स्वधर्म गौरव

स्वधर्म गौरव 'Dharm' does not mean ritual and worship. 'धारयते इति धर्म' which is a dut

04/12/2024

📢 ‘सूचना : विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन ( बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में )’ 🥁

जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनका भी अपराध...
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर बढ़ते अत्याचार, हिन्दू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने, और उनके मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ हिन्दू समाज अब चुप नहीं बैठेगा।
यह अन्याय केवल एक समुदाय पर हमला नहीं, बल्कि मानवता और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर हमला है।
आइए, इस क्रूरता के खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द करें।

🗓 तिथि : रविवार, 8 दिसम्बर, 2024
⏰ समय : प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
📍 स्थान : कविनगर रामलीला मैदान, गाजियाबाद ( उत्तरप्रदेश )

हमारा उद्देश्य :
- दुनिया को यह सन्देश देना कि हिन्दू समाज अपने अधिकारों और अस्तित्व के लिए एकजुट है।
- अत्याचार के खिलाफ न केवल विरोध दर्ज कराना, बल्कि पीड़ितों के लिए न्याय की माँग करना।
- सरकार और प्रशासन से कठोर कदम उठाने की अपील करना।

आपका सहयोग क्यों जरूरी है ?
- एकजुटता ही हमारी ताकत है।
- आपकी उपस्थिति इस आन्दोलन को मजबूती देगी और कट्टरपंथी मुल्लाओं / अत्याचारियों को कड़ा सन्देश देगी।

कृपया समय पर पहुँचे और अपने मित्रों और परिवार को भी इस जन आन्दोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

ना बटेंगे,
ना कटेंगे।

निवेदक,
समस्त हिन्दू समाज
गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश

💫🙏🏻🚩

अजय मित्तल जी नहीं रहे.....लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, अभिभावक, सांगठनिक कौशल के धनी, अपने लेखन से पहचान स्थापित क...
12/11/2024

अजय मित्तल जी नहीं रहे.....
लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, अभिभावक, सांगठनिक कौशल के धनी, अपने लेखन से पहचान स्थापित करने वाले व्यक्तित्व, कलम के सच्चे सिपाही, मिनी गूगल एवं एनसाइक्लोपीडिया के नाम से विख्यात, पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर व उद्बोधन कला से सबको मंत्रमुग्ध कर देने वाले अजय मित्तल अब हमारे बीच नहीं रहे।
अजय मित्तल जी ७२ वर्ष की आयु में हृदय गति रुक जाने से आज उनका देहान्त हो गया। परिवार में पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़कर गोलोक गमन कर गये।
अजय मित्तल जी का जन्म ३ फरवरी, १९५२ को मेरठ में हुआ था। अजय मित्तल की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, पूर्वा महावीर से हुई। बाद में उन्होंने एम.एस.सी. फिजिक्स मेरठ कॉलेज, मेरठ से उत्तीर्ण किया।
रामानन्द सागर द्वारा निर्देशित रामायण धारावाहिक में भगवान राम के भूमिका निभाने वाले एवं मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद अरुण गोविल भी अजय मित्तल जी के सहपाठी रहे।

अजय मित्तल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लगभग ६५ वर्षों से स्वयंसेवक थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वह संघ के मेरठ प्रान्त के सह-प्रचार प्रमुख, बाद में मेरठ प्रान्त प्रचार प्रमुख रहे। पिछले बीस वर्षों से अधिक से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रान्त की जागरण पत्रिका ‘‘राष्ट्रदेव’’ के सम्पादक भी थे। इसके अतिरिक्त प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र संयोजक का दायित्व का भी निर्वहन कर रहे थे।
श्री अजय मित्तल चौ. चरण विश्वविद्यालय के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में २०१५ से अतिथि आचार्य के नाते भी अपनी सेवायें दे रहे थे।

अजय मित्तल के विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं में लगभग १५ हजार पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही कई पुस्तकों का लेखन भी अजय मित्तल जी द्वारा किया गया है जिनमें स्वामी विवेकानन्द जी पर आधारित उनके द्वारा पुस्तक बहु प्रचलित है। विभिन्न समाचार चैनेलों में विषय विशेषज्ञ के तौर पर भी वह डिबेट में प्रतिभाग करते रहे हैं। पूरे देश में अजय मित्तल अपनी विद्वता एवं उद्बोधनों के लिये जाने जाते थे। उनका जाना निश्चित ही समाज हेतु एक अपूरणीय क्षति है।

🙏🏻🚩

19/07/2023

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वयंसेवकों ने पहुंचायी सहायता।

यमुना पुश्ते के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोनी के निचले इलाकों में बाढ़ आ जाने से जहां लोगों के घर सड़क कई फुट पानी में डूब गए, वहीं दूसरी ओर शुद्ध पेयजल व भोजन की समस्या से भी लोग जूझने लगे, ऐसे समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने आगे बढ़कर लोगों के घरों में पानी के टैंकरों के माध्यम से जन सामान्य के घरों में पानी व भोजन के पैकेट पहुंचाए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मीरपुर, अल्लीपुर बदरपुर व सुभानपुर, पूजा कालोनी, अमन गार्डन, खान पुर, इलाईची पुर, राम पार्क एक्सटेंशन, हकीकत पुर खुदा बास, ज्योति एन्क्लेव, गड्ढा कालोनी आदि इलाकों में 15 जुलाई से लगातार करीब 100 स्वयंसेवक भोजन, दूध व पानी लोगों के घरों में पहुंचा रहे हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संघ द्वारा कुछ चिकित्सकों की व्यवस्था भी की गई है, जो बीमार लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हमेशा से ही देश में आई किसी भी आपदा में बिना किसी आदेश के तुरंत ही लोगों की सहायतार्थ पहुंचते रहे हैं और बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव से सम्पूर्ण समाज मेरा है, यह मानकर सेवा कार्य में तन मन धन पूर्वक लगते हैं।

Address

Ghaziabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when स्वधर्म गौरव posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share