All School's Parents Association

All School's Parents Association ASPA is a parent body which has been fighting not only to protect the interests/rights of the parents as well as students for the past 16 years.

Non-Governmental Organization (NGO)

04/02/2026

निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम-2009 (RTE) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में सत्र 2026-27 के तहत निजी स्कूलों की 25% आरक्षित सीटों पर मुफ्त प्रवेश प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।
​प्रवेश प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाएगी।
प्रथम चरण: 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक।
द्वितीय चरण: 21 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक।
तृतीय चरण: 12 मार्च से 25 मार्च 2026 तक।
​इस वर्ष की नई गाइडलाइंस के अनुसार आयु सीमा इस प्रकार है:
​नर्सरी के लिए: 3 से 4 वर्ष
​LKG के लिए: 4 से 5 वर्ष
​UKG के लिए: 5 से 6 वर्ष
​कक्षा 1के लिए: 6 से 7 वर्ष

​आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

​आधार कार्ड: माता या पिता में से किसी एक का आधार (अब दोनों का अनिवार्य नहीं है)।

​बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र: (अस्पताल/नगर निगम द्वारा जारी)।

​निवास प्रमाण पत्र: (वोटर आईडी, राशन कार्ड या बिजली बिल)।

​आय प्रमाण पत्र:दुर्बल वर्ग के लिए वार्षिक आय 1 लाख से अधिक न हो। (इस वर्ग मे सामान्य जाति/स्वर्णजाति)

​जाति प्रमाण पत्र: (यदि एससी(अनुसूचित जाति)/एसटी(अनुसूचित जनजाति )या ओबीसी वर्ग (अन्य पिछड़ी जाति जाट, गुज्जर, यादव,कश्यप, लोहार, कुम्हार, सोनार आदि से हैं)।

​बच्चे की फोटो: पासपोर्ट साइज।

*​💡 मुख्य विशेषताएं और बदलाव*

​ऑनलाइन पोर्टल: आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

​पड़ोस के स्कूल: अभिभावक अपने वार्ड या ग्राम पंचायत के अधिकतम 10 स्कूलों का विकल्प चुन सकते हैं।

​वित्तीय सहायता: प्रवेश के बाद किताबों और ड्रेस के लिए सरकार द्वारा ₹5,000 की राशि सीधे अभिभावक के बैंक खाते में भेजी जाएगी।



आप सब को 77वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
26/01/2026

आप सब को 77वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳🇮🇳🇮🇳

24/10/2025

सामाजिक कार्यकर्ता अध्यक्ष ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन, उजागर फाउंडेशन श्रीमती शिवानी जैन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, शुभकामनायें ईश्वर से क़ामना है की आप स्वस्थ रहे, मस्त रहे, दुर्घायु हो ओर इसी तरह समाज सेवा करती रहे।

ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तमन्ना खन्ना जी Tamanna Khanna  को जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनायें...
28/09/2025

ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तमन्ना खन्ना जी Tamanna Khanna को जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनायें🎂💐

ASPA के महासचिव सचिन सोनी जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं🎂💐
09/09/2025

ASPA के महासचिव सचिन सोनी जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं🎂💐

भगवान श्री राम जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई, शुभकामनायें। #शिवानीजैन  #सचिनसोनी
06/04/2025

भगवान श्री राम जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई, शुभकामनायें।
#शिवानीजैन
#सचिनसोनी

आप सबको होली की ढेर सारी शुभकामनाएं🙏🏻
14/03/2025

आप सबको होली की ढेर सारी शुभकामनाएं🙏🏻

आप सभी को रंगोउत्स्व की हार्दिक बधाई शुभकामनायें। #शिवानीजैन  #सचिनसोनी
13/03/2025

आप सभी को रंगोउत्स्व की हार्दिक बधाई शुभकामनायें।
#शिवानीजैन
#सचिनसोनी

सेठ जयप्रकाश मुकन्दलाल पाँलिटेक्निक संस्था के नाम राजेंद्र नगर में आवंटित भूमि की निष्पक्ष जाँच हेतु खतोली विधायक मदन भै...
29/01/2025

सेठ जयप्रकाश मुकन्दलाल पाँलिटेक्निक संस्था के नाम राजेंद्र नगर में आवंटित भूमि की निष्पक्ष जाँच हेतु खतोली विधायक मदन भैया ने ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के पक्ष को सुने जाने हेतु अपर जिला अधिकारी प्रशासन को पत्र लिखा ज्ञात हो की सेठ जयप्रकाश मुकन्दलाल पाँलिटेक्निक के लिए आवंटित भूमि पर डी.एल.एफ. पब्लिक स्कूल संचालित है।
अपने भेजे पत्र में विधायक जी ने लिखा की एसोसिएशन के पदाधिकारियों से प्राप्त जानकारी से संज्ञान में आया है की भूमि आवंटन हेतु सेठ जयप्रकाश मुक़न्दलाल पाँलिटेक्निक संस्था ने आवेदन किया,पट्टाविल्लेख(रजिस्ट्री)करते समय अवैध तरीके से सेठ मुकन्दलाल इंजिरिंग एन्ड टेक्निक्ल इंस्टिट्यूट का नाम जोड़ दिया गया (उपरोक्त संस्था पट्टाविल्लेख के बाद अस्तित्व (रजिस्टर्ड) में आयी, संस्था में पदाधिकारी न होने के बाद भी राकेश ख़ुललर के नाम मानचित्र स्वीकृत कर दिया गया व ज़ब डी.एल.एफ.पब्लिक स्कूल को अनापत्ति प्रमाणपत्र अन्य स्थान हेतु जारी हुआ है तब स्कूल का स्थान परिवर्तित कैसे हो गया सभी बिन्दुओ की जाँच होने के बाद कार्यवाही होनी जरूरी है।
विधायक जी ने पत्र की प्रति जिला अधिकारी को भी भेजी है व उन्होंने कहा की यदि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए भूमि पर पॉलिटिक्स का संचालन न हुआ तो वो मुख्यमंत्री जी से मुलकात कर विषय को उनके संज्ञान में लायेंगे।
#शिवानीजैन
#सचिनसोनी

ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष शिवानी जैन व महासचिव सचिन सोनी ने जनपद प्रभारी मंत्री असीम अरुण से मुलकात कर उनका ...
07/12/2024

ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष शिवानी जैन व महासचिव सचिन सोनी ने जनपद प्रभारी मंत्री असीम अरुण से मुलकात कर उनका उन दाखिलों के लिए आभार प्रकट किया जोकि मंत्री जी के संज्ञान में आने के बाद हुए है। साथ ही मंत्री जी को शिक्षा विभाग की उन खामियों से भी अवगत कराया जिनके कारण दाखिले होने में दिक्क़त परेशानी आती है। एसोसिएशन की अध्यक्ष शिवानी जैन ने मंत्री जी को बताया की गाजियाबाद में संचालित अधिकतर स्कूलों ने यू. डी. आई.एस.ई.नंबर नही ले रखा है। (एक मान्यता पर एक से अधिकार स्कूलों का संचालन किया जाता है)जिस कारण कम स्कूलों के लिए अधिक आवेदन प्राप्त हो जाते है।
एसोसिएशन के महासचिव सचिन सोनी ने बताया की अन्य वार्ड के बच्चों का नाम भी पात्र आवेदक की सूचि में आ जाता है जिसे स्कूल संचालक दाखिला देने से मना कर देते है।इसी के साथ शासन स्तर से उन स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही की करने की मांग की जिन्होंने एक भी बच्चे का दाखिला नही दिया है ओर जनपद से उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी गयी है।

पावन महा पर्व दिवाली की आप सभी को बधाई, शुभकामनायें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप सभी पर हमेशा बना रहे, मां धन-धान्य, खुशी,...
31/10/2024

पावन महा पर्व दिवाली की आप सभी को बधाई, शुभकामनायें
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप सभी पर हमेशा बना रहे, मां धन-धान्य, खुशी, स्वास्थ्य, यश, वैभव, ऐश्वर्य प्रदान करे और आपकी व आपके परिजनों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।
#शिवानीजैन
#सचिनसोनी

आप सभी को धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनायें, भगवान धनवंतरि की कृपा आप सभी पर बनी रहे। #शिवानीजैन  #सचिनसोनी
29/10/2024

आप सभी को धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनायें, भगवान धनवंतरि की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
#शिवानीजैन
#सचिनसोनी

Address

1219, Vivekanand Nagar
Ghaziabad
201002

Telephone

+91 98 11 817800

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All School's Parents Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to All School's Parents Association:

Share