पंडित दीनदयाल सेवा संस्थान

  • Home
  • India
  • Ghaziabad
  • पंडित दीनदयाल सेवा संस्थान

पंडित दीनदयाल सेवा संस्थान सेवा । समर्पण । संस्कार

पंडित दीनदयाल सेवा संस्थान के उद्देश्य सेवा को प्राथमिकता देते हुए, समाज के समस्याओं को समर्पित रूप से समाधान करना है। समर्पण के माध्यम से समाज के सम्बन्धित संस्थानों को समर्थ करना है। संस्कार को बढ़ावा देकर समाज को समृद्ध और समृद्ध बनाना है। समाज के सम्बन्धित समस्याओं को समाधान करने के लिए संस्कार को सुदृढ़ करना है।

विश्व संस्कृत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!संस्कृत भाषा वैदिक काल से लेकर आधुनिक समय तक हमारे भारतीय संस्कृति और परंपरा का...
03/08/2026

विश्व संस्कृत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

संस्कृत भाषा वैदिक काल से लेकर आधुनिक समय तक हमारे भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अभिन्न अंग रहा है। विश्व की सबसे प्राचीन भाषा होने के साथ साथ संस्कृत कई अन्य भाषाओं की जननी भी है।

जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम्।

“छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति”ज्ञान, शील और एकता की भावना के साथ युवाओं में राष्ट्रीयता का संचार करने वाले विश्व के सबसे बड...
09/07/2026

“छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति”
ज्ञान, शील और एकता की भावना के साथ युवाओं में राष्ट्रीयता का संचार करने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद” के स्थापना दिवस की आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)

06/07/2026

!! श्री सीता राम !! 🚩

गोरखपुर वासियों के लिए परम सौभाग्य का विषय! गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुनः एक बार गोरखनाथ मंदिर परिसर में भव्य श्री रामकथा का आयोजन होने जा रहा है।

परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य में, अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा का रसपान करने के लिए आप सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।

📅 23 से 29 जुलाई 2026
⏰ दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक
📍 महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार, गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: +91 9307822688📞

ShriRamKatha

देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्ज...
06/07/2026

देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर उनका स्मरण कर नमन करते हैं।

डॉ. मुखर्जी जी ने 'राष्ट्र प्रथम' के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया। बंगाल के विभाजन के समय उनका दूरदर्शी नेतृत्व और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और देश की अखंडता के लिए उनका आजीवन संघर्ष युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

श्रद्धेय राष्ट्रवादी विचारक, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद् तथा हमारी संविधान सभा के ओजस्वी सदस्य एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक औ...
23/06/2026

श्रद्धेय राष्ट्रवादी विचारक, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद् तथा हमारी संविधान सभा के ओजस्वी सदस्य एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक और हमारे पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को सादर नमन।
Dr. Syama Prasad Mookerjee Research Foundation

1857 की क्रांति में विदेशी शासन के विरुद्ध अपराजेय साहस और नेतृत्व का परिचय देने वाली भारत की अमर वीरांगना महारानी लक्ष्...
18/06/2026

1857 की क्रांति में विदेशी शासन के विरुद्ध अपराजेय साहस और नेतृत्व का परिचय देने वाली भारत की अमर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

स्वराज्य के लिए उनका बलिदान मातृभूमि के प्रति समर्पण, नारी शक्ति की गरिमा और असाधारण नेतृत्व का प्रतीक है। उनका जीवन आज भी हर पीढ़ी को यह सिखाता है कि जब प्रश्न राष्ट्र के स्वाभिमान का हो, तब संघर्ष ही धर्म बन जाता है।

05/06/2026

माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्याः

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

Address

Ghaziabad
201010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पंडित दीनदयाल सेवा संस्थान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share