13/05/2025
मैं अपने लेख को "अहिरवाल टाइम्स" जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रकाशित करने हेतु मुख्य संपादक महोदय, आदरणीय श्री सज्जन यादव जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ।
आपकी संपादकीय दृष्टि और प्रेरणादायक मार्गदर्शन ने न केवल मेरे लेख को एक व्यापक मंच प्रदान किया, बल्कि मुझे अभिव्यक्ति की एक सशक्त दिशा भी दी। यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है कि मेरा लेख आपके संपादन में प्रकाशित हुआ।
आपका यह स्नेह और सहयोग भविष्य में भी बना रहे, इसी अपेक्षा के साथ पुनः आपका कोटिशः धन्यवाद।
सादर,
मनोज यादव "रक्षक"