में आप गुड़ खाना न पसन्द करें लेकिन ठंड में गुड़ जरूर खाएं।

- यह सेलेनियम के साथ एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। गुड़ में मध्यम मात्रा में कैल्शियम, फॉस्फोरस व जस्ता पाया जाता है यही कारण है कि इसका रोजाना सेवन करने वालों का इम्युनिटी पॉवर बढ़ता है। गुड़ में मैग्नेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिए ये बॉडी को रिचार्ज करता है साथ ही इसे खाने से थकान भी दूर होती है।

- गुड़ और काले तिल के लड्डू खाने से सर्दी में अस्थमा परेशान नहीं करता है। रोजाना गुड़ का सेवन हाइब्लडप्रेशर को कंट्रोल करता है। जिन लोगों को खून की कमी हो उन्हें रोज थोड़ी मात्रा में गुड़ जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

- गुड़ का हलवा खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है व सर्दियों में, यह शरीर के तापमान को विनियमित करने में मदद करता है। यह लड़कियों के मासिक धर्म को नियमित करने यह मददगार होता है।

- अगर आप गैस या एसिडिटी से परेशान हैं तो खाने के बाद थोड़ा गुड़ जरूर खाएं ऐसा करने से ये दोनों ही समस्याएं नहीं होती हैं। गुड़, सेंधा नमक, काला नमक मिलाकर चाटने से खट्टी डकारें आना बंद हो जाती हैं।

- ठंड में कई लोगों को कान के दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में कान में सरसो का तेल डालने से व गुड़ और घी मिलाकर खाने से कान का दर्द ठीक हो जाता है।
Credit - Sanjiv Kumar

Address

Gorakhnath
Gorakhpur
273001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gorakhpur light posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share