Sanskar upwan / संस्कार- उपवन

Sanskar upwan / संस्कार- उपवन प्रत्येक व्यक्ति सुविकसित एवं सुसंस्

“संस्कार प्रवाह उपवन” एक ऐसा संस्कारों का उपवन (बग़ीचा) है जिसमे संस्कारों की भूमि पर एक सकुशल बाग़बान (माली) अपने प्रयास एवम अद्भुत कौशल के द्वारा एक फुलवारी का निर्माण करता है और तदुपरांत इसमें सुविचारों की खाद डाल इसके तीव्र गति से एवम सुव्यवस्थित ढंग से बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिस फुलवारी के विभिन्न रंग रूप वाले फूलों में प्रत्येक में संस्कारों के मूलभूत गुण जैसे प्रेम, दया, करुणा ,

मैत्री, क्षमा ,शील, नम्रता, सदभाव, मुदिता, कर्तव्य-परायणता, लक्ष्य के प्रति जागरूकता इत्यादि दिव्य गुणों की दिव्य सुगंध सुवासित होतीहै !
ठीक इसी परिपेक्ष में, ऐसा ही सुनियोजित प्रयत्न आपकी अपनी संस्था "संस्कार उपवन" कर रहीहै जिस फुलवारी के फूल, हमारे नन्हे-२ बालक एवम बालिकायें तथा विकास की ओर अग्रसर हमारी युवा पीढ़ी है ! जिस फुलवारी के निर्माण में अपना अद्भुत कौशल एवं अथक प्रयास द्वारा अपने सुविचारों की खाद डालकर और इन्हे वर्तमान युग के सहजता से मिलने वाले कुसंग रुपी पशु से अपनी फुलवारी के सभी फूलों (हमारे नन्हे-२ बालक एवम बालिकायें तथा विकास की ओर अग्रसर हमारी युवा पीढ़ी) को बचाता हुआ इस संस्था का प्रत्येक शिक्षक ही वो बाग़बान (माली) है जोकि अपने शैक्षणिक कौशल के आधार पर सभी में संस्कारों के मूलभूत गुणों को विकसित करने का कार्य करता है (अपना एक विशेष योगदान देताहै) ! जिससे की प्रत्येक व्यक्ति सुविकसित एवम सुसंस्कारित हो, इसी मूलभूत उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए इस "संस्कार उपवन" का गठन/निर्माण किया गयाहै ! जिसके द्वारा समाज में प्रेम,शांति, सौहाद्रता, सम्पन्नता एवम खुशहाली का वातावरण निर्मित हो एवम सभी जन संस्कारों के इन दिव्य गुणों की सुगंध से स्वयं सुगन्धित होते हुए तथा अपने संपर्क में आनेवाले सभी के जीवन को सुवासित करते हुए शिक्षा के इस सर्वांगीण विकास के उद्देश्य को पूर्ण कर सकें !(शिक्षा के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य की और अग्रसर हों )

19/07/2026

श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आनंद !

01/07/2026

"संस्कार उपवन" पर जन्मदिन मनाने का अनूठा तरीका !

11/06/2026

अति आवश्यक गंगा स्नान के नियम ! | Navneet Priy Das Ji Maharaj | Shorts

04/05/2026

संस्कार उपवन पर शस्त्र शिक्षा ! | Navneet Priy Das Ji Maharaj | Shorts

02/05/2026

दुनिया की भीड़ से बचो !! | Navneer Priya Das Ji Maharaj | Shorts

01/05/2026

मेरे अत्यंत आत्मीय प्रिय राघवेंद्र भैया व प्रकाश भैया द्वारा महाकाल की नगरी उज्जैन में संचालित "युग निर्माण एकेडमी" में प्रसाशनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद हुआ। इस एकेडमी के बालक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों को प्राप्त कर रहे हैं। बहुत आनन्दमय आध्यात्मिक सत्र रहा। प्रिय भैया ने मुझे "अध्यात्म रत्न सम्मान" से सम्मानित किया। आपका ह्र्दयतल से आभार।

4 वर्ष पूर्व की स्मृति

30/04/2026

"श्री कृष्ण भक्ति में जो डूबा, वही पार हुआ"

23/04/2026

हमारी सोच और संतों की सोच में अंतर समझ लीजिए। | Navneet Priya Das ji Maharaj | Shorts

Address

Ghaziabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanskar upwan / संस्कार- उपवन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share