02/11/2022
माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय महंत योगी आदित्यनाथ महाराज जी एवं नगर निगम गोरखपुर के द्वारा पूर्व सैनिकों को गृह कर में छूट देकर पूर्व सैनिकों के हित में एक ऐतिहासिक सौगात देने के लिए आज गोरखपुर महानगर के पूर्व सैनिकों द्वारा माननीय महापौर आदरणीय श्री सीताराम जायसवाल जी, उपसभापति आदरणीय श्री ऋषि मोहन वर्मा जी एवं सहायक नगर आयुक्त को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन ज्ञापित किया गया।
प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक श्री कैप्टन ओमप्रकाश यादव जी,पूर्व सैनिक सेवा परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष विंग कमांडर पी डी शुक्ला जी, कैप्टन सत्यनारायण पासवान जी,दयाशंकर शुक्ल जी, सूबेदार मेजर नित्यानंद तिवारी जी, सूबेदार मेजर रमन दुबे जी,सूबेदार राजेश पांडेय जी , सूबेदार राम लखन यादव जी,वी ई लल्लन शर्मा जी, सूबेदार उजागर सिंह जी ,कैप्टन रामरेखा सिंह ,वारंट अफसर ए पी त्रिपाठी जी, एचफओ रामसागर त्रिपाठी जी, एचफओ बी यन गिरी जी,सूबेदार मेजर राजेश कुमार सिंह ,एचफओ यू के सिंह जीएवं वारंट अफसर श्रीकांत पांडेय जी आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।