02/02/2026
आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव 2/3
👉आवश्यक दस्तावेज सक्षम अधिकारी🔍
*अलाभित समूह-* तहसीलदार द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र
*निवास प्रमाण पत्र* -तहसील स्तर से निर्गत निवास प्रमाण पत्र, मतदाता परिचय पत्र, राशन कार्ड, ग्रामीण क्षेत्र में जॉब कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लायसेन्स, विद्युत बिल एवं पानी का बिल ।
*दुर्बल वर्ग* -खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी की गयी गरीबी रेखा के नीचे के कार्डधारक (अन्त्योदय) अथवा तहसील स्तर से जारी वार्षिक आय प्रमाण पत्र
*निःशक्त, एच०आई०वी० अथवा कैंसर पीड़ित माता-पिता/अभिभावक बच्चा का* -मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत चिकित्सा प्रमाणपत्र
*अनाथ बच्चा* -सक्षम स्तर से निर्गत प्रमाण पत्र
*माता-पिता या संरक्षक दिव्यांगता /वृद्धावस्था / विधवा पेंशन प्राप्तकर्ता का बच्चा* -दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग / स्वास्थ्य विभाग / समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र