Sahitya Chetana Samaj

Sahitya Chetana Samaj साहित्यिक चेतना, बौद्धिक विकास, समाज सेवा।

साहित्य चेतना समाज की मऊ इकाई के पूर्व सचिव डाॅ.मनोज कुमार जी (एच जी ए,भारतीय जीवन बीमा निगम,पटना मण्डल कार्यालय) के पित...
03/01/2026

साहित्य चेतना समाज की मऊ इकाई के पूर्व सचिव डाॅ.मनोज कुमार जी (एच जी ए,भारतीय जीवन बीमा निगम,पटना मण्डल कार्यालय) के पिताजी डॉ. कैलाश प्रसाद सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
बिहार शिक्षा सेवा के अन्तर्गत शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक तथा प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे 31 जनवरी 1991 को जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद से सेवा निवृत्त हुए थे।
अवकाश प्राप्ति के उपरांत वे विविध सामाजिक, साहित्यिक,आध्यात्मिक तथा शैक्षणिक स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े थे; जिसमें बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन( संरक्षक सदस्य), भारत विकास परिषद, प्रबुद्ध हिन्दू समाज, विश्व हिंदी संवर्धन समिति आदि प्रमुख हैं।
उन्होंने संस्कृत, हिंदी, मैथिली, मगही आदि भाषाओं में कई पुस्तकों की रचना की है तथा उनकी रचनाएं कई पत्र - पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।
साहित्य चेतना समाज परिवार उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए अपनी विनम्र एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

साहित्य चेतना समाज की मीरजापुर इकाई द्वारा आज मीरजापुर नगर के भरुहना स्थित विन्ध्यवासिनी महाविद्यालय में आयोजित 'चेतना म...
28/12/2025

साहित्य चेतना समाज की मीरजापुर इकाई द्वारा आज मीरजापुर नगर के भरुहना स्थित विन्ध्यवासिनी महाविद्यालय में आयोजित 'चेतना महोत्सव-2025' में सम्मिलित हुआ।साथ में थे संस्था के संगठन सचिव श्री प्रभाकर त्रिपाठी जी,सुपरिचित ग़ज़लकार श्री नागेश मिश्र जी एवं युवा व्यंग्यकार श्री आशुतोष श्रीवास्तव जी।
महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के बाल कलाकारों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।संस्था की मीरजापुर इकाई द्वारा विगत दिनों आयोजित सामान्य ज्ञान,निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सफल,सार्थक एवं शानदार आयोजन हेतु मीरजापुर इकाई के प्रभारी श्री आनन्द अमित जी सहित सर्वश्री आनन्द केशरी जी,कुलभूषण पाठक जी,विजय कुमार श्रीवास्तव जी,अनिल यादव जी एवं सुश्री सृष्टिराज सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

साहित्य चेतना समाज की मीरजापुर इकाई द्वारा आयोजित 'चेतना महोत्सव-2025' की शानदार कवरेज मीरजापुर की मीडिया ने की।
28/12/2025

साहित्य चेतना समाज की मीरजापुर इकाई द्वारा आयोजित 'चेतना महोत्सव-2025' की शानदार कवरेज मीरजापुर की मीडिया ने की।

साहित्य चेतना समाज,गाजीपुर के तत्वावधान में विगत रविवार को गाजीपुर नगर के न्यू होराइजन एकेडमी में आयोजित हिन्दी सुलेख-श्...
23/12/2025

साहित्य चेतना समाज,गाजीपुर के तत्वावधान में विगत रविवार को गाजीपुर नगर के न्यू होराइजन एकेडमी में आयोजित हिन्दी सुलेख-श्रुतलेख,अंग्रेजी सुलेख-श्रुतलेख,सामान्य हिन्दी ज्ञान एवं सामान्य अंग्रेजी ज्ञान प्रतियोगिता की कवरेज देने वाले मीडिया के मित्रों के प्रति हार्दिक आभार।

साहित्य चेतना समाज,गाजीपुर के तत्वावधान में आज गाजीपुर नगर के तुलसीसागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी के सभागार में हिन्दी स...
21/12/2025

साहित्य चेतना समाज,गाजीपुर के तत्वावधान में आज गाजीपुर नगर के तुलसीसागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी के सभागार में हिन्दी सुलेख-श्रुतलेख,अंग्रेजी सुलेख-श्रुतलेख,सामान्य हिन्दी ज्ञान एवं सामान्य अंग्रेजी ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।इन प्रतियोगिताओं में नगर सहित सुदूर ग्रामीण अंचल के सैकड़ों प्रतिभागी उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

साहित्य चेतना समाज,गाजीपुर के तत्वावधान में आगामी 21 दिसम्बर,रविवार को गाजीपुर नगर के तुलसीसागर स्थित न्यू होराइजन एकेडम...
19/12/2025

साहित्य चेतना समाज,गाजीपुर के तत्वावधान में आगामी 21 दिसम्बर,रविवार को गाजीपुर नगर के तुलसीसागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में हिन्दी सुलेख-श्रुतलेख,अंग्रेजी सुलेख-श्रुतलेख,सामान्य हिन्दी ज्ञान व सामान्य अंग्रेजी ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई है।आवेदन-पत्र भरने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रवेश-पत्र भेजा जा चुका है।यदि किसी प्रतिभागी को न मिला हो तो वह प्रतियोगिता केन्द्र पर प्रतियोगिता के दिन प्रातः दस बजे सम्पर्क कर प्रवेश-पत्र की द्वितीय प्रति प्राप्त कर सकता है।

भारत डायलॉग्स के तत्वावधान में आगामी आठ और नौ नवम्बर को गाजीपुर नगर के लंका स्थित रामलीला मैदान एवं होटल नन्द रेसीडेंसी ...
13/10/2025

भारत डायलॉग्स के तत्वावधान में आगामी आठ और नौ नवम्बर को गाजीपुर नगर के लंका स्थित रामलीला मैदान एवं होटल नन्द रेसीडेंसी में आयोजित होने वाले 'गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल' में सभी सादर आमंत्रित हैं।इस आयोजन को सफल एवं सार्थक बनाने हेतु आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति सादर निवेदित है।

भारत डायलॉग्स के तत्वावधान में आगामी आठ और नौ नवम्बर को गाजीपुर नगर के लंका स्थित रामलीला मैदान एवं होटल नन्द रेसीडेंसी ...
13/10/2025

भारत डायलॉग्स के तत्वावधान में आगामी आठ और नौ नवम्बर को गाजीपुर नगर के लंका स्थित रामलीला मैदान एवं होटल नन्द रेसीडेंसी में आयोजित होने वाले 'गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल' में सभी सादर आमंत्रित हैं।इस आयोजन को सफल एवं सार्थक बनाने हेतु आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति सादर निवेदित है।

We are delighted to welcome Sahitya Chetna Samaj, Ghazipur, as our Outreach Partner for the Ghazipur Literature Festival 2025, presented by Bharat Dialogues.

Dedicated to promoting literature and fostering literary awareness, Sahitya Chetna Samaj has been organizing poetry symposia, seminars, and other literary events that nurture a vibrant cultural spirit in Ghazipur. Together, we aim to bring stories, ideas, and voices from every corner to the heart of Purvanchal.

📅 Join us on 7–9 November for this grand celebration of words!
🔗 Register now on our website.

Address

Ghazipur
233001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sahitya Chetana Samaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sahitya Chetana Samaj:

Share