अखिल भारतीय सर्व व्यापार संघ

  • Home
  • India
  • Ghaziabad
  • अखिल भारतीय सर्व व्यापार संघ

अखिल भारतीय सर्व व्यापार संघ व्यापार में सफलता और समर्थन के लिए एक साथ।
#व्यापारी #व्यापार_संगठन

संपर्क करें:
+91 9710538989
[email protected]

घरेलू LPG गैस की लगातार कमी और समय पर सप्लाई न होने के कारण कई छोटे-बड़े रेस्टोरेंट और खाने-पीने के प्रतिष्ठान बंद होने ...
11/03/2026

घरेलू LPG गैस की लगातार कमी और समय पर सप्लाई न होने के कारण कई छोटे-बड़े रेस्टोरेंट और खाने-पीने के प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर पहुँच गए हैं। व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और कर्मचारियों की रोज़ी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है।
अखिल भारतीय सर्व व्यापार संघ इस गंभीर समस्या का कड़ा विरोध करता है।
हम सरकार और संबंधित विभागों से मांग करते हैं कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों को LPG गैस की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति तुरंत सुनिश्चित की जाए, ताकि व्यापारियों का कामकाज सुचारु रूप से चल सके।
अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो व्यापारी वर्ग को मजबूरन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
अखिल भारतीय सर्व व्यापार संघ
(व्यापारियों की आवाज़)

इंदिरापुरम में नगर निगम में द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न के संबंध में हुई बैठक।                                       ...
24/02/2025

इंदिरापुरम में नगर निगम में द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न के संबंध में हुई बैठक।

राज नगर एक्सटेंशन में बुनियादी सुविधाओं की कमी: राज नगर एक्सटेंशन क्षेत्र के निवासी स्वच्छ सीवर, उचित कचरा प्रबंधन, और अ...
19/02/2025

राज नगर एक्सटेंशन में बुनियादी सुविधाओं की कमी:
राज नगर एक्सटेंशन क्षेत्र के निवासी स्वच्छ सीवर, उचित कचरा प्रबंधन, और अच्छी सड़कों की अनुपस्थिति जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं की कमी के बारे में चिंता जता रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय, सरकारी अस्पताल, और समर्पित बस सेवा की भी मांग की है।

जीडीए की अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लोनी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ...
17/02/2025

जीडीए की अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई:
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लोनी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें प्रेम नगर और इलाईचीपुर क्षेत्रों में अवैध दुकानों और अन्य संरचनाओं को ध्वस्त किया गया।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लोनी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है - जीडीए के उपाध्यक्ष अ...
12/02/2025

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लोनी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है - जीडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर, प्रेम नगर और इलाईचीपुर क्षेत्रों में अवैध दुकानों, भूखंडों की बाउंड्री वॉल, और अन्य संरचनाओं को ध्वस्त किया गया।

गाजियाबाद में व्यापार संघों से संबंधित हालिया समाचार - गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मुरादनगर क्षेत्र में अवैध नि...
10/02/2025

गाजियाबाद में व्यापार संघों से संबंधित हालिया समाचार - गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मुरादनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ
बड़ी कार्रवाई की है। लगभग 4,000 वर्ग मीटर में फैली चार मंजिला इमारत, जिसमें 42 फ्लैट शामिल थे, को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण के कारण की गई।

बैंक्वेट हॉल संचालकों को नियमों का पालन करने का निर्देश : गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बैंक्वेट हॉल और फार्महाउस संचालकों क...
04/02/2025

बैंक्वेट हॉल संचालकों को नियमों का पालन करने का निर्देश : गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बैंक्वेट हॉल और फार्महाउस संचालकों को नियमों का पालन करने या संचालन बंद करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगाने, भूजल उपयोग के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने, पार्किंग की उचित व्यवस्था करने और ध्वनि प्रदूषण मानकों का पालन करने के लिए कहा है।

जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन : गाजियाबाद के व्यापारियों ने जीएसटी के कुछ प्रावधानों में संशोधन की मांग ...
03/02/2025

जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन : गाजियाबाद के व्यापारियों ने जीएसटी के कुछ प्रावधानों में संशोधन की मांग को लेकर विरोध मार्च आयोजित किया। उन्होंने जीएसटी प्रणाली को सरल बनाने और कुछ बदलावों की मांग की।

घर आंगन में मां सरस्वती का वास हो,ज्ञान और बुद्धि का संचार हो।हर्षोल्लास और उमंग से भर जाए आपका जीवन,बसंत पंचमी पर हर जग...
02/02/2025

घर आंगन में मां सरस्वती का वास हो,
ज्ञान और बुद्धि का संचार हो।
हर्षोल्लास और उमंग से भर जाए आपका जीवन,
बसंत पंचमी पर हर जगह यह गुंजायमान हो।
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !

आप सभी को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं 🙏🏻इंदिरापुरम व्यापार मंडल रॉयल टावर मार्केट के द्वारा  गणतंत्र दिवस को धूमधा...
26/01/2025

आप सभी को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं 🙏🏻

इंदिरापुरम व्यापार मंडल रॉयल टावर मार्केट के द्वारा गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार होगी।
ध्वजारोहण - 12 बजे इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री ओमवीर यादव जी के द्वारा किया जाएगा।
स्थान -रॉयल टावर पार्क शिप्रा सनसिटी

इंदिरापुरम व्यापार मंडल रॉयल टावर मार्केट
अध्यक्ष -कविता पालीवाल
महासचिव-सुरेश शर्मा
सचिव -रामवीर सिंह तोमर
कोषाध्यक्ष-शैलेश अग्रवाल
कुलदीप गुप्ता
गौरव सोनी
शैलेंद्र गौर
डॉ डी के गुप्ता
कृपा शंकर शर्मा
बलवंत सिंह
आशीष पाठक
लज्जा देवी

आप सभी सादर आमंत्रित है🙏🏻💐

Address

1-A, 2-A, Nyay Khand-2, Indirapuram
Ghaziabad
201014

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल भारतीय सर्व व्यापार संघ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share