Rudra Foundation

Rudra Foundation RUDRA Foundation Organization founded in 2007 by a group of socially committed youth. But it was formally registered in 29th March2010.

It was noble expression of their concern for the welfare of the disadvantaged and the underprivileged and a positive response to build capacity of the community and the grass root organizations. RUDRA Foundation is a professionally managed progressive organization initiated its effort from 2007and a registered organization making its endeavour to serve the most marginalized and the vulnerable comm

unities by building the capacity of the community in general. Through the experience gained in the last three years and through joint intervention with community, the organization realized to adopt multifarious activities exclusively for the well being of the community. It strives to make a change in the lives of the most disadvantaged through meaningful partnership with like-minded agencies and communities. Vision

Ecologically sustainable and self-reliant society and inter dependent holistic community maintaining harmony between human kind and nature with gender sensitized community structure having access and control over resources vis-à-vis socio-economic-political decision making process. Goal of RUDRA Foundation

“Holistic development of the downtrodden and deprived section of our society-tribal, scheduled caste, nomadic tribes, poor, exploited women and children”

12/01/2026
कृषक पाठशाला बेलमा में कृषि एवं FPO गतिविधियों पर हुआ व्यापक संवाद।नववर्ष 2026 के अवसर पर टीम रुद्र की प्रथम बैठक दिनांक...
12/01/2026

कृषक पाठशाला बेलमा में कृषि एवं FPO गतिविधियों पर हुआ व्यापक संवाद।

नववर्ष 2026 के अवसर पर टीम रुद्र की प्रथम बैठक दिनांक 12 जनवरी 2026 को बेलमा कृषक पाठशाला में सौम्य, आत्मीय एवं अनौपचारिक वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नए वर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान, आपसी संवाद को सुदृढ़ करना तथा संगठनात्मक सौहार्द को और अधिक मजबूत करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता रुद्रा फाउंडेशन के सचिव श्री सैयद सबिह अशरफ़ ने की। इस अवसर पर संस्था के कार्यक्रम निदेशक श्री अभिनव अभिराज, कोषाध्यक्ष श्री निरंजन मेलगांडी (अधिवक्ता), कार्यक्रम प्रबंधक श्री शंकर राय, परियोजना पदाधिकारी श्री रवि कुमार, फाइनेंस प्रबंधक श्री संजय कुमार (अधिवक्ता), कृषि सलाहकार श्री अशोक प्रजापति सहित संस्था के सदस्यगण मोहम्मद नौशाद, संतोष कुमार, रवि कुमार (द्वितीय), संजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न FPOs के निदेशक एवं प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें आरोही FPO से श्री सतेंद्र कुशवाहा एवं श्री अमिताभ वर्मा, श्रेष्ठ उत्कर्ष FPO से श्री विकास वर्मा, बगोदर बिहान FPO से श्री कैलाश महतो, पारसनाथ FPO से श्री उत्तिम चंद महतो, समृद्ध सरिया FPO से श्री अवधेश कुमार, ससारखो FPO से श्री भुवनेश्वर वर्मा, पीरटांड़ मिलेट FPO से श्री सुभाष चंद्र महतो, श्री प्रेमचंद महतो एवं श्री नागेंद्र महतो, तथा बेलमा FPO से निदेशकगण श्रीमती सुमिता कुमारी, श्रीमती मीना देवी एवं श्रीमती सरिता कुमारी शामिल रहीं।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों एवं FPO प्रतिनिधियों द्वारा समेकित बिरसा ग्राम योजना सह कृषक पाठशाला योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को विस्तार से समझा गया। सभी FPOs ने आपस में अपनी-अपनी गतिविधियों, अनुभवों एवं कार्यों को साझा किया, जिससे परस्पर सीख, सहयोग एवं समन्वय को बढ़ावा मिला।
इस अवसर पर सब्ज़ियों की खेती, पॉली हाउस में नर्सरी उत्पादन, खेती की तकनीकी बारीकियाँ, गेहूँ, मटर, चना, सरसों, फूलगोभी एवं मूली की उन्नत खेती पद्धतियों के साथ-साथ मछली पालन, गाय पालन, मुर्गी पालन एवं बकरी पालन जैसी सहायक आजीविका गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन विषयों पर हुए संवाद से किसानों की आय वृद्धि एवं टिकाऊ कृषि को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने संगठनात्मक एकता, आपसी विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

New Year Greetings – 2026Warm New Year greetings from Rudra Foundation.Wishing you a Happy, Peaceful, and Prosperous New...
10/01/2026

New Year Greetings – 2026

Warm New Year greetings from Rudra Foundation.

Wishing you a Happy, Peaceful, and Prosperous New Year 2026.

आज समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के अंतर्गत बीज गुणन प्रक्षेत्र, बेलमा (डुमरी, गिरिडीह) का भ्रमण कर वहा...
06/01/2026

आज समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के अंतर्गत बीज गुणन प्रक्षेत्र, बेलमा (डुमरी, गिरिडीह) का भ्रमण कर वहाँ संचालित गतिविधियों का जायज़ा लिया गया। मौके पर कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए गए।

इसके पश्चात डुमरी प्रखंड कार्यालय में ज़िला कृषि कार्यालय के सौजन्य से रुद्रा फाउंडेशन, गिरिडीह द्वारा संचालित एग्री क्लीनिक सेंटर के कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना और जमीनी स्तर पर सशक्त कृषि व्यवस्था विकसित करना ही हमारा उद्देश्य है।

विशेष कृषक एवं बैंकिंग कैम्प में  किसानों की भारी भागीदारी।डुमरी प्रखंड के बेल्मा स्थित प्रशिक्षण भवन में समेकित बिरसा ग...
02/01/2026

विशेष कृषक एवं बैंकिंग कैम्प में किसानों की भारी भागीदारी।

डुमरी प्रखंड के बेल्मा स्थित प्रशिक्षण भवन में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय विशेष कृषक एवं बैंकिंग कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प जिला अग्रणी प्रबंधक, गिरिडीह के निर्देशन में तथा रुद्रा फाउंडेशन, गिरिडीह के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैम्प का उद्देश्य कृषि निदेशालय, झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार किसानों को कृषि, एग्री-एलाइड एवं ग्रामीण आजीविका आधारित योजनाओं तथा बैंकिंग सुविधाओं से सीधे जोड़ना था। इस अवसर पर किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), बैंक ऋण, AIF, PMEGP, PMFME, सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र किसानों से आवेदन भी प्राप्त किए गए।

कार्यक्रम में रुद्रा फाउंडेशन के सचिव श्री सैयद सबिह अशरफ़, कृषि विभाग के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री मुकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री महेश कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार, बैंक ऑफ इंडिया निमियाघाट और इसरी बाज़ार के शाखा प्रबंधक एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक इसरी के शाखा प्रबंधक, एग्री क्लिनिक सेंटर डुमरी के श्री सुभाष चन्द्र महतो सहित रुद्रा फाउंडेशन की पूरी टीम उपस्थित रही।

अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों ने किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया और भरोसा दिलाया कि पात्र किसानों को समयबद्ध वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

TRFA प्रशिक्षण में किसानों ने सीखी उन्नत मसूर खेती की तकनीकबेलमा, डुमरी , गिरिडीह | दिनांक : 08 दिसंबर 2025।TRFA (Target...
08/12/2025

TRFA प्रशिक्षण में किसानों ने सीखी उन्नत मसूर खेती की तकनीक

बेलमा, डुमरी , गिरिडीह | दिनांक : 08 दिसंबर 2025।
TRFA (Targeting Rice Fallow Area) योजना के अंतर्गत समेकित बिरसा ग्राम योजना सह कृषक पाठशाला द्वारा डुमरी प्रखंड के बेलमा स्थित प्रशिक्षण भवन में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रुद्रा फाउंडेशन द्वारा आत्मा गिरिडीह के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आत्मा के परियोजना उप निदेशक श्री राकेश कुमार सिंह ने कहा कि “धान कटाई के बाद खाली पड़ी भूमि का रबी फसलों में उपयोग किसानों की आय बढ़ाने का सबसे प्रभावी तरीका है। मसूर जैसी दलहनी फसल कम लागत में उच्च उत्पादन देती है, इसलिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान बेहतर लाभ कमा सकते हैं।” उन्होंने किसानों को समय पर बुवाई, उन्नत बीज चयन और फसल प्रबंधन को अपनाने की सलाह दी।

सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रवीण कुमार ने मसूर (कोटा मसूर-4) की आधुनिक तकनीक आधारित खेती, बीज उपचार, नमी संरक्षण, लाइन विधि, उचित अंतर तथा रोग–कीट नियंत्रण पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सही तकनीक अपनाने से उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।

रुद्रा फाउंडेशन के सचिव सैयद सबिह अशरफ ने TRFA तथा NMEO–OS योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरसों RH-761 जैसी उच्च उत्पादक किस्मों के प्रोत्साहन, खेतों के Geo-tagging, एवं Krishi Mapper App पर डेटा दर्ज कराने से योजनाओं में पारदर्शिता और वैज्ञानिकता दोनों बढ़ती है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से समेकित बिरसा ग्राम योजना सह कृषक पाठशाला योजना के अंतर्गत कृषक पाठशाला बेलमा, डुमरी (गिरिडीह) से जुड़े किसान प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए। किसानों ने रबी मौसम की उन्नत कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण एवं भूमि उपयोग दक्षता की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में महिला किसान सुमिता देवी, मीना देवी, तथा किसान भीम सिंह, मुरारी महतो सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। रुद्रा फाउंडेशन से शंकर राय, निरंजन मेलगंडी, संतोष कुमार, सुभाष महतो आदि भी मौजूद थे।

प्रशिक्षण के उपरांत 120 किसानों के बीच बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत कोटा मसूर-4 का प्रमाणित बीज वितरित किया गया। किसानों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से उन्हें वैज्ञानिक तरीके से खेती करने में काफी मदद मिलती है।

Krishak Pathshala, Belma  – A Day of Productive and Promising ActivitiesToday at Krishak Pathshala, Belma (Dumri, Giridi...
30/11/2025

Krishak Pathshala, Belma – A Day of Productive and Promising Activities

Today at Krishak Pathshala, Belma (Dumri, Giridih), several important agricultural and livelihood activities were carried out, reflecting continuous efforts toward scientific farming, nursery development, and skill enhancement.

🔹 Seedling Preparation in Plug Trays
Staff members diligently prepared plug trays using a balanced mixture of coco peat and vermicompost to ensure healthy and uniform germination. This method not only saves seeds but also improves seedling quality, making transplantation easier and more efficient.

🔹 Nursery & Shade-Net Area Maintenance
Work continued in the shade-net structure, where beds were cleaned, arranged, and made ready for upcoming plantation cycles. These protected units help in producing strong and disease-free seedlings throughout the year.

🔹 Soil Mixing & Tray Filling Work
A nutrient-rich blend was prepared and carefully filled into trays, ensuring equal nutrition in each cavity. This careful preparation supports strong early root development and healthier seedlings.

🔹 Paddy Harvesting in the Field
In nearby fields, women workers and staff members harvested mature paddy crops. Their teamwork reflects the spirit of self-reliance, discipline, and hard work that defines rural agriculture.

🔹 Poultry Unit Activity
Alongside field and nursery activities, the poultry unit was also monitored and maintained. Regular cleaning, feed management, and bird health checks were conducted to ensure proper growth and smooth functioning of the unit—an essential component of integrated livelihood development.

These combined efforts show how Krishak Pathshala is steadily advancing toward sustainable farming, efficient nursery management, diversified livelihoods, and hands-on skill-building for rural communities. With the continued support of Rudra Foundation and the Directorate of Agriculture, Ranchi, this center is emerging as a hub of practical training and agricultural innovation.

Every seed sown, every tray prepared, and every crop harvested brings us one step closer to stronger and more resilient rural livelihoods.

National Mission on Edible Oil–Oilseed (NMEO–OS)” के अंतर्गत संचालित Value Chain Cluster Programme के तहत सरसों (RH-761 ...
08/11/2025

National Mission on Edible Oil–Oilseed (NMEO–OS)” के अंतर्गत संचालित Value Chain Cluster Programme के तहत सरसों (RH-761 किस्म) के बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 8 नवम्बर 2025 को गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड राज्य में तेलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा उन्नत कृषि तकनीक को बढ़ावा देना है।

बीज वितरण कार्य का संचालन रुद्रा फाउंडेशन, गिरिडीह द्वारा आत्मा, गिरिडीह के सहयोग से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में बीज वितरण का कार्य डुमरी प्रखंड के चैनपुर पंचायत, बगोदर प्रखंड के अडवारा पंचायत तथा पीरटांड़ प्रखंड के बदगवां पंचायत में प्रारंभ किया गया।
किसानों को सरसों की उन्नत RH-761 किस्म का बीज वितरित किया गया। इस अवसर पर किसानों को फसल प्रबंधन, मिट्टी परीक्षण, नेचुरल फार्मिंग एवं क्लस्टर आधारित खेती की जानकारी दी गई। स्थानीय कृषकों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और इस पहल का स्वागत किया।

इस वर्ष 2025–26 के लिए गिरिडीह जिले में कुल 3500 हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिले के सभी चयनित पंचायतों में क्रमवार बीज वितरण किया जा रहा है। संस्था द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बीज वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न हो।

यह पहल झारखंड राज्य में तेलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है। हम आशा व्यक्त की है कि सरसों की RH-761 किस्म के माध्यम से जिले के किसानों की उत्पादकता और आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

"झारखंड के हर खेत में सरसों की लहर – किसान बने आत्मनिर्भर, राज्य बने समृद्ध।”

महिला संचालित बेल्मा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की बैठक सम्पन्नबेल्मा (डुमरी, गिरिडीह) | 24 अक्टूबर 2025समेकित बिरस...
24/10/2025

महिला संचालित बेल्मा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की बैठक सम्पन्न

बेल्मा (डुमरी, गिरिडीह) | 24 अक्टूबर 2025

समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना के अंतर्गत गठित महिला संचालित “बेल्मा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड” (BELMA FPC) की बैठक आज कृषक पाठशाला बेल्मा में आयोजित की गई।

बैठक में कंपनी की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्ययोजना और किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर निदेशक मंडल की सभी सदस्याएँ उपस्थित रहीं, जिनमें श्रीमती सुमिता देवी, श्रीमती मिना देवी, श्रीमती सरिता कुमारी, श्रीमती गुलाबी कुमारी, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती गायत्री कुमारी एवं श्रीमती सरस्वती देवी शामिल थीं।

संस्था की ओर से श्री शंकर राय ने बैठक संचालन में सहयोग किया।

यह उल्लेखनीय है कि बेल्मा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एक पूर्णतः महिला संचालित FPO है, जिसकी सभी निदेशक एवं प्रमोटर महिलाएँ हैं।
यह संगठन क्षेत्र की महिला किसानों को संगठित कर समेकित कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन, उद्यानिकी एवं विपणन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है।

यह FPO कृषि निदेशालय, झारखण्ड सरकार के तत्वावधान में रुद्रा फाउंडेशन, गिरिडीह द्वारा समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना के अंतर्गत गठित की गई है।

बेल्मा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की पहली बैठक सम्पन्नबेल्मा (डुमरी, गिरिडीह) | 9 अक्टूबर 2025समेकित बिरसा ग्राम वि...
09/10/2025

बेल्मा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की पहली बैठक सम्पन्न

बेल्मा (डुमरी, गिरिडीह) | 9 अक्टूबर 2025

समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना के अंतर्गत गठित “बेल्मा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड” की पहली बैठक आज बेल्मा स्थित प्रशिक्षण भवन में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान सभी महिला निदेशकगण को कंपनी का पंजीकरण प्रमाणपत्र (Certificate of Incorporation) औपचारिक रूप से सौंपा गया।
इस अवसर पर रुद्रा फाउंडेशन, गिरिडीह के सचिव श्री सैयद सबीह अशरफ़ उपस्थित रहे। उन्होंने निदेशक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह महिला किसान उत्पादक संगठन ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। संगठित होकर महिलाएँ अब कृषि, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाएँगी।”

बैठक में संस्था के प्रतिनिधि श्री शंकर राय, श्री अशोक प्रजापति, एवं श्री संतोष कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने योजना की रूपरेखा और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

कंपनी के निदेशक मंडल में सुश्री सुमिता देवी, सुश्री मिना देवी, सुश्री सरिता कुमारी, सुश्री गुलाबी कुमारी, सुश्री सुनीता देवी, सुश्री गायत्री कुमारी एवं सुश्री सरस्वती देवी शामिल हैं।

इस अवसर पर अनेक महिला किसान भी उपस्थित रहीं जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और संगठन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह कंपनी कृषि निदेशालय, झारखण्ड सरकार के तत्वावधान में, रुद्रा फाउंडेशन, गिरिडीह द्वारा क्रियान्वित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना के अंतर्गत गठित की गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण किसानों को संगठित कर आधुनिक कृषि, प्रशिक्षण, प्रसंस्करण एवं विपणन से जोड़ना है।

समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना के अंतर्गत बेल्मा, डुमरी प्रखंड स्थित प्रशिक्षण भवन में चार दिवसीय ...
13/09/2025

समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना के अंतर्गत बेल्मा, डुमरी प्रखंड स्थित प्रशिक्षण भवन में चार दिवसीय समेकित कृषि एवं ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज उत्साहपूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम कृषि निदेशालय, राँची, झारखण्ड के तत्वावधान में तथा रुद्रा फाउंडेशन, गिरिडीह के क्रियान्वयन से संचालित हो रहा है।

समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना झारखण्ड सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन एवं अन्य आजीविका उन्मुख गतिविधियों से जोड़ना है।
योजना के अंतर्गत किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, प्रसंस्करण एवं विपणन की सुविधा प्रदान कर उन्हें FPO (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) से संगठित किया जाएगा ताकि उनकी आमदनी और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी हो।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर ज़िला कृषि पदाधिकारी, गिरिडीह श्री आशुतोष कुमार ने कहा –

“यह योजना किसानों के लिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का सुनहरा अवसर है। प्रशिक्षण के माध्यम से किसान उन्नत तकनीक अपनाएँगे, जिससे उनका उत्पादन बढ़ेगा और आर्थिक स्तर सुदृढ़ होगा।”

प्रखंड कृषि पदाधिकारी, डुमरी श्री महेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा –

“डुमरी प्रखंड के किसान मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ हैं। यदि वे आधुनिक तकनीकों को अपनाएँ तो यहाँ कृषि क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हो सकते हैं। इस तरह की योजनाएँ किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं।”

रुद्रा फाउंडेशन के सचिव सैयद सबीह अशरफ़ ने अपने विचार रखते हुए कहा –

“हमारा प्रयास है कि इस योजना के तहत चयनित किसान न केवल तकनीकी दृष्टि से सशक्त हों बल्कि संगठित होकर FPO के माध्यम से सामूहिक रूप से लाभान्वित हों। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।”

कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रबंधक शंकर राय, कृषि सलाहकार अशोक प्रजापति, पशुपालन सलाहकार डॉ. अभिषेक यादव, संस्था के रवि कुमार, संतोष कुमार, मुरारी महतो एवं दीपक कुमार उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कृषि विभाग के कर्मचारी नैयर इक़बाल भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
साथ ही बेल्मा ग्राम के 40 से अधिक किसान प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।

यह प्रशिक्षण 13 से 16 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। पहले दिन की कक्षाओं में मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन, बीज गुणन तकनीक एवं फसल विविधीकरण पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। आने वाले दिनों में पशुपालन, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन और उद्यानिकी पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Address

Main Road
Giridih
815316

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rudra Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rudra Foundation:

Share

Our Story

RUDRA Foundation Organization founded in 2007 by a group of socially committed youth. It was noble expression of their concern for the welfare of the disadvantaged and the underprivileged and a positive response to build capacity of the community and the grass root organizations. But it was formally registered in 29th March2010. RUDRA Foundation is a professionally managed progressive organization initiated its effort from 2007and a registered organization making its endeavour to serve the most marginalized and the vulnerable communities by building the capacity of the community in general. Through the experience gained in the last three years and through joint intervention with community, the organization realized to adopt multifarious activities exclusively for the well being of the community. It strives to make a change in the lives of the most disadvantaged through meaningful partnership with like-minded agencies and communities. Vision Ecologically sustainable and self-reliant society and inter dependent holistic community maintaining harmony between human kind and nature with gender sensitized community structure having access and control over resources vis-à-vis socio-economic-political decision making process. Goal of RUDRA Foundation “Holistic development of the downtrodden and deprived section of our society-tribal, scheduled caste, nomadic tribes, poor, exploited women and children”