12/05/2025
झाँसी , आज 12 मई 2025 को श्री सिद्धेश्वर सिद्ध पीठ झाँसी में ,विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की एक बैठक डॉ0 आचार्य हरिओम पाठक जी की अध्यक्षता व प्रदेश अध्यक्ष आदर्णीय श्री भिखारी प्रजापति जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई ।
जिसमे विश्व हिंदू महासंघ के पदेन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन 5 जून पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई ,प्रमुख रूप से संकल्प लिया गया कि इस वर्ष महासंघ पूरे उत्तर प्रदेश में योगी जी के जन्मदिन पर भारत के वीर सैनिकों के निमित्त ,,रक्तदान करेंगे व हजारों युवाओं को प्रेरित कर रक्तदान कराएंगे ।
2 ,दूसरे प्रस्ताव में सर्व सम्मति से तय किया गया कि महासंघ के संस्थापक व भारत के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, पूज्य श्री महंत अवैद्यनाथ जी महाराज ,पीठाधीश्वर श्री गुरु गोरक्षनाथ मठ गोरखपुर की गद्दी को ही भारत का राष्ट्रीय अध्यक्ष मानकर , उनके उत्तराधिकारी पूज्य योगी आदित्यनाथ जी को सर्व सम्मति से पदेन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुमोदित किया गया ।
तथा योगी जी के जन्मोत्सव 5 जून तक , सम्पूर्ण भारत से चयनित सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा ।
और हिन्दुस्तान के सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष बनाने व प्रदेशों की कार्यकारिणी गठित करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हुआ ।
3 , तीसरे प्रस्ताव में श्री भिखारी प्रजापति जी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया , अब वह बहुमत प्राप्त,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष होंगे ।
4 , चतुर्थ प्रस्ताव में तय किया गया कि कुछ वर्ष पूर्व संगठन के कुछ साथी अलग हो गए थे ,उनको आदर पूर्वक पुनः संगठन में वापस किया जाएगा और संगठन के विस्तार का दायित्व भी उनको दिया जाएगा ।।
अंत मे भारत पाकिस्तान युद्ध मे शहीद अपने देश के वीर सैनिकों को याद कर , दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई ।।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रूद्रकुमार पाठक , इंद्रदेव सिंह ,धीरेंद्र प्रताप सिंह , दिग्विजय सिंह राना ,विष्णुकांत चौवे जी , स्वामी हरिनारायण सिंह ,श्रीमती सन्तोष मिश्रा ,ठा0 बीरेंद्र सिंह प्रवीण दुवे , मनोज प्रजापति , आर सी योगा ,
रेखा श्रीवास्तव ,विभा दुवे , दीपक त्रिपाठी , राकेश पटेरिया , शरद प्रजापति ,अनुज सिंह , जगत पांडेय , सोनू ठाकुर , संतोष खरेला , दिनेश चौवे ,महेश शर्मा , मोहित सिंह परिहार , उमेश प्रजापति ,योगेश नामदेव , नीरज पटेल , ध्रुव ओझा , विनोद पण्डा , हेमन्त साहू , नरेंद्र अग्रवाल , अंजुल पुरोहित , राजेश सैन ,अंकित कुशवाहा ,बृजेश अग्रवाल ,शैलेन्द्र राय , गोपाल विरथरे ,दीपक यादव ,शिवा वर्मा ,राजा परिहार आदि उपस्थित रहे । संचालन दिग्विजय सिंह व आभार आचार्य राजीव पाठक ने व्यक्त किया ।।
भवदीय
आचार्य हरिओम पाठक
प्रदेढ़ अध्यक्ष ,,धर्माचार्य प्रकोष्ठ
विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश