09/12/2025
पहले पढ़ लो उसके बाद प्रेस रिपोर्टर बन्ना गिरिडीह अपडेट्स को पता नहीं है भारत में राष्ट्रीय पार्टी कितनी है
गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की विधि-व्यवस्था से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, विद्युत व्यवस्था, जनरेटर रूम, बीयू हॉल, सुरक्षा बलों की लॉगबुक और अग्निशमन उपकरणों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात सशस्त्र बल के जवानों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत और सतर्क रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव संबंधी निर्देश भी दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि—बहुजन समाजवादी पार्टी, बीजेपी, एनपीपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आजसू, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और राजद के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।