24/08/2026
भारतीय आम जनसेवा ट्रस्ट रजि. भारतीय आम जनसेवा ने किया सहायक उपकरणों का वितरण, दर्जनों बुजुर्ग व दिव्यांग हुए लाभान्वित
खोड़ा, भारतीय आम जनसेवा संस्था द्वारा वार्ड 30 के स्थानीय सभासद सोनू जोशी Sonu Joshi के कार्यालय में बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष सहायक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण प्रदान कर बड़ी राहत दी गई।
संस्था का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों और दिव्यांगों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करना रहा। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लाभार्थियों को कान की मशीन, व्हीलचेयर, गर्दन का पट्टा, कमर की बेल्ट, घुटनों की बेल्ट, कमोड व्हीलचेयर, छड़ी और ट्राइपॉड जैसे उपयोगी उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था के सदस्यों व सभासद सौरभ जोशी को दिल से आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष सोनू जोशी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर सिंह Shyam Sunder Singh , वरिष्ठ सलाहकार शशि भूषण मिश्रा Shashi Bhushan Mishra Ji , उपाध्यक्ष बिशन पांडे,उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी Narendra Negi , उपाध्यक्ष
पूरन सिंह बिष्ट Pooran Bisht , राजेंद्र सिंह बिष्ट Rajendra Bisht , दिलवेंद्र जीना, देवेंद्र बजेठा Devender Singh Bajetha , अंकित पांडे ब्राह्मण अंकित पाण्डेय , हरीश जोशी Harish Joshi , हरीश अधिकारी Harish Adhikari और कुंदन सिंह भाकुनी Kundan Singh Kundan Singh एवं वीरेंद्र रावत Virendra Rawat मौजूद रहे। संस्था के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा और सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे।
कार्यक्रम में बिशन सिंह नेगी, भुवन चंद्र भट्ट, ब्रिज मोहन गुसाईं, गोपाल दत्त पाण्डेय, गोपाल नेगी, मीनू मेहरा और सुनीता अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा अपने हाथों से लाभार्थियों को सम्मानपूर्वक सहायक उपकरण प्रदान किए।
भारतीय आम जनसेवा ट्रस्ट रजि. (BAJTrust)