17/04/2026
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन
*नयी उमंग अपनों के संग*
*गोरखपुर शाखा, उत्तर प्रदेश*
*प्रकल्प... पक्षी सेवा*
सखियों जैसा कि आप सभी को विदित है कि ग्रीष्म ऋतु में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के साथ लू की वजह से सभी पशु पक्षी बेहाल है नदी व तालाबों में जलस्तर कम होने लगा है इसके कारण पशु पक्षी प्यास के मारे इधर-उधर भटक रहे हैं अतः हम सभी बहनो ने प्रतिज्ञा करी कि आज से हम सब अपनी छत पर, बालकनी में या जहां भी स्थान है पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करेंगे और सेल्फी लेकर जन जागरण हेतु सोशल मीडिया पर और ग्रुप में पोस्ट करेंगे और अपने ईष्ट मित्रों और सखियों को भी पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित करेंगे..
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत सखियों ने यह सेवा कार्य शुरू किया है जिसका कोलाज हम आपके समझ प्रस्तुत कर रहे हैं
धन्यवाद🙏🙏
पूनम रूँगटा..अध्यक्ष
रविता टिबरेवाल... सचिव
सुनीता बंसल... कोषाध्यक्ष
गोरखपुर शाखा उत्तर प्रदेश