20/10/2026
Krishna prabha creation
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग -20.10.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ मंगलवार 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_______________________________
🕉️🌄💥🏵️🎖️🏵️💥🌄🕉️
_______________________________
____________आज विशेष___________
इन 9 पौधों में है मां दुर्गा के नौ रूपों का वास घर में इन्हें लगाने से मिलेंगे चमत्कारिक लाभ
_______________________________
🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________.
✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक................…..20.10.2026
कलियुग संवत्............................5128
विक्रम संवत्.................. ............2083
शक संवत्................................ 1948
संवत्सर................................... श्री रौद्र
अयन....................................... दक्षिण
गोल........................................ .दक्षिण
ऋतु........................................... शरद
मास........................................ आश्विन
पक्ष........................................... शुक्ल
तिथि.... नवमी. अपरा. 12.51 तक / दशमी
वार...................................... मंगलवार नक्षत्र... श्रवण. सायं-रात्रि 6.02 तक/धनिष्ठा
चंद्र राशि............... मकर. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग........... शूल. रात्रि. 12.49* तक / गंड
करण............. कौलव. अपरा. 12.51 तक
करण......... तैत्तिल. रात्रि. 1.36* तक / गर
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.33.23 पर
सूर्यास्त................... सायं. 05.58.39 पर
दिनमान-घं.मि.से....................11.25.15
रात्रिमान-घं.मि.से. ................. 12.35.15
चंद्रोदय.................... 02.23.49 PM पर
चंद्रास्त..................... 01.41.35 AM पर
राहुकाल..... अपरा. 3.07 से 4.33 (अशुभ)
यमघंट.........प्रातः 9.25 से 10.50(त्याज्य)
गुलिक..अपरा.12.16 से 1.42(शुभे त्याज्य)
अभिजित......मध्या.11.53 से 12.39(शुभ)
पंचक................................. आज नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास).............आज नहीं है
दिशाशूल............................... उत्तर दिशा
दोष परिहार....... गुड़ का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️🌞✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष............शारदीय नवरात्रि व्रत पूर्ण
नवरात्रि नवम्.............. .दुर्गानवमी बलिदान
अन्य व्रत्............................. आज नहीं है
पर्व विशेष.............. विजया दशमी (दशहरा)
पर्व विशेष................ अपराजिता शमी पूजा
काल विशेष............ सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष............. राष्ट्रीय एकजुटता दिवस
दिन विशेष............... विश्व सांख्यिकी दिवस
खगोलीय............................. आज नहीं है
सूर्य नक्षत्र.................................... चित्रा
नक्षत्र वाहन................... अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)............................आज नहीं है
पंचक................................. आज नहीं है
सर्वा.सि.योग..................….... आज नहीं है
अमृत सि.योग....................... आज नहीं है
सिद्ध रवियोग.................. संपूर्ण (अहोरात्र)
________________________________
✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक............................ 21.10.2026
तिथि.............आश्विन शुक्ला दशमी बुधवार
व्रत विशेष........................... आज नहीं है
अन्य व्रत्............................. आज नहीं है
पर्व विशेष..........जगद्गुरू माधवाचार्य जयंती
काल विशेष............ सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष..........राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस
दिन विशेष.विश्व आयोडीन अल्प.निवा.दिवस
खगोलीय.............................आज नहीं है
सूर्य नक्षत्र.................................... .चित्रा
नक्षत्र वाहन.................. अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा).......... रात्रि. 2.36 से रात्रि पर्यंत
पंचक.......................प्रातः 7.00 पर प्रारंभ
सर्वा.सि.योग..................….....आज नहीं है
अमृत सि.योग....................... आज नहीं है
सिद्ध रवियोग......... उदयात् रात्रि. 7.48 तक
_________________________________
🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
_________🏵️🌞✴️🌞🏵️_________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✴️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
चंचल.............. प्रातः 9.25 से 10.50 तक
लाभ..............पूर्वा. 10.50 से 12.16 तक
अमृत.............अपरा. 12.16 से 1.42 तक
शुभ.................अपरा. 3.07 से 4.33 तक
_________________________________
✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
लाभ..................रात्रि. 7.33 से 9.07 तक
शुभ........रात्रि. 10.42 से 12.16 AM तक
अमृत..रात्रि. 12.16 AM से 1.51 AM तक
चंचल....रात्रि. 1.51 AM से 3.25 AM तक
________________________________
💥 🌞✴️🏵️✴️🌞💥
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞🌄✴️🌄🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱✴️🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
11.28 AM तक.... श्रवण..... 3........खे
06.02 PM तक.... श्रवण..... 4....... खो
12.32 AM तक....धनिष्ठा......1....... गा
उपरांत रात्रि. तक....धनिष्ठा..... 2........गी
_______राशि मकर - पाया ताम्र______
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म-ज्योतिष-वास्तुशास्त्र पर आधारित💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
इन 9 पौधों में है मां दुर्गा के नौ रूपों का वास, घर में लगाने से मिलेंगे चमत्कारिक फायदे
1-हरड़ - हरड़ आयुर्वेद की प्रधान औषधी है. इसे हिमावती भी कहते हैं जो मां शैलपुत्री का ही एक रूप है. हरड़ सात प्रकार की होती है. इसमें हरीतिका भय को हरने वाली है, पथया- हित करने वाली है, कायस्थ - शरीर को बनाए रखने वाली है, अमृता - अमृत के समान, हेमवती - हिमालय पर होने वाली, चेतकी -चित्त को प्रसन्न करने वाली है और श्रेयसी- कल्याण करने वाली मानी गई है.
2-ब्राह्मी - ब्राह्मी को मां ब्रह्मचारिणी का प्रतीक माना जाता है. इसके प्रयोग से स्मरण शक्ति और आयु में वृद्धि होती है. ये स्वर को मधुर करने का काम करती है इसलिए इसे सरस्वती भी कहते हैं.
3-चंदुसूर - चंदुसूर पौधे में मां चंद्रघंटा का वास होता है. इसके पत्तियों के सेवन से शारीरिक शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है. ह्दय रोग से पीड़ित व्यक्ति को मां चंद्रघंटा की पूजा करना चाहिए साथ ही इस औषधी का प्रयोग करना चाहिए.
4-पेठा - मां कूष्मांडा का अर्थ है कुम्हड़ा जिससे पेठा मिठाई बनती है. पेठा में मां का ये स्वरूप विराजमान है. मान्यता है कि मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए पेठा अमृत समान है. नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा कर इसका उपयोग करें.
5-अलसी - मां स्कंदमाता अलसी में विद्यमान है. इससे वात, पित्त, कफ, जैसे रोग नष्ट होते हैं. इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए.
6-मोइया - मां कात्यायनी के आयुर्वेद में कई नाम हैं जैसे अम्बालिका, अम्बिका, मोइया आदि. मोइया औषधि का प्रयोग कफ, पित्त और गले के रोग को खत्म करने के लिए किया जाता है.
7-नागदौन - नागौन के पौधे को मां कालरात्रि का रूप माना जाता है. इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. ये औषधि मानसिक तनाव को दूर करने के लिए रामबाण मानी गई है.
8-तुलसी - मां महागौरी को तुलसी में विद्यमान है. नवरात्रि में घर में तुलसी लगाने से सुख-समृद्धि आती है और मां महागौरी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. तुलसी कई रोगों की नाशक है.
9-शतावरी - मां सिद्धिदात्री को शतावरी भी कहते हैं. इसके प्रयोग से बुद्धि और बल में बढ़ोत्तरी होती है. मार्कण्डेय पुराण के अनुसार ये नौ औषधियां को ब्रह्माजी ने दुर्गाकवच का नाम दिया था।
________________________________
✴️ 🕉️आज का गोचर राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपके दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच की। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आप अचानक गुलाबों की ख़शबू से ख़ुद को सराबोर पाएंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। लेकिन इस काम में आप ख़ुद को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएँ। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धिलाएँ। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। अपने लक्ष्यों का पीछा करने के लिए अच्छा दिन है। अपनी शारीरिक-ऊर्जा का स्तर ऊँचा बनाए रखें, ताकि आप जी-तोड़ मेहनत कर जल्द-से-जल्द उन्हें हासिल कर सकें। इस मामले में आप अपने दोस्तों की मदद भी ले सकते हैं। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा और उद्देश्य को पाने में सहायता मिलेगी। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे। सबकी परेशानियों पर ग़ौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते क़ाबू पाया जा सके। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने प्रेमी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शौकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा संगीत सुन सकते हैं। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।
तुला - (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। संभव है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपको अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में भागीदारी करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। टीवी, मोबाईल का इस्तेमाल गलत नहीं है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका उपयोग आपके जरुरी समय को खराब कर सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।
धनु - (ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है। अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ ख़ास करने की योजना बनाएँ। इसके लिए वे आपकी तारीफ़ करेंगे। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज़ देखने को मिल सकता है। लघु व्यवसाय करने वाले इस राशि के जातकों को आज घाटा हो सकता है। हालांकि आपको घबराने की जरुरत नहीं है अगर आपकी मेहनत सही दिशा में है तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं।
मकर - (भो ज जी खी खू खे खो गी)
अभी हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
कुंभ - (गू गे गो सा सी सु से सो द)
आज का दौड़-भाग भरा दिन आपको तुनकमिज़ाज बना सकता है। बिना किसी की सलाह लिये आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें।
मीन - (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।
________________________________
🌄💥✴️🕉️✴️💥🌄
__________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️🕉️✴️✴️🌄
✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️
_______________________________