Anvaya foundation

Anvaya foundation Handle by Foundation Team

अन्वय फाउंडेशन के लिए गौरव का क्षणअन्वय फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती ममता त्यागी (गीता त्यागी) को जिला प्रशासन, गाजियाब...
11/09/2026

अन्वय फाउंडेशन के लिए गौरव का क्षण

अन्वय फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती ममता त्यागी (गीता त्यागी) को जिला प्रशासन, गाजियाबाद द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान माननीय जिलाधिकारी, गाजियाबाद के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

माननीय जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया गया। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से अन्वय फाउंडेशन की टीम को समाजहित में अपने प्रयासों को और अधिक निरंतरता एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली।

यह सम्मान अन्वय फाउंडेशन के लिए विश्वास, जिम्मेदारी और आगे बढ़कर कार्य करने की प्रेरणा है।

जिला प्रशासन, गाजियाबाद के प्रति अन्वय फाउंडेशन हृदय से आभार एवं सम्मान व्यक्त करता है।

अन्वय फाउंडेशन
समाजहित में निरंतर प्रयास

#अन्वयफाउंडेशन #समाजसेवा #सम्मान


🌿 चार माह की मेहनत से बदली लाल कुआँ फ्लाईओवर के नीचे की तस्वीर 🌿जहाँ कभी गंदगी, दुर्गंध और खुले में मूत्र त्याग की समस्य...
22/08/2026

🌿 चार माह की मेहनत से बदली लाल कुआँ फ्लाईओवर के नीचे की तस्वीर 🌿

जहाँ कभी गंदगी, दुर्गंध और खुले में मूत्र त्याग की समस्या थी, आज उसी स्थान को यूरिन-फ्री ज़ोन बनाने की दिशा में अन्वय फाउंडेशन ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण पहल की है। 🙏

NHAI एवं स्वच्छ भारत मिशन के सहयोग से स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और जन-जागरूकता का कार्य आगे बढ़ाया गया। इस अभियान में NHAI, नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग, जोनल इंस्पेक्टर श्री ओम पाल, सिटी जोन इंस्पेक्टर श्री नरेश कुमार एवं पूरी स्वच्छता टीम का सराहनीय सहयोग मिला।

आज के स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम में (IAS) CDO गाजियाबाद श्री कुमार सौरभ, NHAI परियोजना प्रमुख श्री अनिरुद्ध सिंह, RWA प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने हमारा उत्साह बढ़ाया।

यह केवल सफाई नहीं, बल्कि लाल कुआँ को स्वच्छ, सुंदर और सम्मानजनक सार्वजनिक स्थल बनाने का सामूहिक प्रयास है।

स्वच्छ लाल कुआँ • सुंदर लाल कुआँ • यूरिन-फ्री लाल कुआँ

अन्वय फाउंडेशन ट्रस्ट
अध्यक्ष — गीता त्यागी


Dm Ghaziabad Chief Minister Office Uttar Pradesh Ghaziabad Nagar Nigam News24 UP & Uttarakhand Ministry of Health and Family Welfare, Government of India NBT Uttar Pradesh Swachh Bharat Mission - Urban National Highways Authority of India - NHAI India News18 India

🙏 भूमि देवता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न अन्वय फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय भूमि देवता प्राण प्रतिष्...
22/07/2026

🙏 भूमि देवता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न

अन्वय फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय भूमि देवता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।

यज्ञाचार्य आचार्य पंडित गौरीशंकर गौतम जी (मुख्य पुजारी, सिद्ध पीठ माँ मनसा देवी) के सान्निध्य में यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर श्रीमती ममता सहगल जी, श्रीमती रेखा चौधरी जी, श्री अनिल चौधरी जी, श्रीमती वंदना त्यागी जी, श्री शिव दत्त त्यागी जी एवं श्री मनोज अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महाप्रसाद (भंडारा) में लगभग 2,000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों का अन्वय फाउंडेशन हृदय से आभार व्यक्त करता है।

🚩 भूमि देवता की कृपा सभी पर बनी रहे। 🚩

आयोजक: अन्वय फाउंडेशन

#भूमिदेवता #प्राणप्रतिष्ठा #अन्वयफाउंडेशन #भंडारा #सनातनसंस्कृति
Geeta Tyagi Mamta Sehgal Rekha Chaudhary Manoj Aggarwal

20/07/2026
📢 सार्वजनिक सूचना एवं सादर आमंत्रण 🙏अन्वय फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जीर्णोद्धार किए गए प्राचीन क्षेत्रपाल (भूमि देव) मंदिर,...
20/07/2026

📢 सार्वजनिक सूचना एवं सादर आमंत्रण 🙏

अन्वय फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जीर्णोद्धार किए गए प्राचीन क्षेत्रपाल (भूमि देव) मंदिर, पुराना बस अड्डा, सब्जी मंडी, गाज़ियाबाद में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
आप सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से सादर अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर अपने परिवार सहित पधारकर प्राण-प्रतिष्ठा, हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे में सम्मिलित हों तथा क्षेत्रपाल (भूमि देव) का आशीर्वाद एवं कृपा प्राप्त करें।

📅 22 जुलाई 2026
🕘 प्रातः 9:00 बजे से
📍 प्राचीन क्षेत्रपाल (भूमि देव) मंदिर, पुराना बस अड्डा, सब्जी मंडी, गाज़ियाबाद

आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारा सौभाग्य होगी।

— अन्वय फाउंडेशन 🙏🌼

🌿 उत्तर प्रदेश के 35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान में अन्वय फाउंडेशन की सहभागिता 🌿आज उत्तर प्रदेश सरकार के "35 करोड़ वृक्ष...
11/07/2026

🌿 उत्तर प्रदेश के 35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान में अन्वय फाउंडेशन की सहभागिता 🌿

आज उत्तर प्रदेश सरकार के "35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान-2026" में सहभागिता करते हुए अन्वय फाउंडेशन द्वारा ऑफिसर सिटी-1 सोसायटी, राज नगर एक्सटेंशन, गाज़ियाबाद को 35 पौधे उपलब्ध कराए गए, जिनका सोसायटी के सहयोग से सफलतापूर्वक पौधारोपण किया गया।

यह पहल केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार करने का सामूहिक संकल्प भी है।

अन्वय फाउंडेशन सभी नागरिकों से आग्रह करता है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें, अधिक से अधिक पौधे लगाएँ और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लें।

"एक पौधा केवल आज नहीं, बल्कि आने वाले कल के जीवन का आधार है।" 🌱💚

📍 स्थान: ऑफिसर सिटी-1, राज नगर एक्सटेंशन, गाज़ियाबाद

~ अन्वय फाउंडेशन
🌳

अन्वय फाउंडेशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (SBM) टीम की अनूठी पहलअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्वय फाउंडेशन एवं स्वच्छ भ...
21/06/2026

अन्वय फाउंडेशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (SBM) टीम की अनूठी पहल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्वय फाउंडेशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (SBM) टीम द्वारा NH-9 के पिलर पर आकर्षक योग थीम आधारित भित्ति चित्र (Wall Painting) बनवाया गया। इस पहल का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना तथा सार्वजनिक स्थलों को प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से जागरूकता का केंद्र बनाना है।

जहाँ सोशल मीडिया पर किए गए संदेश समय के साथ लोगों की नजरों से दूर हो जाते हैं, वहीं यह कलाकृति प्रतिदिन हजारों राहगीरों को योग, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देती रहेगी। इस मार्ग से गुजरने वाले बच्चे, युवा, महिलाएँ एवं बुजुर्ग सभी इस प्रेरणादायक चित्रकला से जुड़कर योग के प्रति जागरूक होंगे।

अन्वय फाउंडेशन का विश्वास है कि सार्वजनिक स्थानों पर बनाई गई ऐसी रचनात्मक कलाकृतियाँ समाज में दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव छोड़ती हैं और लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

🧘‍♀️ एक दिन का नहीं, हर दिन का संकल्प — योग बने जीवन का विकल्प |



Dm Ghaziabad Ghaziabad Nagar Nigam Swachh Bharat Mission, India National Highways Authority of India - NHAI Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Chief Minister Office Uttar Pradesh Geeta Tyagi Swachh Bharat Mission - Urban

🐾 क्या एक मृत पशु को सम्मानपूर्वक हटाने के लिए भी 3 दिन इंतजार करना पड़ेगा?NH-9 लालकुआं फ्लाईओवर पर सड़क के बीच बने एक प...
20/06/2026

🐾 क्या एक मृत पशु को सम्मानपूर्वक हटाने के लिए भी 3 दिन इंतजार करना पड़ेगा?

NH-9 लालकुआं फ्लाईओवर पर सड़क के बीच बने एक पिलर के ऊपर एक कुत्ता मृत अवस्था में पड़ा था। दिन बीतते गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगभग 3 दिनों तक वह शव वहीं पड़ा रहा और आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैलती रही।

सबसे दुखद बात यह रही कि हजारों वाहन प्रतिदिन उस मार्ग से गुजरते हैं, अनेक अधिकारी और कर्मचारी भी उसी रास्ते से आते-जाते हैं, लेकिन किसी ने इस समस्या के समाधान की जिम्मेदारी नहीं ली।

यह मामला जब अन्वय फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष गीता त्यागी जी के संज्ञान में आया, तब वे स्वयं शहर से बाहर थीं। इसके बावजूद उन्होंने लगातार प्रयास शुरू किए। NHAI कस्टमर केयर पर 10 से अधिक बार कॉल की गई, लेकिन घंटों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 112 पर कॉल की गई, कवि नगर थाना और लोहामंडी चौकी से संपर्क किया गया, लेकिन हर जगह से यही जवाब मिला कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं है।

सवाल यह है कि जब एक मृत पशु को हटाने जैसी बुनियादी जिम्मेदारी के लिए भी विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहें, तो आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद किससे करें?

लगातार प्रयास, फोन कॉल और फॉलो-अप के बाद मामला अंततः उस क्षेत्र के NHAI Deputy Manager के संज्ञान में पहुंचा। उन्होंने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी टीम को मौके पर भेजा और लगभग 3 दिनों से पड़े मृत कुत्ते का निस्तारण कराया।

अन्वय फाउंडेशन NHAI के Deputy Manager और उनकी टीम का धन्यवाद करता है, जिन्होंने अंततः इस समस्या का समाधान कराया। लेकिन यह घटना प्रशासनिक समन्वय और जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

एक मृत पशु केवल स्वच्छता का विषय नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य, मानवीय संवेदना और प्रशासनिक जिम्मेदारी का भी प्रश्न है।

हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में किसी नागरिक को ऐसी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिए इतने विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और हर संबंधित संस्था अपनी जिम्मेदारी समय पर निभाए।
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।

National Highways Authority of India - NHAI Ghaziabad Police Dm Ghaziabad Ghaziabad Nagar Nigam Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Swachh Bharat Mission, India

🌿🏆 सम्मान एवं गौरव का क्षण 🏆🌿ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित All India Mayors & RWA Summit 2...
08/06/2026

🌿🏆 सम्मान एवं गौरव का क्षण 🏆🌿

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित All India Mayors & RWA Summit 2026 में "वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण" विषय पर देशभर के मेयरों, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण विशेषज्ञों एवं RWA प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर अन्वय फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती गीता त्यागी को पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता, स्वच्छता एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पत्र कर्नल टी. पी. त्यागी, वीर चक्र, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय डॉ. सोमेंद्र तोमर जी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे। साथ ही श्री राजन छिब्बर जी (राष्ट्रीय संयोजक, फाइनेंस काउंसिल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था), माननीय श्रीमती सुमन बहमानी जी (महापौर, यमुनानगर) तथा श्री स्वदेश कुमार जी (अध्यक्ष, ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं वरिष्ठ संयोजक, समिट) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।

यह सम्मान केवल अन्वया फाउंडेशन का नहीं, बल्कि उन सभी नागरिकों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का सम्मान है जो स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

🌱 हमारा संकल्प
✔ वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना
✔ वृक्षारोपण एवं हरित क्षेत्रों का विस्तार करना
✔ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियानों को मजबूत बनाना
✔ आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वस्थ वातावरण तैयार करना

स्वच्छ वायु • स्वच्छ पर्यावरण • स्वस्थ भविष्य

सभी आयोजकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार। 🙏


🌿🇮🇳
Geeta Tyagi
Dm Ghaziabad Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India Ghaziabad Nagar Nigam

Address

Rakesh Marg, Nehru Nagar 3rd
Ghaziabad
201001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anvaya foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share