Pehchaan NGO

Pehchaan NGO Save Malnutrition Childrens,Education for poor Child, "Every childhood deserves a breath, a chance – to live, to learn, to rise." And we can’t do it alone.

My name is Neelesh, and I am the founder of Pehchaan NGO – an initiative born out of a simple but powerful belief: no child should be invisible. Every day, we witness children living on the streets – searching for food in trash bins, begging at traffic signals, or simply being forgotten by society. These children deserve more than just survival. They deserve care, dignity, and a future. At Pehchaa

n, we work to provide nutritious food, basic education, emotional care, and a safe environment to children who have no one else to turn to. We currently support over 250 children, offering them:

Daily nutrition like milk, bananas, and biscuits
Informal education and life skills
Clean clothes, hygiene kits, and a caring touch
For us, this is not charity — this is responsibility. Your smallest contribution can bring the biggest change — a meal, a smile, a notebook, a future. Be the reason a child feels seen, supported, and safe. How your support helps:
₹50 – Daily nutrition for 1 child
₹250 – Food + learning for 5 children
₹1000 – Full nutrition and education support for 1 child for a month
Together, we can give these children not just survival, but a chance to thrive. Let’s give them what they need the most — an identity, a Pehchaan.
🙏 With love and hope,
Team Pehchaan NGO

🎉 बाल दिवस समारोह | 14 नवंबर 2025 🎉बाल दिवस के अवसर पर आज pratap vihar और विजय नगर क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार...
14/11/2025

🎉 बाल दिवस समारोह | 14 नवंबर 2025 🎉

बाल दिवस के अवसर पर आज pratap vihar और विजय नगर क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में बच्चों को—
🚲 साइकिल
🧸 टेडी बियर
👶 बेबी स्ट्रॉलर और वॉकर
भेंट किए गए।

✨ कुल 23 बच्चों ने इस पहल से लाभ उठाया।
इन नन्हें चेहरों की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार रहा।

🙏 सभी सहयोगी साथियों और स्वयंसेवकों का धन्यवाद, जिन्होंने इस नेक पहल को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Happy Children’s Day ❤️
Let’s continue spreading smiles!

"पहचान NGO" की तरफ से,शुभ दीपावली!आप सभी, जो "पहचान" परिवार से जुड़े हैं, हमारे स्वयंसेवक, समर्थक और सहयोगी - आप सभी को ...
19/10/2025

"पहचान NGO" की तरफ से,
शुभ दीपावली!
आप सभी, जो "पहचान" परिवार से जुड़े हैं, हमारे स्वयंसेवक, समर्थक और सहयोगी - आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आपकी लगन और समर्पण से ही अपने समाज में उजाला आता है। जिस तरह दीये मिलकर अँधेरे को दूर करते हैं, वैसे ही हम सब मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।
यह दीपावली आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई खुशियाँ लाए। हम कामना करते हैं कि आपका हर दिन एक नई उम्मीद और सफलता की रोशनी से जगमगाए।
आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। आइए, इस रोशनी के त्योहार पर, हम सब मिलकर समाज के लिए और भी बेहतर काम करने का संकल्प लें।
सप्रेम,

"पहचान NGO" टीम

आज Pehchaan NGO द्वारा अपने सभी कर्मचारियों को दीवाली के उपलक्ष्य में बोनस और उपहार वितरित किए गए।यह पहल हमारे कर्मचारिय...
19/10/2025

आज Pehchaan NGO द्वारा अपने सभी कर्मचारियों को दीवाली के उपलक्ष्य में बोनस और उपहार वितरित किए गए।
यह पहल हमारे कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा-सा प्रयास है।

✨ सभी कर्मचारियों के चेहरे पर खुशियाँ देखकर यह पल और भी खास बन गया।
Pehchaan परिवार की ओर से सभी को शुभकामनाएँ —
दीपों का यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

महिलाओं में सैनिटरी पैड्स के उपयोग व स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया 👩‍🦰यह पहल श्रीमती कोमल तिवारी द्वारा की ...
19/10/2025

महिलाओं में सैनिटरी पैड्स के उपयोग व स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया 👩‍🦰
यह पहल श्रीमती कोमल तिवारी द्वारा की गई, जिन्होंने महिलाओं को सैनिटरी पैड्स वितरण भी किए 🩸🙏

इस पहल का उद्देश्य था महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास के महत्व से अवगत कराना 💫

दीपावली के शुभ अवसर परझुग्गी में रहने वाले बच्चों के बीच मिठाइयाँ और कोल्ड ड्रिंक वितरित की गईं 🍭🥤बच्चों के चेहरों पर मु...
19/10/2025

दीपावली के शुभ अवसर पर
झुग्गी में रहने वाले बच्चों के बीच मिठाइयाँ और कोल्ड ड्रिंक वितरित की गईं 🍭🥤
बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और खुशियों की चमक देखकर यह पल और भी खास बन गया ✨

आओ, इस दीपावली पर हम भी किसी के जीवन में खुशियों की रोशनी फैलाएँ 🪔

Pehchaan NGO द्वारा कल दिनांक 11/10/2025 को   विजय नगर की झुग्गियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को जूते और चप्पलें व...
12/10/2025

Pehchaan NGO द्वारा कल दिनांक 11/10/2025 को विजय नगर की झुग्गियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को जूते और चप्पलें वितरित की गईं 👟👞

हमारा छोटा-सा प्रयास उन चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए है जो रोज़ जिंदगी की जंग लड़ते हैं ❤️
हर कदम के साथ हम चाहते हैं कि कोई भी नंगे पाँव न चले!

🙏 धन्यवाद उन सभी सहयोगियों का जिन्होंने इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया।
आइए मिलकर ऐसे और भी कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं 💫

14/09/2025
🌊👕 मानवता की मिसाल 👕🌊पहचान एनजीओ ने नोएडा सेक्टर-126 में यमुना बाढ़ प्रभावित परिवारों को कपड़े वितरित किए।नोएडा और ग़ाज़...
12/09/2025

🌊👕 मानवता की मिसाल 👕🌊
पहचान एनजीओ ने नोएडा सेक्टर-126 में यमुना बाढ़ प्रभावित परिवारों को कपड़े वितरित किए।
नोएडा और ग़ाज़ियाबाद के लोगों के सहयोग से एकत्र किए गए वस्त्र ज़रूरतमंद परिवारों तक पहुँचाए गए।

🙏 हम सभी सहयोगियों, दानदाताओं और वालंटियर्स का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
एकजुट होकर ही समाज में बदलाव संभव है। ❤️

आज Labour Chowk पर हमारे मेहनतकश मजदूर भाइयों और बहनों को जूते-चप्पल और अन्य उपयोगी सामान वितरित किए गए। 👞🩴🧤ये सभी वस्तु...
02/08/2025

आज Labour Chowk पर हमारे मेहनतकश मजदूर भाइयों और बहनों को जूते-चप्पल और अन्य उपयोगी सामान वितरित किए गए। 👞🩴🧤

ये सभी वस्तुएं उनके रोज़मर्रा के जीवन को थोड़ा आसान बनाने की एक छोटी सी कोशिश है।
हमारे लिए यह एक छोटा कार्य हो सकता है, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान और आशीर्वाद हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। 🙏❤️

🎯 पहल - सम्मान के साथ सेवा
📍 स्थान: Labour Chowk, Ghaziabad

आइए, साथ मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।
#सेवा

19/02/2025
दिनांक: 20 जनवरी 2025पहचान एनजीओ टीम व आर० डब्लू०ए० सेक्टर २२ के तत्वावधान में ज़रूरतमंद लोगों के लिए एफ़ ब्लॉक सेक्टर २...
21/01/2025

दिनांक: 20 जनवरी 2025

पहचान एनजीओ टीम व आर० डब्लू०ए० सेक्टर २२ के तत्वावधान में ज़रूरतमंद लोगों के लिए एफ़ ब्लॉक सेक्टर २२, नोएडा में पुराने कपड़े व अन्य सामान, जो किसी के काम आ सके, को इकट्ठा किया गया और सर्दी को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया।

एफ़ ब्लॉक सेक्टर २२, नोएडा, 20 जनवरी 2025: आज, पहचान एनजीओ टीम ने, नोएडा के ज़रूरतमंद लोगों के लिए एक विशेष पहल के तहत सर्दी से प्रभावित और सर्दी के कारण परेशान ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए एक समारोह आयोजित किया। इस आयोजन का उद्देश्य सर्दी में ठिठुरते लोगों को राहत प्रदान करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत, एफ़ ब्लॉक के स्थानीय लोगों की उपस्थिति में, नोएडा के सेक्टर 22-23 के नाले के किनारे रहने वाले स्लम बस्तियों के लोगों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए गए। यह सामग्री, जो पहले एफ़ ब्लॉक में इकट्ठा की गई थी, सर्दी से प्रभावित लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बांटी गई।

यह कार्यक्रम निम्न लोगों के सहयोग से सम्पन्न हुआ | RWA सेक्टर २२ के संरक्षक व ब्राह्मण रक्षा दल के अध्यक्ष श्री प०रवि शर्मा जी अध्यक्ष श्री मदन शर्मा जी, श्री लक्ष्मण दसमाना शेखावत जी , रवि विश्वकर्मा जी व जीं ब्लॉक के पाठक जी व सदाव खान जी, श्री पवन शर्मा जी, श्री डी के कटोच जी , श्री अरुणांचलम जी , डॉक्टर विपुल राय जी, श्री राधेश्यम जी,श्री एनके झा जी, श्री मनोज शर्मा जी, श्री सुबोध कुमार जी, सुषमा धनराज जी,मधु महाजन जी,जाबेद ख़ान जी, विनोद सब्रवाल जी, व अन्य आरडबल्यूए सदस्य।

पहचान एनजींओ टीम से अध्यक्ष/संस्थापक श्री वेद प्रकाश सिंह जी व वालंटियर महासचिव श्री पवन शर्मा जी एवम् श्री नीलेश सिंह जी, श्री अंकित शर्मा जी ,राज आनंद जी, अजय कुमार जी,मनोज पपने, श्री शुभम शर्मा जी व महिला शक्ति से मनीषा शर्मा जी,ममता शर्मा जी बंदना जी , कोमल तिवारी जी, अदिति शर्मा जी , श्री प्रादुल पांडे जी, श्री राम कुमार जी , श्री सौरभ त्यागी जी , श्री मनेंद्र त्यागी जी द्वारा वितरण कैम्प का संचालन सफलता पूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, पहचान एनजीओ टीम के सदस्यों ने बस्तियों में जाकर लोगों की स्थिति का आकलन किया और उन्हें ठंड से राहत देने के लिए कपड़ों और कंबलों का वितरण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जरूरतमंद लोग सर्दी के मौसम में सुरक्षित और गरमाहट के साथ रह सकें।

पहचान एनजीओ टीम इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में मदद करने वाले सभी स्थानीय संगठनों, व्यक्तियों, और समर्थकों का हार्दिक धन्यवाद करती है। यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और एकजुट होकर सेवा करने की प्रेरणा देता है।

Address

BH 1/85 FF KA BLOCK SECTOR 12 PRATAP VIHAR GHAZIABAD
Ghaziabad
201009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pehchaan NGO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Pehchaan NGO:

Share