आपसे यह साझा करते हुए विशेष हर्ष हो रहा है कि, समाजसेवी शिक्षक बंधुओं के सहयोग से मन में शैक्षिक क्षेत्र में क्रांति का प्रबल संस्कार उपजा है, जिस हेतु संक्रांतिक विचार के शिक्षकों के एक संगठन का निर्माण कर शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त अनेक विकारों व शिक्षा जगत हेतु विकृत नीतियों से लड़ने और शिक्षा को सर्व सुलभ बनाते हुए राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर करने व आधुनिकता से जोड़ने के लिए हम कट
िबद्ध हैं।
आपको जानकर हर्ष होगा कि इस संदर्भ में 23 जनवरी 2017 से शैक्षिक कर्णधार समिति सदा वंदनीय पुण्य भूमि भारत को शत प्रतिशत साक्षर बनाने के उद्देश्य से संघर्षशील है इस क्रम में संगठन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने सेंटर्स के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क अनुशिक्षा व पाठ्य सामग्री उपलब्ध करा रहा है। साथ ही अन्य राज्यों व केंद्र शासित राज्यों में संगठन का विस्तार कर सम्पूर्ण भारत में सेवाकार्य करने के क्रम में निरत निरंतर प्रयासरत हैं।