Shri Adwait Pariwar Foundation

Shri Adwait Pariwar Foundation This is a Non-Governmental Non-Profit Organization founded on September, 2010

मीडिया की नज़र से
24/09/2026

मीडिया की नज़र से

श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गयागाजियाबादः श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन का 16 वां स्...
23/09/2026

श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
गाजियाबादः
श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन का 16 वां स्थापना दिवस धूमधाम सें मनाया गया। समारोह में संस्था के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, विशेष शिक्षकों, अभिभावकों एवं बच्चों ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज व सचिव श्री सुशील मिश्रा ने किया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर संस्था द्वारा पिछले 16 वर्षों से दिव्यांगजनों एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए किए जा रहे शैक्षिक, प्रशिक्षण, पुनर्वास एवं सर्वांगीण विकास से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई।
संस्था के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्था के सचिव सुशील मिश्रा ने संस्था की आगामी योजनाओं एवं बच्चों के हित में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।
ज्योति शर्मा, अंजली त्यागी, श्याम सुंदर, प्राची नेगी, स्वाति चौधरी, निखत परवीन, अरुण कुमार सहित संस्था के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग दिया। सभी अतिथियों, अभिभावकों, कर्मचारियों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया गया। सभी ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

15/09/2026
05/09/2026
अद्वैत पब्लिक स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने जन्माष्टमी हर्षाेल्लास से मनाई गाजियाबादः श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वा...
04/09/2026

अद्वैत पब्लिक स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने जन्माष्टमी हर्षाेल्लास से मनाई
गाजियाबादः
श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से किया गया। बच्चों ने भजन, नृत्य, झांकी तथा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े आदर्शों, सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य का संदेश प्रस्तुत किया। विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज ने सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। अंजली त्यागी, श्याम सुंदर साहनी, प्राची नेगी, स्वाति चौधरी,निखत परवीन ,सुरेश ,अशोक समेत समस्त स्टॉफ भी मौजूद रहा।

गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व...
28/08/2026

गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने पर्व के गीत भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि पंकज व भूपेंद्र को बच्चों ने राखी बांधी। अतिथियों ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी।

फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व तो है ही, साथ ही यह पर्व पर्यावरण की रक्षा लेने का पर्व भी है। प्राचीन समय में इसी दिन से ऋषि-मुनि गुरूकुलों में शिक्षा का आरंभ करते थे। इसी कारण यह पर्व अपने गुरूओं के प्रति श्रद्धा व कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन भी है।

श्याम सुंदर, प्राची नेगी, ज्योति शर्मा, अंजलि त्यागी, स्वाति चौधरी, विजय उपाध्याय, निखत परवीन आदि भी मौजूद रहे।

श्री अद्धैत परिवार फाउंडेशन द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गयागाजियाबादःश्री अद्धैत परिवार फाउंडेशन द्वारा मंगलवार ...
25/08/2026

श्री अद्धैत परिवार फाउंडेशन द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया
गाजियाबादः
श्री अद्धैत परिवार फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदर कांड का पाठ कर भगवान राम व उनके अनन्य भक्त हनुमान जी से सभी वर अपनी कृपा बनाए रखने व विश्व कल्याण की कामना की गई। फाउंडेशन के संस्थापक महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक शांति मिलती है। इस पाठ से बड़े से बड़ा संकट, डर और बाधाएं टल जाती हैं। क्लेश यदि परिवार में आपसी कलह, तनाव या अशांति का माहौल हो तो सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान जी की कृपा से घर में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। श्याम सुंदर साहनी, प्राची नेगी, अंजली त्यागी विजय,
ज्योति शर्मा, स्कूल के बच्चे ओर अन्य स्टॉफ भी सुंदर कांड पाठ में शामिल हुए।

Address

Meerut Road
Ghaziabad
201003

Telephone

919891478485

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Adwait Pariwar Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shri Adwait Pariwar Foundation:

Shortcuts

Share