अपराजिता बाल आश्रम Aparajita baal ashram

  • Home
  • India
  • Ghumarwin
  • अपराजिता बाल आश्रम Aparajita baal ashram

अपराजिता बाल आश्रम             Aparajita baal ashram Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अपराजिता बाल आश्रम Aparajita baal ashram, Nonprofit Organization, V. P. O BHAGER TEH. GHUMARWIN DISTT. BILASPUR, Ghumarwin.

💐आओ मिलकर सहयोग करें,
इन बच्चों को स्थाई आश्रय मिल जाए
अब हम आप सभी सज्जनों के सहयोग से इन बच्चों के लिए एक स्थाई आश्रय का प्रबंध करने में लगे हुए हैं। आप सभी से निवेदन है, यथासंभव सहयोग करें।

Activity on unity at Aparajita Bal Ashram Bhager's children.Be Unite in Good things. Help each other's in tough situatio...
20/05/2026

Activity on unity at Aparajita Bal Ashram Bhager's children.

Be Unite in Good things. Help each other's in tough situation.

A special session on career counselling and well-being was held at Aparajita Bal Ashram Bhager by Dr. Gauri Sharma. She ...
15/05/2026

A special session on career counselling and well-being was held at Aparajita Bal Ashram Bhager by Dr. Gauri Sharma. She guided children on stream selection, future career options, and skill development after class 12. Dr. Sharma also emphasized mental well-being, stress management, and building self-confidence. The interactive session helped children gain clarity about their goals and motivated them to pursue their dreams with a healthy mindset.

प्राणायाम व योग करते अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ के बच्चेअपराजिता बाल आश्रम भगेड़ में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योग ...
14/05/2026

प्राणायाम व योग करते अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ के बच्चे

अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योग और प्राणायाम सत्र का आयोजन किया जाता है।
शारीरिक व मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होती है योग व प्राणायाम की भूमिका।

*अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ के बच्चों ने रचा इतिहास, 10 वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत*अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ के ल...
11/05/2026

*अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ के बच्चों ने रचा इतिहास, 10 वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत*

अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ के लिए गौरव का क्षण। इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में आश्रम के सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।

आश्रम के बच्चों ने 60% से लेकर 77% तक अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि सुविधाओं की कमी लगन और मेहनत के आगे बाधा नहीं बन सकती। कठिन परिस्थितियों के बावजूद बच्चों ने अनुशासन और समर्पण से पढ़ाई की, जिसका सुखद परिणाम आज सबके सामने है।

*सभी सफल बच्चों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।* आश्रम प्रशासन ने विश्वास जताया कि ये बच्चे आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपराजिता का नाम रोशन करते रहेंगे और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे।

अंतरराष्ट्रीय विश्व रैड क्रास दिवस 2026 के उपलक्ष्य पर बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ के बच्...
08/05/2026

अंतरराष्ट्रीय विश्व रैड क्रास दिवस 2026 के उपलक्ष्य पर बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस अवसर पर अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ के बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों के प्रदर्शन की जिला प्रशासन व सभी ने सराहना की।

*अंतरराष्ट्रीय विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 पर अपराजिता संस्था सम्मानित*8 मई 2026 को बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय विश्व रेड क...
08/05/2026

*अंतरराष्ट्रीय विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 पर अपराजिता संस्था सम्मानित*

8 मई 2026 को बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिलासपुर, मंडी सहित हिमाचल व अन्य राज्यों से कई समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।

समारोह का मुख्य उद्देश्य रेड क्रॉस के मूल सिद्धांतों - मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता और स्वैच्छिक सेवा - को बढ़ावा देना तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करना था।

इस अवसर पर अपराजिता बाल आश्रम भगेड़, बिलासपुर को बच्चों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा संस्था को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया।

संस्था के अध्यक्ष ने यह सम्मान अपराजिता परिवार से जुड़े हर सदस्य को समर्पित किया।

यह सम्मान संस्था को आगे भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा।

05/05/2026

*अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ के बच्चों ने रचा इतिहास, 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत*

अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ के लिए गौरव का क्षण। इस वर्ष 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में आश्रम के सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।

आश्रम के बच्चों ने 68% से लेकर 84% तक अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि सुविधाओं की कमी लगन और मेहनत के आगे बाधा नहीं बन सकती। कठिन परिस्थितियों के बावजूद बच्चों ने अनुशासन और समर्पण से पढ़ाई की, जिसका सुखद परिणाम आज सबके सामने है।

*सभी सफल बच्चों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।* आश्रम प्रशासन ने विश्वास जताया कि ये बच्चे आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपराजिता का नाम रोशन करते रहेंगे और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे।

*आज की गतिविधि: बच्चों में जंक फूड की बढ़ती लत पर जागरूकता कार्यक्रम*आज अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ में बच्चों को जंक फूड क...
01/05/2026

*आज की गतिविधि: बच्चों में जंक फूड की बढ़ती लत पर जागरूकता कार्यक्रम*

आज अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ में बच्चों को जंक फूड की बढ़ती लत और उसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

*जंक फूड की लत बढ़ने के प्रमुख कारण:*
1. *शहरीकरण और पश्चिमी प्रभाव*: फास्ट फूड संस्कृति और विज्ञापनों का बढ़ता प्रचार बच्चों को आकर्षित कर रहा है।
2. *बदली हुई जीवनशैली*: माता-पिता की व्यस्त दिनचर्या के कारण घर का बना पौष्टिक भोजन कम बन पाता है।
3. *पारंपरिक भोजन की कमी*: दाल-रोटी, मोटे अनाज और मौसमी सब्जियों की जगह पैकेटबंद व तला-भुना खाना ले रहा है।

*स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभाव:*
1. *मोटापा*: जंक फूड में कैलोरी अधिक और पोषण कम होता है, जिससे बच्चों में वजन तेजी से बढ़ता है।
2. *मधुमेह*: कम उम्र में ही टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ रहा है।
3. *पाचन तंत्र में गड़बड़ी*: फाइबर की कमी से कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या होती है।
4. *मानसिक स्वास्थ्य की खराबी*: शुगर और ट्रांस फैट से एकाग्रता में कमी, चिड़चिड़ापन और अवसाद जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं।

गृहपिता व परामर्शदाता द्वारा लिया गया यह महत्वपूर्ण सत्र रहा।

A special Councelling session by Mr. Subash Counsellor Civil Hospital Ghumarwin at Aparajita Bal Ashram Bhager.
29/04/2026

A special Councelling session by Mr. Subash Counsellor
Civil Hospital Ghumarwin at Aparajita Bal Ashram Bhager.

लहरों से डरकर ,                   नौका कभी पार नहीं होती।कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।।A motivational and caree...
19/04/2026

लहरों से डरकर ,
नौका कभी पार नहीं होती।
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।।

A motivational and career related speech at Aparajita Bal Ashram Bhager by Mr. Paras Ram
Rt. From Horticulture.

Address

V. P. O BHAGER TEH. GHUMARWIN DISTT. BILASPUR
Ghumarwin
174021

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अपराजिता बाल आश्रम Aparajita baal ashram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share