The Legend Veer Abdul Hameed Trust

The Legend Veer Abdul Hameed Trust A Charitable Trust , Registered Since 2014 / N G O , based In Ghazipur District in the state of Uttar Pradesh, lNDIA

We are charitable N G O

प्रथम परम वीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा जी की जयंती पर सादर नमन 🙏  1947-48 के भारत पाकिस्तान युद्ध में मेजर सोम...
31/01/2026

प्रथम परम वीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा जी की जयंती पर सादर नमन 🙏
1947-48 के भारत पाकिस्तान युद्ध में मेजर सोमनथ शर्मा जी ने श्रीनगर एयरपोर्ट की रक्षा करते हुवे मात्र 50 सैनिकों के साथ वीरता से लड़ते हुवे 700 में से 200 कबायली लड़ाकों को मार गिराया था !

28/01/2026
स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रभक्त, प्रेरक नेता एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेन...
23/01/2026

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रभक्त, प्रेरक नेता एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानी , आजाद हिंद सेना के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शत् - शत् नमन! 🙏🚩

सेवा, साहस और समर्पण की मिसालमातृभूमि की रक्षा में हर क्षण तत्पर हमारे वीर जवानों को भारतीय थल सेना दिवस पर कोटि-कोटि नम...
15/01/2026

सेवा, साहस और समर्पण की मिसाल
मातृभूमि की रक्षा में हर क्षण तत्पर हमारे वीर जवानों को भारतीय थल सेना दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
आपका त्याग और अनुशासन ही भारत की सबसे बड़ी ताक़त है।
#सेवापरमोधर्मः
#गाजीपुर
An example of service, courage, and sacrifice. Heartfelt tributes on Indian Army Day. Your sacrifice and leadership are India's greatest strength.

हमारे ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जमील आलम पौत्र परमवीर अब्दुल हमीद दिनांक 11 जनवरी 2026 को जयपुर में सेना के परेड  के समारोह...
12/01/2026

हमारे ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जमील आलम पौत्र परमवीर अब्दुल हमीद दिनांक 11 जनवरी 2026 को जयपुर में सेना के परेड के समारोह में सम्मिलित हुए और उनको स्टेज पर संबोधन के लिए भी आमंत्रित किया गया ।

इस अवसर के इस चित्र में उनके बगल में आप भारतीय थल सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को उनके साथ देख सकते है ।

सोफिया कुरैशी भारतीय सेना में कर्नल के पद पर एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में पुरुष-प्रधान टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं और 2025 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर' की ब्रीफिंग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हुईं, जिन्होंने नारी शक्ति और सैन्य नेतृत्व का प्रतिनिधित्व किया, और वह सैन्य संचार व साइबर युद्ध विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने सेना में लैंगिक बाधाओं को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


#गाजीपुर
Our Trust's Chairman, Mr. Jameel Alam, grandson of Param Vir Chakra recipient Abdul Hamid, attended the Army Parade ceremony in Jaipur on January 11, 2026, and was also invited to address the gathering on stage.

In this picture from the event, you can see him alongside Colonel Sophia Qureshi of the Indian Army.

Colonel Sophia Qureshi is a senior officer in the Indian Army, who became the first woman to lead a male-dominated contingent in a United Nations peacekeeping mission and gained national recognition for briefing 'Operation Sindoor' during the 2025 India-Pakistan conflict, representing women's empowerment and military leadership. She is a military communications and cyber warfare expert who has played a significant role in breaking gender barriers in the armed forces.

‘जय जवान - जय किसान’ के उद्‍घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
11/01/2026

‘जय जवान - जय किसान’ के उद्‍घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।

वे मेडल नहीं पहनते।वे हमारी भाषा नहीं बोलते।फिर भी वे बिना किसी सवाल के सेवा करते हैं, रक्षा करते हैं, और बलिदान देते है...
08/01/2026

वे मेडल नहीं पहनते।
वे हमारी भाषा नहीं बोलते।
फिर भी वे बिना किसी सवाल के सेवा करते हैं, रक्षा करते हैं, और बलिदान देते हैं।

यह डॉक्यूमेंट्री भारतीय सेना, BSF और CISF के कुत्तों को एक शांत श्रद्धांजलि है - ये खामोश योद्धा सबसे खतरनाक ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित हैं, जैसे आतंकवाद विरोधी अभियान और सीमा गश्त से लेकर पता लगाना, बचाव और सुरक्षा। उनके अनुशासन और साहस से परे एक गहरी कहानी है: एक हैंडलर और उसके साथ चलने वाले कुत्ते के बीच का अनकहा रिश्ता, जो उस पर भरोसा करता है, और उसके लिए सब कुछ कुर्बान कर देगा।

सेवा, प्रशिक्षण, नुकसान और यादों के पलों के माध्यम से, यह फिल्म वफादारी, कर्तव्य और प्यार को दर्शाती है - उन लोगों की नज़रों से जो बिना शब्दों के एक साथ सेवा करते हैं। यह सिर्फ़ काम करने वाले कुत्तों के बारे में एक फिल्म नहीं है। यह वर्दी में साथ के बारे में है। बिना आवाज़ के साहस के बारे में। ऐसे रिश्तों के बारे में जो कभी खत्म नहीं होते।

कुत्ते कभी नहीं मरते।

कथावाचक: फैसल मलिक।
अमितेश सोनकर की एक फिल्म।

They do not wear medals.They do not speak our language.Yet they serve, protect, and sacrifice—without question.This documentary is a quiet tribute to the dog...

नव वर्ष 2026 पर जनरल उपेन्द्र द्विवेदी,  #सेनाध्यक्ष का सभी पद, परिवारों एवं देशवासियों को शुभ सन्देश:नव वर्ष 2026 के शु...
01/01/2026

नव वर्ष 2026 पर जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, #सेनाध्यक्ष का सभी पद, परिवारों एवं देशवासियों को शुभ सन्देश:

नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर, मैं भारतीय सेना की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। यह नव वर्ष आपके एवं आपके परिवार के जीवन में सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

भारतीय सेना राष्ट्र की सुरक्षा पूर्ण सतर्कता और दृढ़ संकल्प के साथ सुनिश्चित कर रही है। गत वर्ष शत्रु के नापाक इरादों को ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत दृढ़ एवं निर्णायक कार्रवाई द्वारा करारा उत्तर दिया गया, और यह अभियान आज भी निरंतर जारी है। सीमाओं पर सतर्कता के साथ-साथ, देश के भीतर आपदाओं के समय त्वरित सहायता तथा राष्ट्र-निर्माण से जुड़े प्रयासों के माध्यम से सेना ने राष्ट्रीय प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

भारतीय सेना परिवर्तन के दशक से गुजर रही है, जहाँ संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार हमारी सामरिक शक्ति के मूल स्तंभ हैं। स्वदेशी तकनीकों के प्रभावी उपयोग, नए विचारों और निरंतर सुधारों के माध्यम से हम सेना को अधिक सक्षम एवं भविष्य के लिए तैयार बना रहे हैं। नेटवर्किंग और डेटा-केंद्रितता इस परिवर्तन को नई गति प्रदान कर रही हैं।

मैं प्रत्येक नागरिक के योगदान के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। आपका विश्वास, सहयोग और एकजुटता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु भारतीय सेना सुरक्षा और राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान निरंतर देती रहेगी।

जय हिन्द !

जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, सेनाध्यक्ष

#नववर्ष2026
#भारतीयसेना

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतराव ग्राम सभा में उस समय हर्ष और गर्व का माहौल बन गया, जब गांव के पाँच युवकों क...
24/12/2025

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतराव ग्राम सभा में उस समय हर्ष और गर्व का माहौल बन गया, जब गांव के पाँच युवकों का एक साथ भारतीय सेना में चयन हुआ। इस बड़ी उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने युवाओं की इस सफलता को गांव के लिए ऐतिहासिक बताया है।

सेना में चयनित होने वाले युवकों में कन्हैया यादव पुत्र कुबेरनाथ सिंह यादव, दिव्यांशु चौरसिया पुत्र रविंद्र चौरसिया, अंकुल वर्मा पुत्र मनन जी वर्मा, पंकज यादव पुत्र रामदहीन यादव और फहीम राजा पुत्र अख्तर अंसारी शामिल हैं। इन सभी युवाओं ने पिछले लगभग छह महीनों तक कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता हासिल की।

इन युवाओं का सपना देश की सेवा करना था, जो आज साकार हो गया। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने इसे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। युवाओं की सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर डाल्मिया सनबीम स्कूल के प्रबंधक हर्ष राय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज राय, अध्यापक आलोक गौतम एवं विजेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग युवाओं के घर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि उतराव गांव के युवाओं ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतराव ग्राम सभा में उस समय हर्ष और गर्व का माहौल बन गया, जब गांव के पाँच युव....

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ, स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले माँ भारती के सच्चे सपूत  #राम_प्रसाद_बि...
19/12/2025

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ, स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले माँ भारती के सच्चे सपूत #राम_प्रसाद_बिस्मिल, #अशफ़ाक #उल्लाखां और #ठाकुर_रोशन_सिंह के #बलिदान_दिवस पर शत् शत् नमन।

जय हिंद !!

Address

VILLAGE-ABDUL HAMEED DHAM (DHAMUPUR)
Ghazipur
275202

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Legend Veer Abdul Hameed Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share