Shri Chavo Veero Dadi Sewa Samiti(Regd) Gorakhpur

Shri Chavo Veero Dadi Sewa Samiti(Regd) Gorakhpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Chavo Veero Dadi Sewa Samiti(Regd) Gorakhpur, Community Organization, Gorakhpur.

श्री चावो वीरो की कथा

अनुमानत 600 वर्ष पुर्व हरियाणा राज्य स्थित भिवानी के निकट टिगडाना ग्राम मे सेठ श्री कालूराम जी के देवीय कन्या का जन्म हुआ । कन्या का नाम चावली रखा गया और स्नेह से उनको चावो कहा जाने लगा । उनके एक अनुज भ्राता था जिनको श्री वीरमल (वीरो) पुकारा जाता था।

देवीय कन्या का शुभ विवाह श्री सत्यनारायण जी ( श्री सूरजमल जी) के बडे पुत्र से सम्पन्न हुआ । जिनका राजस्थान राज्य मे झुन्झ

ुनू के निकट बगड कस्बे मे निवास था ।

एक दिन रास्ते मे श्री सुरजमल जी का सामना कुछ डकैतो से हुआ, जो बाजार मे लूटपाट करने जा रहे थे । श्री सुरजमल जी ने सूक्ति " जननी जन्मे भुमिश्च स्वर्गादपि गरियासी " का मन मे स्मरण करते हुए अपने सहयोगियो को सतर्क किया । तत्पश्चात उन्होनें डकैतो का वीरता से सामना किया ।

उन्होनें वीरता पुवर्क अन्तिम सांस तक संघर्ष किया, अनन्तः डकैतो और उनके सरदार को मार भगाया। तत्पश्चात उन्होनें घायल और निडाल अवस्था मे बगड़ को प्रस्थान किया। संघर्ष के उपरान्त उनके शरीर में गहरे घाव के कारण उन्होनें स्वर्ग को प्रस्थान किया ।

उस समय कन्या चावो टिगडाना मे थी । देवी पार्वती उनके सम्मुख प्रकट हुई और श्री सूरजमल के निधन का समाचार दिया । कन्या चावो ने तुरन्त अपने पति के साथ बगड़ के लिये प्रस्थान किया और देवी पार्वती के आर्शीवाद उपरान्त प्रचलित सती प्रथा के अनुरूप अपने पति के साथ सती हो गई । उनके अनुज वीरमल जी भी अपनी बहन के बिछुडने का समाचार सहन नही कर सके और उन्होने भी प्राण त्याग कर स्वर्ग को प्रस्थान किया । उनके प्रिय अश्व जो मुंह मे असंख्य घावो से पीडित थे, अन्त उसने भी अपने स्वामी के साथ प्राण त्याग दिये ।

देवी चावो ने चतुर्भुज रूप मे अवतार लिया और अपने पारिवारिक सदस्यो को उनकि स्मृति मे एक मन्दिर और अश्व की स्मृति मे चबूतरे के निर्माण का आदेश दिया । अतः बगड़ मे एक भव्य मन्दिर का निर्माण किया गया । पूजा अर्चना कि शानदार परम्परा की शुरुआत की गयी जो आज भी सभी परम्पराओं को रखते हुए जारी है ।

Address

Gorakhpur
273001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Chavo Veero Dadi Sewa Samiti(Regd) Gorakhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shri Chavo Veero Dadi Sewa Samiti(Regd) Gorakhpur:

Share