27/01/2026
77th गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर लगातार 10 वर्षों से चल रहे निःशुल्क ज्ञानोदय कोचिंग सेंटर गुरेह के बारात घर में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन सेंटर के संचालक बिन्दू सर , संचालिका सन्तोष मैम जी के द्वारा किया गया जिसमें बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी भाई रोहित सिंह जी, भाई राहुल सिंह जी, मीडिया प्रभारी पत्रकार बन्धु भाई दिनेश सिंह उर्फ दीनू, श्री बसन्ता यादव जी, अमित सिंह जी, पंचा प्रजापति, बांदा से चलकर आये नवयुवक भाई राजेन्द्र जी व उनके साथी, चुन्ना प्रजापति, भाई कमलेश, आशुतोष व बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
बहरीन से इंजीनियर सुरेश सर जी ने ऑनलाइन उपस्थित होकर बच्चों व कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
भाई रोहित सिंह ने कोचिंग में पढ़ रहे समस्त बच्चों को कापी, पेन, पेंसिल तथा अन्य उपहार भेंट करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं व उनकी शिक्षा में सदैव ऐसा ही सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।
✨ छोटे-से प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।
✨ शिक्षा का दिया तब सबसे उज्ज्वल जलता है, जब लोग निस्वार्थ भाव से बच्चों का हाथ थामते हैं।
✨ इन 10 वर्षों की निरंतर मेहनत दिखाती है कि सच्ची सेवा उसी को कहते हैं जिसमें थकान नहीं, केवल संतोष मिलता है।
✨ बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य हैं, और ऐसे कार्यक्रम उन्हें आत्मविश्वास, संस्कार और सपने देखने की शक्ति देते हैं।
✨ गणतंत्र का सही अर्थ तभी जीवित रहता है जब हर घर में ज्ञान का प्रकाश पहुँचे और हर बच्चा आगे बढ़ने का अवसर पाए।
आज का यह समारोह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक संदेश है—
कि **अगर इरादे सच्चे हों और मन में समाज का भला करने की लगन हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।**
**जय हिन्द! 🇮🇳**