Vipra foundation Gondia

Vipra foundation Gondia Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vipra foundation Gondia, Non-Governmental Organization (NGO), Gondia.

विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भीकम शर्मा जी जयपुर प्रवास पर रहे इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक...
22/12/2025

विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भीकम शर्मा जी जयपुर प्रवास पर रहे इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विलेश शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया, जयपुर प्रवास उन्होंने विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री पवन पारीक, राष्ट्रीय सचिव श्री नरेंद्र हर्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री माधव शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय समन्वयक श्री मनोज पांडेय, युवा प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा, श्री सुशील शर्मा आदि गणमान्य जानो से भेंटवार्ता की

माधव भाई साहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
06/10/2025

माधव भाई साहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

विप्र फाउंडेशन विदर्भ जोन 9 के उपाध्यक्ष और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय श्री भीकमचंदजी शंकरलालजी शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक...
20/09/2025

विप्र फाउंडेशन विदर्भ जोन 9 के उपाध्यक्ष और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय श्री भीकमचंदजी शंकरलालजी शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

18/08/2025
*मेघ मल्हार व स्नेह मिलन का सफल आयोजन*विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला के स्थापना दिवस पर प्रतिवर्षानुसार आयोजित किए जाने वाल...
18/08/2025

*मेघ मल्हार व स्नेह मिलन का सफल आयोजन*

विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला के स्थापना दिवस पर प्रतिवर्षानुसार आयोजित किए जाने वाले स्नेह मिलन एवं मेघ-मल्हार कार्यक्रम विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला व विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष पावस पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ 17 अगस्त 2025 रविवार को सफलता पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में नागपुर से पधारी सौं मधु प्रशांतजी शर्मा अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ तथा मुख्य अतिथि के रूप में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ विदर्भ झोन की उपाध्यक्ष ऋतु आनंदजी शर्मा थी साथ में मंच पर भीकमजी शर्मा उपाध्यक्ष विदर्भ जोन 9, रमेशजी शर्मा अध्यक्ष, संतोषजी शर्मा सचिव, विजयजी शर्मा कोषाध्यक्ष, सौं अर्चना शर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवं सौं प्रियंका शर्मा उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भी उपस्थित रही।
आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ सौं नीलम व्यास द्वारा गणेश वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ।
दोपहर में प्रारंभ हुए मेघ मल्हार कार्यक्रम में कृष्ण नंद उत्सव, बछबारसका पाटा सजाओ, राधा रानी नृत्य, बांसुरी दही हांडी, राधाजी की अष्ट सखियां, मयूर नृत्य, महारास इत्यादि का सफलतम प्रदर्शन किया गया तथा महिलाओं के लिए हाऊजी खेल का भी आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में राजस्थानी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सत्कार शॉल श्रीफल देकर किया गया साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र की उदीयमान प्रतिभाओं को सम्मान पत्र दिया गया। विशिष्ट कार्य सेवा पुरस्कार के अंतर्गत समाज सेवा, खेल क्षेत्र, धर्म क्षेत्र और कला क्षेत्र में गोंदिया का नाम गौरान्वित करने वाली प्रतिभाओं का भी सन्मान किया गया।
महिलाओं एवं बच्चे बच्चियों ने कार्यक्रम में आयोजित प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किये।
आभार प्रदर्शन संस्था सचिव संतोष शर्मा (मोडल्या) ने किया।
सभी समाज बंधुओं ने महाप्रसाद का आनंद प्राप्त किया।

05/07/2025

संस्थापक विप्र फाउंडेशन
माननीय श्री सुशील ओझा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

आप हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं।

आपका जीवन सदा स्वस्थ, सुखद एवं सफलताओं से परिपूर्ण रहे , आप दीर्घायु हो यही ईश्वर से प्रार्थना है।

भीकम शर्मा
उपाध्यक्ष
विप्र फाउंडेशन, विदर्भ ज़ोन-9

*विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला एवं सकल गौड़ ब्राह्मण महासंघ (मध्य-भारत क्षेत्र) नागपुर द्वारा सामुहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्...
11/02/2025

*विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला एवं सकल गौड़ ब्राह्मण महासंघ (मध्य-भारत क्षेत्र) नागपुर द्वारा सामुहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार संपन्न*

संस्था के मार्गदर्शक *श्री भीकमचंदजी शंकरलालजी शर्मा उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन विदर्भ जोन 9* के कुशल नेतृत्व में सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार का मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भारतीय सनातन संस्कृति में निर्धारित सोलह संस्कारों में से जनेऊ संस्कार अत्यंत महत्वपूर्ण है। विलुप्त होती जा रही संस्कार परम्पराओं की पुनर्स्थापना एवं अपने जीवन मे उन्हें स्वीकार कर जनेऊ धारण करने का संकल्प समाज को नई दिशा देने में अमूल्य एवं अनुकरणीय होता है। संस्कारों को बचाये और बनाये रखने हेतु इस सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार के आयोजन में राजस्थानी ब्राह्मण समाज के करीब 63 तिरेसठ बटुकों (बच्चों) को जिसमें सबसे कम उम्र 11 वर्ष के बटुकों साथ स्थानीय मांगलिक स्थल श्री अखंड आश्रम गोंदिया में दिनांक 10 फरवरी 2025 को समाज बंधुओं की भारी उपस्थिति में समस्त विधि विधानों व यज्ञ पूजन के साथ विद्वान व प्रतिष्ठित पंडितों द्वारा यथोचित मंत्रोपचार के साथ संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम यज्ञ भूमि को यथोचित विधी- विधानानुसार पवित्र मंत्रोच्चार के साथ यज्ञोपवीत अनुष्ठान हेतु तैयार किया गया तथा जनेऊ संस्कार हेतु बटुकों को पुरातनकाल के अनुसार ऋषि मुनियों के आश्रम में शिष्यों को धारण किये जाने वाले वस्त्र पीली धोती व मुंज की जनेउ पहनाकर संस्कार हेतु तैयार किया गया। सामुहिक यज्ञोपवीत अनुष्ठान और गुरुमंत्र दीक्षा संस्कार हेतु प्रधान आचार्य के पद पर व्यासपीठाधीश विद्वान पं दिनेश बिहारीलालजी शर्मा ने दायित्व संभाला उनका 11 आचार्यों ने सहयोग प्रदान करते हुये समस्त बटुकों को शुद्ध व संस्कारित रूप में संस्कार प्रदान कराया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ महेंद्र कुमारजी शर्मा (*CGM आजीवन प्रमुख प्रबंध व्यवस्थापक, बजाज ग्रुप*)अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन विदर्भ जोन 9 ने की। कार्यक्रम के उद्घाटक राजनांदगांव से विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री कचरूप्रसादजी शर्मा,विप्र फाउंडेशन विदर्भ जोन9 के उपाध्यक्ष श्री भीकमचंदजी शंकरलालजी शर्मा, विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला के अध्यक्ष श्री रमेशजी शर्मा, उपाध्यक्ष श्री शिवकुमारजी शर्मा, श्री कचरुलालजी शर्मा, श्री पंकज जी शर्मा, श्री अजय जी पालीवाल (मो.अर्जुनी), सकल गौड़ ब्राह्मण महासंघ नागपुर के अध्यक्ष श्री विश्वजीत चंद्रकांता मोहन भगत, श्री आनंद वल्लभजी चौबे, श्री हरीशजी शर्मा एवं सहयोगियों और महिला मंडल के साथ परिचर्चा के अध्यक्ष श्री डॉ हनुमानप्रसादजी ओझा, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सौं अर्चना संतोष शर्मा एवं श्री राजस्थानी ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष सौं पूजा सुनील शर्मा, सौं श्वेता महेंद्रजी पुरोहित और विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता चंद्रकांत जोशी ने मंच को गरिमा प्रदान की।
आमंत्रित अतिथियों के रूप में श्री राजस्थानी ब्राह्मण सभा ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष श्री संतोष जी पुरोहित, श्री राजस्थानी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष व विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला के उपाध्यक्ष श्री आनंदजी पुरोहित, जनता सहकारी बैंक गोंदिया के उपाध्यक्ष श्री राजकुमार जी तिवारी ने मंच को शोभायमान किया।
श्री विजय गजाधरजी शर्मा, श्री मनोज रमेशचंदजी जोशी एवं श्री मोहनजी उपाध्याय (नागपुर) प्रोजेक्ट चेयरमैन के रूप में उपस्थित रहे।
*मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री परशुरामजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।*
इस अवसर पर *गोंदिया के श्री राजस्थानी ब्राह्मण सभा के संस्थापक, समाज रत्न से विभूषित, शास्त्री पं श्री शंकरलालजी मुरलीधरजी शर्मा की स्मृति में* सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना अमूल्य योगदान देने वाले *पं श्री ओमप्रकाशजी गोपीकिशनजी बावला रायपुर, पं श्री केदारजी राधेश्यामजी जोशी कामठी एवं डॉ प्रशांत शिवकुमारजी शर्मा गोंदिया का स्मृति चिन्ह के साथ शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सौंदर्य एवं कला क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कु.श्रुति एवं नंदिनी घीसुलालजी शर्मा और श्री नितीन रामानंदजी व्यास को सम्मान चिन्ह (मोमेंटो) एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।*
परिचर्चा हेतु दिये गये विषयों पर बुद्धिजीवी वक्ताओं ने अपने विचारों से अवगत कराया।
पहला विषय *विवाह विच्छेद की बढ़ती समस्या और सामाजिक सहायता की आवश्यकता* पर सौं गीता श्रीगोपाल शर्मा, सौं हेमलता केतन व्यास एवं एड. अनिता शर्मा ने अपने विचार रखे।
दूसरा विषय *घटता हुआ धार्मिक आचरण एवं बढ़ती हुई संवेदनहीनता* पर सौं राजकुमारी ओझा, श्रीमती उमा श्यामसुंदरजी शर्मा और तीसरे विषय *यज्ञोपवीत संस्कार की जानकारी एवं वर्तमान की आवश्यकता* पर सौं पूजा सुनील शर्मा एवं श्री रमेशजी शर्मा ने अपने विचार प्रगट किये।
चौथा विषय *वैदिक एवं आधुनिक विज्ञान का तुलनात्मक परिचय* इस पर डॉ प्रशांत शिवकुमारजी शर्मा ने बताया कि विश्व की आधुनिक विज्ञान की सबसे बड़ी संस्था *नासा* ने भी वैदिक विज्ञान का लोहा माना है और विश्व की सबसे बड़ी प्रयोगशाला *CERN* जो स्विट्जरलैंड में स्थित है के मुख्यद्वार पर नटराज की प्रतिमा के कारण पर भी जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में आये समस्त अतिथियों ने अपने समयोचित सारगर्भित विचार रखे। सभी के विचारों से एक स्वर सुनाई दे रहा था कि *ब्राह्मणों का सम्मान सिर्फ ब्राह्मण ही करना शुरू कर दे तो सारी समस्यायें अपने आप खत्म हो जायेगी।*

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री शिवकुमार शर्मा उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन एवं सौं प्रियंका अभिषेक शर्मा उपाध्यक्ष विप्र महिला प्रकोष्ठ ने किया।

इस अभूतपूर्व कार्यक्रम के सफ़लतार्थ महिला प्रकोष्ठ के अतुलनीय योगदान, समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, समाज बंधुओं, अतिथियों के साथ ही प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से योगदान हेतु संस्था सचिव संतोष राधेश्याम शर्मा ने सभी का आभार प्रकट करते हुये कहा कि *जिस दिन शुभ विचार सृजन का रूप ले लेता है उस दिन परमात्मा का आशीर्वाद स्वतः प्राप्त हो जाता है। जीवन में कुछ ऐसे भी संकल्प लें कि जीवन मे सदाचारी बनकर समाज की उन्नति में सहयोगी बन सकें। समाज ने हमे बहुत कुछ दिया है अब हमारा भी संकल्प समाज को कुछ देने का होना चाहिये। जीवन अस्थायी है इसलिए सर्वहित में प्रत्येक क्षण का सदुपयोग किया जाय तथा अपने आप को समाज के लिये समर्पित कर दें।*

विप्र फाउंडेशन, गोंदियासामूहिक यज्ञोपवीत,जनेऊ संस्कारदिनांक: 10 फरवरी 2025 सोमवारस्थान: श्री अखंड आश्रम, कामधेनु होंडा श...
05/02/2025

विप्र फाउंडेशन, गोंदिया

सामूहिक यज्ञोपवीत,जनेऊ संस्कार

दिनांक: 10 फरवरी 2025 सोमवार

स्थान: श्री अखंड आश्रम, कामधेनु होंडा शोरूम, गोंदिया

विप्र बंधुओ

आमंत्रण पत्रिका आपको प्रेषित किया हूं। आप सप्रेम सहपरिवार आमंत्रित हैं।

विनीत:
विप्र फाउंडेशन, गोंदिया जिला

🙏🙏🙏

*जय परशुराम*  *विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला द्वारा आगामी 10 फरवरी 2025 को होने जा रहे यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार के कार्यान...
31/12/2024

*जय परशुराम*

*विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला द्वारा आगामी 10 फरवरी 2025 को होने जा रहे यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार के कार्यान्वयन के लिए बैठक संपन्न।*
यज्ञोपवित के कार्यक्रम हेतु दिनांक 29 12.2024 को कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु फाउंडेशन के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया जो विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला के मार्गदर्शक एवं विदर्भ जोन 9 के उपाध्यक्ष श्री भीकमजी शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर नागपुर के सकल गौड़ ब्राह्मण महासंघ (मध्य-भारत क्षेत्र) के अध्यक्ष श्री विश्वजीत भगत के साथ कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहे।

विप्र फाउंडेशन गोंदिया द्वारा तय कार्यक्रम यज्ञोपवीत संस्कार , स्नेह मिलन समारोह, सनातनी ब्रह्म संस्कारो के महत्व पर परिचर्चा, स्व. पं. श्री शंकरलालजी मुरलीधरजी शर्मा स्मृति सम्मान इन विषयों की चर्चा की गई।

आयोजन को भव्यता एवं विराट रूप देने के लिए दो केंद्रों में व्यवस्था करने का निश्चय किया गया।
1 आवासीय व्यवस्था श्री अग्रसेन भवन गोंदिया में।
2 मुख्य आयोजन संस्कार एवं सामुहिक प्रसादी अखंड आश्रम होंडा शोरूम के सामने गोंदिया में।

बैठक में नागपुर से पधारे सकल गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री विश्वजीत भगत व उनके साथ पधारे हरि जी शर्मा,आनंद जी चौबे, मोहन जी उपाध्याय, राजेश जी शर्मा साथ ही उनके पदाधिकारी गण ने इस आयोजन की रूपरेखा से उत्साहित होकर आयोजन को गोंदिया तक सीमित ना रखते हुये मध्य भारत के ब्राह्मण समाज के जनेऊ कराने योग्य बटुकों को सम्मिलित करने का प्रस्ताव रखा गया जिसे विस्तृत चर्चा के पश्चात स्वीकृत किया गया।

यह भी निश्चित किया गया कि नागपुर से पधारे प्रतिनिधि इस आयोजन के विस्तृत प्रचार के लिए अपने अनुभव से सहयोग एवं मार्गदर्शन करेंगे एवं मकर संक्रांति के बाद संयुक्त रूप से क्रमशः गोंदिया और नागपुर में सभाएं करके आयोजन को गति प्रदान करेंगे।

चर्चा में गोंदिया विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रमेशजी शर्मा व कार्यकारिणी के शिवकुमारजी शर्मा,आनंदजी पुरोहित, कमलजी पुरोहित, विजयजी शर्मा, अजयजी शर्मा, पंकजजी शर्मा,राजकुमार जी तिवारी, आकाशजी पुरोहित, दिलीपजी व्यास, विप्र महिला प्रकोष्ठ से सुमन राजेशजी शर्मा, ज्योति चेतनजी शर्मा और गोंदिया राजस्थानी ब्राह्मण सभा की महिला अध्यक्ष श्रीमती पूजा सुनीलजी शर्मा एवं सचिव नेहा मनीषजी शर्मा, संगीता आनंदजी पुरोहित व नागपुर से पधारे महिला समिति के गायत्री जी शर्मा, वंदना जी शर्मा ने भाग लिया।
आगामी 10 फरवरी को गोंदिया में होने जा रहे यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी ने अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को जानकारी देने व सभी प्रकार से योगदान के लिए इच्छा जाहिर की तथा कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए सभी लोगों से उपस्थित होने के लिए आवाहन किया।
बैठक की संपूर्ण कार्यवाही की संचालन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री शिवकुमार शर्मा ने किया एवं बैठक के समापन पर अध्यक्ष श्री रमेशजी शर्मा ने सभी का आभार जताया।

सीए राजू आर शर्मा जी कोजन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! राष्ट्रीय प्रभारी (विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) और राष्ट्...
22/11/2024

सीए राजू आर शर्मा जी को
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

राष्ट्रीय प्रभारी (विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) और राष्ट्रीय सचिव (विप्र फाउंडेशन) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए आपने समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है।

आपके नेतृत्व, समर्पण, और अद्भुत कार्यशैली ने समाज में एक प्रेरणादायक छवि प्रस्तुत की है। आपकी सकारात्मक सोच और समाजसेवा का जज्बा हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपका जीवन हमेशा खुशियों और सफलता से भरा रहे। आप इसी तरह अपने कार्यों से समाज में नई ऊंचाइयों को छूते रहें और अपने कर्तव्यों को सफलता के साथ निभाते रहें।

आपके इस विशेष दिन पर पूरे विप्र फाउंडेशन परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।

Address

Gondia
441601

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vipra foundation Gondia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share