सर्वानन्द - शैैक्षणिक एवम् सामाजिक सेवा संस्थान

  • Home
  • India
  • Ghaziabad
  • सर्वानन्द - शैैक्षणिक एवम् सामाजिक सेवा संस्थान

सर्वानन्द - शैैक्षणिक एवम् सामाजिक सेवा संस्थान Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from सर्वानन्द - शैैक्षणिक एवम् सामाजिक सेवा संस्थान, Nonprofit Organization, Sector-12 House No. 46, Vasundhara, Ghaziabad.

संस्थापक :-
सर्वानन्द संस्था की स्थापना, प्रारम्भ से ही समाज सेवी प्रवृत्ति के, बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न दो व्यक्तियों, श्री अनूप कुमार एवम् स्वर्गीय राघवेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, के संॅयुक्त प्रयासों से सन् 2010 में हुई ।
-> नई संस्था के गठन की आवश्यकता क्यों महसूस हुई ?
यूॅं तो हमारे समाज में जितनी समस्यायें हैं उनसे कई हज़्ाार गुना अधिक संस्थायें पहले से ही अस्तित्व में हैं, किन्तु फिर भी समस्य

ाओं में कमी आती दिख नहीं रही है। अपितु समय के साथ-साथ ये बढ़ती ही जा रही हंै। आज स्थिति यह है कि, ये संस्थायें ही समाज की एक बड़ी समस्या बन गई हैं। अधिकांश संस्थायें समाज सेेवा के नाम पर निहित स्वार्थांे की पूर्ति में लगी हैं। जो संस्थायें बेहतर कार्य कर रही हैं उनकी संख्या व सामथ्र्य आवश्यक्ता को देखते हुए काफी कम है। ऐसी स्थिति में सकारात्मक सोच, निष्काम व त्याग की भावना से, समाज की समस्यों में अपना यथासम्भव योगदान देने वाली एक और संस्था के गठन की आवश्यक्ता महसूस की गई और ईश्वर की कृपा से इस संस्था की नींव रखी गई।

-> नामकरण का आधार -
भारतीय सभ्यता व संस्कृति विश्व की श्रेष्ठ सभ्यताओं व संस्कृतियों में से एक है, के स्थान पर यदि यह कहा जाये कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है तो निःसन्देह अतिशयोक्ति नहीं होगी। हो सकता है आज कुछ प्रतिशत लोग इस बात से सहमत न हों किन्तु एक न एक दिन उन्हें भी इस तथ्य को स्वीकारना पड़ेगा जब वे भारतीय सभ्यता व संस्कृत के बारे में सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त कर लेंगे, इसके मर्म को समझ लेंगें।
सर्वेभवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया -वसुधैव कुटुम्बकम - सत्य मेव जयते - अहिंसा परमो धर्मः आदि ऐसे कितने ही मजबूत स्तम्भ हैं जिन पर हमारी सभ्यता -संस्कृति की इमारत खड़ी है।
जब तक सब आनन्दित नहीं होंगे तब तक हमारा आनन्द भी अधूरा है और भारतीय संस्कृति अधूरे नही सम्पूर्णता की पक्षधर है। इस प्रकार भारतीय सभ्यता व संस्कृति के अनुरूप सबको आनन्द हो इस भावना को अपनाते हुये संस्था का नाम ’सर्वानन्द’ रखा गया। संयोगवश यह तथ्य भी संज्ञान में आया कि संस्था के संस्थापक सदस्य राघवेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव जी के परपिता का भौतिक नाम भी सर्वानन्द ही था। बुजुर्गों के प्रति श्रद्धा व आदर का भाव रखने वाले दोनों संस्थापक सदस्यों ने इसे शुभ संकेत मानते हुये, इस नाम को सहमति से अंतिम मंज़्ाूरी दे दी।

संस्था का उदेश्य -
-> स्वास्थ -मानव शरीर के लिए स्वस्थ रहना सर्वाधिक जरूरी है।अतः समाज को स्वस्थ बनाने मे अपना योगदान देना संस्था की सर्वोच्च प्राथमिक्ता है।
-> शिक्षा -बेहतर जीवन जीने के लिए स्वस्थ शरीर का शिक्षित होना जरूरी है।शिक्षा सिर्फ किताबी नहीँ अपितु व्यवहारिक भी अर्थात वह ज्ञान जो हमारे दैनिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है। यह संस्था की दूसरी प्राथमिक्ता है।
-> सेवा -ज्ञान की उपयोगिता सही मायने मे व्यक्तिगतए पारिवारिकए सामाजिक व प्राकृतिक हितोँ के लिए काम आने मे ही है।इसलिए सेवा के माध्यम से इसका सदुपयोग करना अन्य लोगोँ को प्रेरित करना व पहले से सक्रिय हैँ उनहेँ सहयोग करना संस्था की तीसरी प्राथमिक्ता पर है।

सर्वानन्द - शैैक्षणिक एवम् सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान  में, राघवेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव स्मृति  कौशल विकास योजना...
23/10/2024

सर्वानन्द - शैैक्षणिक एवम् सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में, राघवेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव स्मृति कौशल विकास योजना के अतंर्गत, दिनांक 20 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को एक रंगोली प्रतियोगिता का अयोजन, सेक्टर 12, वृंदावन एनक्लेव, वसुंधरा में किया गया। जिसमें विभिन्न स्थानीय स्कूलों के 38 बच्चों ने भाग लिया । श्रीमती अंजू राजवंशी, श्रीमती गीता जोशी, श्रीमती शोभा गुप्ता , निर्णायक की भूमिका निभाते हुए निम्नलिखत परिणाम घोषित किए-

प्रथम पुरस्कार - गालों, नफीसा
द्वितीय पुरस्कार - दीपक, देविका
तृतीय पुरस्कार - अंशिका, डॉली

नंदिनी, शिवानी, परी, कीर्ति, शमा, कविता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा कांडपाल, श्रीमती रमा शर्मा, श्रीमती संतोष यादव, श्रीमती निर्मला शर्मा, श्रीमती चित्रा, श्रीमती शालिनी पांडे, श्रीमती रीता बंसल, श्रीमती मांसी गुप्ता, ने अपने कर-कमलों से सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम में
संस्था के संस्थापक श्री अनूप कुमार, अध्यक्ष श्री गुंजन श्रीवास्तव, उपसचिव श्रीमती कल्पना सक्सेना,
सक्रिय सदस्य रोमा श्रीवास्तव, अभिनव सक्सेना, पूजा, अमन, अंकिता, वंदना, सोनम, अभिषेक, अविनाश, अर्पित, विम्मी आदि उपस्थित रहे।

22 सितंबर के चित्र कला प्रतियोगिता के कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ।। चैनल को सब्सक्राइब करें : https://youtube.com/?si=JGfpp...
26/09/2024

22 सितंबर के चित्र कला प्रतियोगिता के कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ।।
चैनल को सब्सक्राइब करें : https://youtube.com/?si=JGfppcBd4Jgt15cl

सर्वानन्द - शैैक्षणिक एवम् सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में, राघवेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव स्मृति कौशल विका....

सर्वानन्द - शैैक्षणिक एवम् सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान  में, राघवेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव स्मृति  कौशल विकास योजना...
23/09/2024

सर्वानन्द - शैैक्षणिक एवम् सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में, राघवेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव स्मृति कौशल विकास योजना के अतंर्गत, दिनांक 22 सितंबर 2024 दिन रविवार को एक चित्र कला प्रतियोगिता का अयोजन, प्राईमरी स्कूल साहिबाबाद में किया गया। जिसमें विभिन्न स्थानीय स्कूलों के 190 बच्चों ने भाग लिया । शिल्पकार श्री बाल विजय जी ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए निम्नलिखत परिणाम घोषित किए-

जूनियर वर्ग में
प्रथम पुरस्कार - शीतल
द्वितीय पुरस्कार - अंशिका
तृतीय पुरस्कार - कुशल व
गुड़िया
वंशिका
अनिशा
संतोष
अंशी को सांत्वना पुरस्कार एवं

सीनियर वर्ग में
प्रथम पुरस्कार - प्रिया
द्वितीय पुरस्कार - संजना
तृतीय पुरस्कार - आयुशी व
शमा
सोनी
विद्या
नेहा
दिव्या को सांत्वना पुरस्कार।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा कांडपाल ने अपने कर-कमलों से सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम में
संस्था के संस्थापक श्री अनूप कुमार, अध्यक्ष श्री गुंजन श्रीवास्तव,
सचिव श्री अनूप कुमार उपाध्याय,
उपसचिव श्रीमती कल्पना सक्सेना,
सक्रिय सदस्य रोमा श्रीवास्तव, अभिनव सक्सेना, विम्मी, तनुश्री, अमन, राहुल, मुस्कान, अंकिता, वंदना, सोनम, कीर्ति, रजनी, अवधेश, मनोज, मुकेश, विनोद शर्मा, संध्या, भारती, खुशी, प्राची, अर्पित आदि उपस्थित रहे।

Address

Sector-12 House No. 46, Vasundhara
Ghaziabad
201012

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सर्वानन्द - शैैक्षणिक एवम् सामाजिक सेवा संस्थान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to सर्वानन्द - शैैक्षणिक एवम् सामाजिक सेवा संस्थान:

Share