Yuwa India "Youth Util Welfare Association"

Yuwa India "Youth Util Welfare Association" Yuwa India एक National NGO है।

Yuwa(Yuva Util Welfare Association) India एक राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन(NGO) है जो पर्यावरण समृद्धि, वैचारिक स्वतंत्रता, और प्राकृतिक समानता को जोड़ती है, इस संगठन से हम हमारे क्षेत्र के आर्थिक कल्याण के लिए रचनात्मक और सक्रिय प्रयास बनाते हैं।

03/03/2026

युवा इंडिया अक्षर मुहिम निःशुल्क पाठशाला 🙏🎉

#युवा_इंडिया #यूथयुटिलवेलफेयरएसोसिएशन

🩸 रक्तदान शिविर – जीवन बचाने का संकल्प 🩸“रक्तदान – महादान”आयोजक: यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशनमानव सेवा के पावन उद्देश्य से...
28/02/2026

🩸 रक्तदान शिविर – जीवन बचाने का संकल्प 🩸
“रक्तदान – महादान”

आयोजक: यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन

मानव सेवा के पावन उद्देश्य से यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान कर पुण्य कार्य में सहभागी बनें।

📅 दिनांक: 01 मार्च 2026
🕙 समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
📍 स्थान: न्यू जीवन चैरिटेबल ब्लड बैंक, जीडीए ऑफिस के सामने, यादव कुल्फी हाउस के पीछे, तारामंडल रोड, गोरखपुर

💉 रक्तदान से:
✔ जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है
✔ शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया सक्रिय होती है
✔ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ मिलता है

आइए, मानवता की सेवा के इस महान कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
आपका एक यूनिट रक्त, किसी के लिए पूरी जिंदगी बन सकता है।

🙏 अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें एवं स्वयं भी अवश्य पधारें।

05/02/2026

मानवता में ही पूर्णता निहित है🙏 #यूथयुटिलवेलफेयरएसोसिएशन #युवाइंडिया

हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवसयूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन संस्था द्वारा लालडिग्गी पार्क निकट स्थित ...
27/01/2026

हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन संस्था द्वारा लालडिग्गी पार्क निकट स्थित मोती जेल हरिजन बस्ती में विगत 10 वर्षों से चलाए जा रहे अक्षर मुहिम निःशुल्क पाठशाला में अध्ययनरत वीर बच्चों के बीच में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष रत्नेश तिवारी एवं संरक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने झंडारोहण किया। संस्था के सदस्यों एवं वीर बच्चों की ओर से राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। अध्यक्ष रत्नेश तिवारी ने कहा कि आज हम अपने देश का 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है, जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। हम हर वर्ष अपना गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं। संरक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस प्रत्येक भारतीय नागरिक की ओर से बड़े ही उत्साह के साथ त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। हमारे सेना की ओर से दिखाए जाने वाले हथियार और उपकरण हमारे फोर्स की शक्ति को भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में दर्शाया जाता हैं। जिससे हमें अहसास होता है कि हमारा देश कितना ताकतवर है। यह पल ऐसा होता है, जिससे हर भारतीय का छाती गर्व से फूल जाता है। सुमन गुप्ता ने बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि ‘बलिदानों का सपना जब सच हुआ, तभी हमारा देश आजाद हुआ, आज सैल्यूट करें उन वीरों को, जिनकी शहादत से भारत गणतंत्र हुआ। आयोजन में अभिषेक कुमार सिंह, अलका भारती, प्रीति पटवा, खुशबू कश्यप, साधना भारती, नितिन कश्यप, युवराज मगहिया, विशाल कुमार, मुनिराज कुमार, कन्हैया कुमार, सुन्दर, शेखर, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

गोरखपुर के गौरव, जनसेवा के प्रतीक श्री रत्नेश कुमार तिवारी जी (अध्यक्ष यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया)) को जन्म...
12/11/2025

गोरखपुर के गौरव, जनसेवा के प्रतीक श्री रत्नेश कुमार तिवारी जी (अध्यक्ष यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया)) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

आपका जीवन आदर्श,आपका मार्गदर्शन प्रेरणा है। ईश्वर आपको दीर्घायु, स्वस्थ, वो ऊर्जावान रखें ताकि जरूरतमंदों की सेवा का आपका संकल्प सदा जारी रहे।

#जययुवाजयइंडिया #जययुवाइंडिया
#जय #जन्मदिन

 #रक्तदान- #महादान- #मानवता की पहचान* #रक्त की कमी को देखते हुए आगामी दिनांक- 12/11/2025, दिन-बुधवार को मेरे जन्मदिन के ...
11/11/2025

#रक्तदान- #महादान- #मानवता की पहचान*

#रक्त की कमी को देखते हुए आगामी दिनांक- 12/11/2025, दिन-बुधवार को मेरे जन्मदिन के शुभ अवसर पर #संस्था-यूथ यूटिल वेलफेयर एसोसिएशन ( #युवा_इंडिया) व रोटरैक्ट क्लब गोरखपुर युवा द्वारा #जीडीए ऑफिस के सामने स्थित #न्यू_जीवन_चैरिटेबल_ब्लड_बैंक (यादव कुल्फी हाउस के पीछे) में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक #रक्तदान_शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

अतः आप रक्तवीरों से विनम्र निवेदन है कि आप सभी रक्तदान अवश्य करें। ताकि रक्त की कमी को पूरा किया जा सके और जरूरतमंदो तक समय से पहुंचाया जा सके।

“कृप्या ज़्यादा से ज्याद जिंदगी को बचाने में अपना सहयोग प्रदान करें।”

👉क्यों ना ख़ुद की एक पहचान बनाये
चलो रक्तदान करें और करवायें…!!!

साभार

यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया)
मो०- 7394886855, 7985140090

#रक्तदानजीवदान #महादान #रक्तदानमहादान
#रक्तदान_महादान #रक्तदानमहादानजीवनदान
#रक्तदान_महादान_जीवनदान #रक्तदानशिविर #रक्तदान_शिविर
#रक्तवीर

*सूचनार्थ एवं आमंत्रण पत्र* #जन्मदिन विशेष कल दिनांक *12 -11-2025,* दिन *बुद्धवार* को *यूथ यूटिल वेलफेयर एसोसिएशन* (युवा...
11/11/2025

*सूचनार्थ एवं आमंत्रण पत्र*

#जन्मदिन विशेष

कल दिनांक *12 -11-2025,* दिन *बुद्धवार* को *यूथ यूटिल वेलफेयर एसोसिएशन* (युवा इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर युवा के फाउंडर *श्री रत्नेश कुमार तिवारी जी* का जन्मदिन, *अक्षर मुहीम निःशुल्क पाठशाला* (मोती जेल परिसर), निकट लालडिग्गी पार्क में वीर नौनिहालों के बीच केक काट, खाद्य सामग्री वितरित कर मनाया जाएगा।

अतः आप सभी स्नेही स्वजनों से सप्रेम निवेदन है कि, हमारे समाज मे, हमारे बीच रहने वाले एक ऐसे समाजसेवी.. *जो खुद से पहले दुसरों भविष्य को संवारने का कार्य कर रहे हैं, और आगे भी करने के लिए प्रतिबध्द हैं,* उनके जन्मदिवस पर कल शाम *4 बजे अक्षर मुहीम पाठशाला* (मोती जेल), में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दे कर उन्हें एक सुखद एहसास का पल अवश्य दें।

*निवेदक*

समस्त युवा इंडिया टीम
7394886855

Address

Rajeev Nagar, Basharatpur (West)
Gorakhpur
273001

Opening Hours

Monday 7:30am - 7:30pm
Tuesday 7:30am - 7:30pm
Wednesday 7:30am - 7:30pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

9450886855

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yuwa India "Youth Util Welfare Association" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Yuwa India "Youth Util Welfare Association":

Share

Yuwa India

Yuwa(Youth Util Welfare Association) India एक राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन(NGO) है जो पर्यावरण समृद्धि, वैचारिक स्वतंत्रता, और प्राकृतिक समानता को जोड़ती है, इस संगठन से हम हमारे क्षेत्र के आर्थिक कल्याण के लिए रचनात्मक और सक्रिय प्रयास बनाते हैं।