10/04/2026
दान नहीं 'काम' दीजिए, लाचार नहीं 'मजबूत' बनाइए: स्वाभिमान की एक नई शुरुआत। 🌟
यह कितनी बड़ी विडंबना है कि हम मंदिरों में पत्थर की मूरत के आगे श्रद्धा से छप्पन भोग लगाते हैं, लेकिन उसी ईश्वर की बनाई जीती-जागती 'इंसानी मूरत' जब दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करती है, तो हम अक्सर उसे अनदेखा कर देते हैं। क्या वह ईश्वर यह सब देख कर रोता नहीं होगा? चर्चित जैन केयर फाउंडेशन का मानना है कि असली धर्म केवल आरती की थाल सजाने में नहीं, बल्कि ईश्वर की बनाई इन सजीव मूरतों को टूटने से बचाने में है।
दिखावे की इस दुनिया में हमने पिछले 4 साल केवल धरातल पर काम किया है। चाहे श्रद्धा को सहेजने वाला 'पूजा-पाठ अवशेष कलेक्शन सेंटर'हो, ज्ञान बांटता 'निशुल्क बुक एक्सचेंज मेला' हो या 'निशुल्क स्कूल हमारा मकसद कभी फोटो खिंचवाना नहीं, बल्कि वास्तविक बदलाव लाना रहा है। इसी कड़ी में इंदिरापुरम (गाज़ियाबाद)में हमारा 'स्किल डेवलपमेंट सेंटर'उन हाथों को हुनरमंद बना रहा है जो स्वाभिमान से जीना चाहते हैं।
हमारी करबद्ध प्रार्थना: हमें दान नहीं, 'काम' दीजिये!🙏
हम आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं—हमें डोनेशन नहीं,हमें 'काम' दीजिये। हमारे सेंटर पर माताएँ और बच्चे अपनी पूरी लगन से तोरण, ब्रूच, डेकोरेटिव हैंगिंग्स , कैंडल होल्डर्स ओर अन्य सजावटी सामान बना रहे हैं।
.हमें सिलाई का काम, लेबर जॉब वर्क या हस्तशिल्प के आर्डर दें।
याद रखिये, दान देना आसान है पर रोजगार देना मुश्किल। दान इंसान को उम्र भर के लिए हाथ फैलाना सिखाता है और उसे 'लाचार' बनाता है, लेकिन रोजगार उसे इतना 'मजबूत' कर देता है कि उसे फिर कभी किसी के सामने झुकना न पड़े, बल्कि वह फैले हुए हाथ को थामकर दूसरों को रास्ता दिखाने के काबिल बने।
तलाश है 'कर्मशील' साथियों की (दिखावे के लिए यहाँ जगह नहीं)
हमें इस मिशन में ऐसे 'कर्मशील' साथियों की जरूरत है जो दिखावे की राजनीति से दूर हों। हमें वे लोग चाहिए जो धरातल पर उतरकर काम करना चाहते हों, जो सिर्फ बातें नहीं बल्कि हकीकत में बदलाव के भूखे हों। फाउंडेशन ने न कभी दिखावा किया है, न करेगी। हमें केवल सच्ची मेहनत और ठोस परिणामों पर विश्वास है।
आपकी राय, हमारा मार्गदर्शन💡
हम चाहते हैं कि आप हमारे साथ जुड़ें और अपनी बहुमूल्य राय दें। आपकी एक छोटी सी सलाह हमारे लिए किसी भी मदद से बड़ी है, जो हमें यह समझने में मदद करेगी कि हम इन बच्चों और महिलाओं को और कैसे बेहतर अवसर दे सकते हैं।
फैसला आपका है: आप भगवान की बनाई इन मूरतों को केवल लाचार देखना चाहते हैं, या उन्हें इतना सक्षम बनाना चाहते हैं कि वे गौरव के साथ जी सकें?
आइए, दान देकर दया दिखानी बंद करें, आत्मनिर्भर बना कर गर्व महसूस करना सीखें!
चर्चित जैन केयर फाउंडेशन परिवार
7292097911
"हमें काम देकर, उनके आत्मसम्मान को पंख दें।"
🙏🙏🙏🙏