स्वदेशी जागरण मंच

स्वदेशी जागरण मंच भारत के युवा देश की आर्थिक प्रगति के सबसे बड़े इंजन,युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा मार्गदर्शनःl

🚩 नव संवत्सर, हिंदू नववर्ष की मंगलमय शुभकामनाएँ! 🚩​आज हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महागामा के त...
19/03/2026

🚩 नव संवत्सर, हिंदू नववर्ष की मंगलमय शुभकामनाएँ! 🚩

​आज हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महागामा के तत्वावधान में प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​इस गरिमामयी उत्सव में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक आदरणीय राजेश कुमार उपाध्याय जी एवं जिला पूर्णकालिक मोनू दूबे जी की उपस्थिति रही।

​हिंदू नववर्ष मात्र कैलेंडर का बदलना नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, नई आशा और हमारी समृद्ध संस्कृति व संस्कारों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के उत्थान का संकल्प लें।

​✨ ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

MySBA - Swavalambi Bharat Abhiyan
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद गोड्डा
Swadeshi Jagaran Manch

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज बोआरीजोर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वदेशी जागरण मंच के...
15/01/2026

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज बोआरीजोर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत पूर्णकालिक श्री हिमांशु शेखर जी ने अपने सारगर्भित बौद्धिक से स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा का संचार किया।
​उनका जोर पंच परिवर्तन पर रहा—जो आज के समय में हमारे समाज की अनिवार्य आवश्यकता है।
आइए, हम सब मिलकर स्वदेशी अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
Swadeshi Jagaran Manch
MySBA - Swavalambi Bharat Abhiyan
Friends of RSS
BJP Jharkhand

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के पावन अवसर पर आज स्वदेशी जागरण मंच, गोड्डा द्वारा एक भव्य 'स्वदेशी ...
12/01/2026

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के पावन अवसर पर आज स्वदेशी जागरण मंच, गोड्डा द्वारा एक भव्य 'स्वदेशी संकल्प दौड़' का आयोजन किया गया। इस दौड़ में सैकड़ों युवा भाई-बहनों ने अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया, जिससे पूरा शहर विवेकानंद जी के आदर्शों और स्वदेशी के नारों से गुंजायमान हो उठा।

​इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच (झारखंड) के प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि:

​"स्वामी विवेकानंद जी ने जिस समर्थ भारत का सपना देखा था, उसका आधार 'स्वदेशी' ही है। आज के समय में युवाओं को केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि सृजनकर्ता बनना होगा। हमें विदेशी वस्तुओं का मोह त्यागकर स्थानीय उत्पादों को अपनाना होगा, तभी भारत आर्थिक रूप से पूर्णतः स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन पाएगा।"

​इस स्वदेशी संकल्प दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करना, स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता लाना और विवेकानंद जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना था। इसके माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर और स्वदेशी विचार ही देश की उन्नति का असली मार्ग हैं।

​​दौड़ प्रतियोगिता के संपन्न होने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

​प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत सभी युवा भाई-बहनों को स्वदेशी सपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव श्रीवास्तव एवं विद्यालय के आचार्यगणों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​​इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वदेशी जागरण मंच की सक्रिय भूमिका रही। इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत कोष प्रमुख विष्णु कुमार सिंह, प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर, जिला संयोजक अजय चौबे, जिला पूर्णकालिक मोनू दूबे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह सेवा प्रमुख निरंजन कुमार सिंह, जिला शारीरिक प्रमुख शुभेन्दू शेखर, खंड कार्यवाह ऋतिक जयसवाल, अभाविप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सानिया कुमारी, नगर मंत्री सूरज पोद्दार, सुधांशु यादव, शिवम् कुमार, अंश चौबे आदि​ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा दिनांक 09.01.2026 से 18.01.2026 तक लगने वाली स्वदेशी मेला का आज दिन शुक्रवार को राजेंद्र स्ट...
09/01/2026

स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा दिनांक 09.01.2026 से 18.01.2026 तक लगने वाली स्वदेशी मेला का आज दिन शुक्रवार को राजेंद्र स्टेडियम ऊर्जानगर, महगामा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वदेशी जागरण मंच, गोड्डा के द्वारा भव्य स्वदेशी मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। जिसका आज स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक अमरेंद्र सिंह, क्षेत्र संगठक अजय उपाध्याय, प्रांत संयोजक राजेश उपाध्याय, प्रांत कोष प्रमुख विष्णु सिंह,प्रांत संपर्क प्रमुख अजय चौधरी,जिला संयोजक अंजनी सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने नारियल फोड़कर एवं भारत माता का पूजन कर विधिवत उद्घाटन किया गया।
MySBA - Swavalambi Bharat Abhiyan
Swadeshi Jagaran Manch

स्वदेशी जागरण मंच, गोड्डा के द्वारा स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले "स्वदेशी मेला" के निमित्...
06/12/2025

स्वदेशी जागरण मंच, गोड्डा के द्वारा स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले "स्वदेशी मेला" के निमित्त 05 दिसंबर 2025 को भव्य भूमि पूजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
​यह मेला 09 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक राजेन्द्र स्टेडियम, ऊर्जानगर महागामा में होगा।
​सभी आदरणीय पत्रकार बंधुओं को इस महत्वपूर्ण आयोजन के कवरेज और इसे प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए हृदय से धन्यवाद! 🙏
​तैयार हो जाइए स्वदेशी की भावना को अपनाने और समर्थन देने के लिए! 🇮🇳
#स्वदेशी

'वोकल फॉर लोकल' एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से, स्वदेशी जागर...
05/12/2025

'वोकल फॉर लोकल' एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से, स्वदेशी जागरण मंच, गोड्डा के द्वारा स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली "स्वदेशी मेला" के निमित्त आज, 05 दिसंबर 2025 को भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​महागामा के राजेन्द्र स्टेडियम, ऊर्जानगर में 09 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस नव-दिवसीय मेले के शुभारंभ से पहले, कार्यक्रम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई और स्वदेशी ध्वजारोहण किया गया।
​​इस अवसर पर, प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह "स्वदेशी मेला" समाज में बने स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा, जिससे केंद्र सरकार के अभियान 'वोकल फॉर लोकल' को प्रभावी रूप से बढ़ावा मिलेगा।
​इस मेले में विशेष रूप से स्थानीय कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करने की भावना को बढ़ावा देगा।
इस मेला का मुख्य उद्देश्य जन-जन में स्वदेशी भावना जगाना एवं स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देना है।
इस मेले में 9 दिन तक प्रतिदिन शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और प्रतिदिन दोपहर में बच्चों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी, जिसका परिणाम अंतिम दिन घोषित किया जाएगा।
​भूमि पूजन के इस पावन मौके पर स्वदेशी जागरण मंच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संस्कार भारती, पतंजलि , भाजपा, विद्या भारती, अभाविप, भारतीय मजदूर संघ, अन्य सामाजिक संगठनों के अधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु, पत्रकार बंधु आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
​यह भव्य "स्वदेशी मेला" गोड्डा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS)
Swadeshi Jagaran Manch
MySBA - Swavalambi Bharat Abhiyan
BJP Jharkhand
Dr Nishikant Dubey

" स्वावलंबी भारत अभियान " स्वावलंबी भारत के निर्माण की अलख जगाने वाला यह अभियान अब राष्ट्रव्यापी स्वरूप ले रहा है। इसी क...
19/11/2025

" स्वावलंबी भारत अभियान " स्वावलंबी भारत के निर्माण की अलख जगाने वाला यह अभियान अब राष्ट्रव्यापी स्वरूप ले रहा है। इसी क्रम में, स्वदेशी जागरण मंच, झारखंड के प्रांत संयोजक, श्री राजेश कुमार उपाध्याय जी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में उपस्थित मीडियाकर्मी बंधुओं को संबोधित किया।

​श्री उपाध्याय जी ने झारखंड राज्य में 'स्वावलंबी भारत अभियान' के अंतर्गत चल रही महत्वपूर्ण गतिविधियों और उनकी सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह अभियान युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

​"हमारा लक्ष्य स्पष्ट है: देश के प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर बनाना। झारखंड में हमने जो मजबूत नींव रखी है, उसका प्रभाव अब दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश की धरती से हम यह संदेश देते हैं कि 'लोकल' को 'ग्लोबल' बनाने की यात्रा में स्वदेशी जागरण मंच दृढ़ संकल्पित है।"

ABVP, GODDA College, GODDA
BJP Jharkhand
Dr Nishikant Dubey

स्वावलंबी भारत अभियान, झारखंड के प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर ने स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय,महागामा में स्वदेशी संकल्प...
16/11/2025

स्वावलंबी भारत अभियान, झारखंड के प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर ने स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय,महागामा में स्वदेशी संकल्प हस्ताक्षर अभियान के निमित्त सभी को स्वदेशी शपथ दिलाया “मैं भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेता हूँ। मैं स्वदेशी अपनाऊँगा, स्वदेशी बढ़ाऊँगा।” एवं सभी ने स्वदेशी शपथ पट पर हस्ताक्षर कर अपने दैनिक जीवन में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का प्रतिज्ञा लिया।

स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा आयोजित 09 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक राजेन्द्र स्टेडियम,ऊर्जानगर में आयोजित होने वाली " स्वदे...
15/11/2025

स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा आयोजित 09 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक राजेन्द्र स्टेडियम,ऊर्जानगर में आयोजित होने वाली " स्वदेशी मेला " के निमित्त आज स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय, महागामा में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय ने‌ कहा की यह " स्वदेशी मेला " (समाज में बने) उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा, जिससे 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा मिलेगा। इस मेले में स्थानीय कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन होगा, जिससे भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करने की भावना को बढ़ावा मिलेगी। इस मेले में 9 दिन तक प्रतिदिन शायं में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिदिन दोपहर में बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसका परिणाम का घोषणा अंतिम दिन‌ किया जायेगा।

Dr Nishikant Dubey
BJP Jharkhand
ABVP, GODDA College, GODDA

स्वदेशी जागरण मंच, झारखंड के प्रांत पूर्णकालिक और गायत्री परिवार के अखिल भारतीय संपर्क टोली सदस्य- हिमांशु शेखर जी एवं ज...
11/10/2025

स्वदेशी जागरण मंच, झारखंड के प्रांत पूर्णकालिक और गायत्री परिवार के अखिल भारतीय संपर्क टोली सदस्य- हिमांशु शेखर जी एवं जिला पूर्णकालिक और अधिवक्ता (गोड्डा)- मोनू दूबे जी को अवतरण दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
प्रिय,
आपके जन्मदिन के इस विशेष दिन पर प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करते हैं।
पुन: जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

महगामा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और विजयादशमी उत्सव के पावन अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम में स्वदेशी जाग...
02/10/2025

महगामा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और विजयादशमी उत्सव के पावन अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच, झारखंड के प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय जी मौजूद रहे। यह यात्रा हमें हमारे मूल्यों, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य की याद दिलाती है। यह सिर्फ़ परंपरा का पालन नहीं, बल्कि एक नए, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प है।

।।जय स्वदेशी, जय-जय स्वदेशी।।
Swadeshi Jagaran Manch
Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS)
MySBA - Swavalambi Bharat Abhiyan
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद गोड्डा

Address

झारखण्ड
Godda

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when स्वदेशी जागरण मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share