13/10/2026
🔥 नाई समाज का आत्मसम्मान: जजमानी प्रथा को समाप्त करना होगा।
नाई समाज के युवाओं, जागरूक साथियों और संगठनों से अपील है कि अब अपमानजनक जजमानी प्रथा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएँ।
शादी-विवाह, जन्म-मृत्यु और नेवता जैसे कार्यों में दिन-रात मेहनत, लेकिन बदले में न उचित मजदूरी, न सम्मान और न सुरक्षा—आखिर कब तक?
दाढ़ी-बाल बनाना हमारा व्यवसाय है, गुलामी का पट्टा नहीं!
हमारी प्रमुख माँगें:
- जजमानी प्रथा के खिलाफ संगठित आवाज।
- समाज के लिए स्थायी रोजगार और स्वरोजगार की व्यवस्था।
- बिहार सरकार द्वारा जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा की सुविधा।
दो रोटी कम खा लेंगे, लेकिन अपमान और गुलामी स्वीकार नहीं करेंगे!
जागो नाई नंदवंशी समाज, एकजुट हो और अपनी आने वाली पीढ़ी को सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान का जीवन दो!
Samrat Choudhary
Nand Army ✍️