Project Gokul

Directions

Project Gokul Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Project Gokul, Community Organization, Thakrani ghat, Gokul.

Project Gokul Volunteers | Serve, Protect & Inspire 🙏
We conduct cleaning drives, animal protection programs, and awareness campaigns to preserve the sacred beauty of our town.
📍 Location: Gokul, Mathura

07/07/2026
02/07/2026

गोकुल का 12 वर्षीय छात्र और Project Gokul का स्वयंसेवक, नमामि गंगे से हाथ जोड़कर विनती कर रहा है—

गोकुल के नालों को प्रस्तावित 60 MLD STP परियोजना में शामिल किया जाए, या फिर इनके लिए कोई वैकल्पिक समाधान तुरंत दिया जाए।

श्री यमुना जी में लगातार गिरता सीवर का गंदा पानी केवल एक पर्यावरणीय समस्या नहीं है, बल्कि गोकुलवासियों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी है। इससे श्री यमुना जी की जलीय जीव-सृष्टि को भारी नुकसान पहुँच रहा है, और साथ ही उन करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था भी आहत हो रही है जो यमुना जी को माँ मानकर यहाँ स्नान, आचमन और दर्शन के लिए आते हैं।

जब एक 12 साल का बच्चा यह पीड़ा समझ सकता है और समाधान की माँग कर सकता है, तो क्या संबंधित विभाग उसकी इस सच्ची आवाज़ को सुनेंगे?

आप सभी से निवेदन है — कृपया कमेंट्स में Namami Gange को टैग करें, ताकि गोकुल की यह आवाज़ सही जगह तक पहुँच सके।

गोकुल को स्वच्छता चाहिए।
यमुना जी को सम्मान चाहिए।
और अब का�

30/06/2026

🎙️ नाले की चर्चा | एपिसोड 1
📍श्री ठकुरानी घाट

जिस यमुना जी को हम माँ कहकर पूजते हैं, जिनके जल को श्रद्धा से आचमन करते हैं, जिनके तट पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु स्नान और दर्शन के लिए आते हैं… उसी पावन धारा में आज बिना शोधन का सीवेज और नालों का गंदा पानी बहाया जा रहा है।

यह केवल जल प्रदूषण नहीं है, यह हमारी आस्था, हमारी संस्कृति और प्रकृति; तीनों पर एक साथ आघात है।

इस गंदे पानी से जलीय जीवों का जीवन संकट में पड़ता है, यमुना जी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता है, और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएँ भी गहराई से आहत होती हैं।

“नाले की चर्चा” किसी पर आरोप लगाने की नहीं, बल्कि उस सच्चाई को सामने लाने की एक विनम्र पहल है जिसे हम सब रोज़ देखते हैं, लेकिन अक्सर अनदेखा कर देते हैं। क्योंकि परिवर्तन की शुरुआत प्रश्न पूछने से होती है।

🙏 अब आपकी बारी है।
क्या आपको लगता है कि श्री यमुना जी में सीधे सीवेज का गिरना स्वीकार्य है?
आपके अनुसार इस समस्या का समाधान क्य�

21/06/2026

This is what our Sunday mornings feel like.

Volunteers, students, locals, and elders coming together to clean and care for the ghats of Gokul.

A cleaner town begins with small actions repeated every week.

Join us next Sunday.

16/06/2026

श्री ठकुरानी घाट, गुसाईं जी प्रथम बैठक के पास कुछ समय पहले हमारे स्वयंसेवकों और नगर पंचायत की सहायता से साफ किया गया था। लेकिन आज फिर वहीं कूड़े का ढेर लगा दिया गया है।

क्या यही हमारी आस्था है? क्या किसी पवित्र धाम और श्री यमुना जी के तट का यही सम्मान है?

सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि छोटे-छोटे विद्यार्थी और युवा स्वयंसेवक अपने हाथों से कचरा उठाकर इस धाम की पवित्रता बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। जब बच्चे अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं, तो क्या बड़े लोग इतना भी नहीं कर सकते कि कचरा सही जगह डालें?

यदि आपके क्षेत्र में कचरा गाड़ी या उचित व्यवस्था नहीं है, तो कृपया नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क कर इसकी मांग करें। घाटों पर कचरा फेंकना किसी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का अपमान है।

स्वच्छ गोकुल किसी एक व्यक्ति, संस्था या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है। यह हम सभी सामूहिक कर्तव्य है।

आइए, मिलकर अपने धाम की गर

15/06/2026

Shampoo packets, slippers, lipstick, nail paint, facewash, malas... the list just keeps getting stranger. 😅

Every cleanup at Shri Yamuna Ji gives us a new surprise, but behind these "rare finds" is a serious reminder of how much plastic and waste is ending up in our sacred river and ghats.

Our volunteers and students had an amazing time hunting for the weirdest trash. Want to join the next cleanup and help us discover even more "collector's edition" garbage while making a real difference?

Come volunteer with us every Sunday and be a part of the change.

Follow Project Gokul to stay connected and join the movement.

[ProjectGokul, YamunaJi, Gokul, CleanYamuna, SwachhBharat, CivicSense, RiverCleanup, PlasticPollution, VolunteerIndia, Mathura, ShriThakuraniGhat, EnvironmentalAwareness, YouthForChange, SanatanDharma, CleanIndia]

14/06/2026

कई बार हम श्रद्धा से पूजा की सामग्री श्री यमुना जी में प्रवाहित कर देते हैं, लेकिन अनजाने में यही हमारी यमुना मैया को प्रदूषित भी करती है।

फूल, माला, कपड़ा, प्लास्टिक और अन्य पूजा सामग्री पानी में सड़कर गंदगी फैलाती है और जल में रहने वाले जीवों को भी नुकसान पहुँचाती है।

अगर घाट पर निर्मल कलश उपलब्ध है, तो कृपया पूजा सामग्री उसी में डालें। इससे उसका सही निस्तारण हो सकता है और श्री यमुना जी भी स्वच्छ बनी रहती हैं।

भक्ति का अर्थ केवल अर्पण करना नहीं, बल्कि अपने आराध्य की सेवा और संरक्षण करना भी है।

आइए, छोटी-सी आदत बदलकर बड़ा बदलाव लाएँ।
श्री यमुना जी को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

जय श्री राधे। 🙏🏻

Follow Project Gokul to stay connected.

[ProjectGokul, Yamuna, SaveYamuna, CleanYamuna, Gokul, Mathura, ThakuraniGhat, NirmalyaKalash, CivicSense, SwachhBharat, RiverConservation, SanatanDharma, Environment, PoojaSamagri, YamunaCleanup, Volunteer, Awareness, Heritage]

Address

Thakrani Ghat
Gokul
281303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Project Gokul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share