25/09/2026
भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत मिशन सामर्थ्य से दो दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का अवसर
गाजियाबाद, 21 सितम्बर 2026।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नींव शक्ति संस्थान द्वारा भारत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मिशन सामर्थ्य के तहत दो दिव्यांगजनों को कियोस्क उपलब्ध कराए गए।
लोनी स्थित संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य द्वार के निकट 90 प्रतिशत दिव्यांग वीरेंद्र एवं उनकी दिव्यांग पत्नी को कियोस्क प्रदान किया गया, जिसका उद्घाटन उपजिलाधिकारी लोनी श्री दीपक सिंघनवाल ने किया। वहीं मोहन नगर मेट्रो पिलर संख्या-310 के पास दिव्यांगजन श्री संजय को कियोस्क उपलब्ध कराया गया, जिसका उद्घाटन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री अंशुल चौहान ने किया।
यह पहल जिलाधिकारी गाजियाबाद श्री रविन्द्र कुमार माँदड़, IAS के निर्देशन एवं जिला प्रशासन तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से संचालित की गई। कियोस्क निर्माण में भारत विकास परिषद, संदेश शाखा का आर्थिक सहयोग रहा।