सुक्रमपाल बैनिवाल जैविक किसान

  • Home
  • India
  • Gharaunda
  • सुक्रमपाल बैनिवाल जैविक किसान

सुक्रमपाल बैनिवाल जैविक किसान अ किसान तू रहेगा मौन,, तो तेरी सुनेगा कौन..??�������

ऐसा लगता हैउन्हें अपने स्मार्ट सिटी एजेंडे के लिए शहरों को फिर से खड़ा करने के लिए उन्हें नष्ट करना होगा। https://www.di...
13/01/2025

ऐसा लगता है
उन्हें अपने स्मार्ट सिटी एजेंडे के लिए शहरों को फिर से खड़ा करने के लिए उन्हें नष्ट करना होगा। https://www.digi.com/blog/post/smart-cities-in-the-us-examples
Sukrampal Beniwal

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में एक वर्षीय ‘कीटनाशी एवं उर्वरक का डिप्लोमा’ में एडमिशन लेने हेतु दिनांक 13.01.2025 ...
11/01/2025

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में एक वर्षीय ‘कीटनाशी एवं उर्वरक का डिप्लोमा’ में एडमिशन लेने हेतु दिनांक 13.01.2025 को कृषि महाविद्यालय, हिसार के कांफ्रेंस रूम में 10:30 बजे तक उपस्थिति दर्ज करें |

इस डिप्लोमा के आधार पर कीटनाशक एवं खाद की दुकान के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता हैं |

इस डिप्लोमा की क्लासेज प्रत्येक शनिवार एवं रविवार (9 से 5 बजे तक) को लगती हैं | यह दो सेमेस्टर का डिप्लोमा हैं, एक सेमेस्टर की फीस 20,000 रूपये है | न्यूनतम योग्यता बारहवी पास है | पढ़ाई इंग्लिश मीडियम में की जाएगी| 75 प्रतिशत क्लासेज लगाना अनिवार्य है |

जरुरी दस्तावेज
1. एप्लीकेशन फॉर्म
2. ⁠आधार कार्ड
3. ⁠दसवीं का सर्टिफिकेट
4. ⁠बारहवी का सर्टिफिकेट
5. ⁠डोमिसाइल सर्टिफिकेट
6. ⁠कास्ट सर्टिफिकेट
7. ⁠रजिस्ट्रेशन फीस (20,000 रूपये)
8. ⁠कलर फोटो
Sukrampal Beniwal

आज ही के दिन 1966 में देश के दूसरे प्रधानमंत्री  #लाल_बहादुर_शास्त्री जी का ताशकंद में निधन हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री ...
11/01/2025

आज ही के दिन 1966 में देश के दूसरे प्रधानमंत्री #लाल_बहादुर_शास्त्री जी का ताशकंद में निधन हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय में हुआ था। देश के लिए कई दशकों तक पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले शास्त्री जी को उनकी जबर्दस्त कार्यक्षमता, सत्यनिष्ठा, और विनम्र स्वभाव के लिए याद किया जाता है।

लाल बहादुर शास्त्री ने मुगलसराय स्थित ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंटर कॉलेज और वाराणसी के हरीश चंद्र हाई स्कूल से शिक्षा ग्रहण की थी। 1926 में उन्होंने काशी विद्यापीठ से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया था। 'शास्त्री' का मतलब विद्वान होता है, उनके नाम के साथ ये शब्द शास्त्री नामक स्नातक उपाधि हासिल करने के बाद जुड़ा और फिर जीवन पर्यन्त उनके नाम के साथ जुड़ा रहा।

शास्त्री जी ने आजादी की लड़ाई में लिया था हिस्सा

शास्त्री जी महात्मा गांधी और लोकमान्य तिलक से प्रेरित थे। 1920 में, वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए। उन्होंने गांधी जी के असहयोग आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

1930 में, उन्होंने गांधी जी के नमक सत्याग्रह में भाग लिया और दो साल से अधिक समय तक जेल में रहे। 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के बाद उन्हें 1946 तक जेल में रहना पड़ा। आजादी की लड़ाई के लिए शास्त्री जी नौ साल जेल में रहे।

लाल बहादुर शास्त्री 1964 में देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे - Dainik Bhaskar
लाल बहादुर शास्त्री 1964 में देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे
1964 में देश के दूसरे PM बने शास्त्री जी

पंडित जवाहर लाल नेहरू के अचानक निधन के बाद 9 जून 1964 को शास्त्री जी देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश में दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रीय अभियान चलाया, जिसे 'श्वेत क्रांति' के रूप में जाना जाता है। साथ ही उनके कार्यकाल में हुई 'हरित क्रांति' के जरिए देश में अन्न का उत्पादन बढ़ा।

शास्त्री ने ही 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था। वो करीब 18 महीने तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में ही भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

शास्त्री जी की मौत का राज आज भी है अनुसलझा

लाल बहादुर शास्त्री की मौत की गुत्थी अभी भी नहीं सुलझी है। 1965 में पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम के बाद लाल बहादुर शास्त्री सोवियत संघ का हिस्सा रहे उज्बेकिस्तान के ताशकंद गए थे, जहां उन्हें पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करना था। 10 जनवरी 1966 को भारत और पाकिस्तान के बीच ताशकंद समझौता हुआ और इस समझौते के महज 12 घंटे बाद ही 11 जनवरी को तड़के 1 बजकर 32 मिनट पर उनकी मौत हो गई।

शास्त्री जी की मौत के बाद उनके रिश्तेदारों और उनके जानने वालों ने षड्यंत्र की आशंका जताई थी। कहा जाता है कि शास्त्री जी मौत से आधे घंटे पहले तक बिल्कुल ठीक थे, लेकिन 15 से 20 मिनट में उनकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें इंट्रा-मस्कुलर इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन देने के चंद मिनट बाद ही उनकी मौत हो गई।

शास्त्री जी के परिवार ने लगाया था उन्हें जहर देकर मारने का आरोप - Dainik Bhaskar
शास्त्री जी के परिवार ने लगाया था उन्हें जहर देकर मारने का आरोप
शास्त्री जी की मौत को साजिश इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि उनका पोस्टमॉर्टम भी नहीं किया गया था। उनकी पत्नी ललिता शास्त्री ने दावा किया था कि उनके पति को जहर देकर मारा गया। उनके बेटे सुनील का भी कहना था कि जब शास्त्री जी का शव उन्हें मिला तो उनका पूरा शरीर नीला पड़ चुका था।

एम.एल वर्मा की 1978 में आई ‘ललिता के आंसू’ नामक किताब में शास्त्री जी की पत्नी ललिता ने अपने पति की दुखद मौत की कहानी सुनाई है।

जब शास्त्री जी के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाने के लिए ताशकंद एयरपोर्ट पर ले जाया जा रहा था तो रास्ते में सोवियत संघ, भारत और पाकिस्तान के झंडे झुके हुए थे। शास्त्री के ताबूत को कंधा देने वालों में सोवियत प्रधानमंत्री अलेक्सी कोसिगिन और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान भी थे।
Sukrampal Beniwal

किसानों का संकट तो नहीं सुलझा किसानो की समस्या सुलझाने वाली कमेटी के सदस्य की हो गई बल्ले बल्ले खर्च कर डाले 5करोड रुपएS...
08/01/2025

किसानों का संकट तो नहीं सुलझा
किसानो की समस्या सुलझाने वाली कमेटी के सदस्य की हो गई बल्ले बल्ले
खर्च कर डाले 5करोड रुपए
Sukrampal Beniwal

सुप्रीम कोर्ट पूछ चुका है कि सरकार किसानों से बातचीत क्यों नहीं कर रही....SC कमेटी कह रही है कि वे केंद्र से बातचीत नहीं...
07/01/2025

सुप्रीम कोर्ट पूछ चुका है कि सरकार किसानों से बातचीत क्यों नहीं कर रही....
SC कमेटी कह रही है कि वे केंद्र से बातचीत नहीं करा सकती,
कृषिमंत्री कह रहे हैं कि वे SC के निर्देश मानेंगे,
विशेषज्ञ बता रहे हैं कि SC सरकार को कानून बनाने को बाध्य नहीं कर सकता

भूल भुल्लईया बना दी है
Sukrampal Beniwal

04/01/2025

जनता को हिंदू मुस्लिम में उलझाने का असली कारण
मुद्दों से ध्यान भटकाना है

7 सबूत अर्थव्यवस्था डाँवाडोल

1) सोना गिरवी रख कर लोन में 50% इजाफ़ा
2) लोन लेकर ना चुकाने वालों में 30% वृद्धि
3) ज़रूरी समान और सेवाओं पर खर्च घटा
4) कार की बिक्री 4 सालों में सबसे धीमी
5) भारत का घरेलू क़र्ज़ बढ़कर GDP का 42.9%
6) पिछले 5 सालों में इंजीनियरिंग और मैन्युफ़ैक्चरिंग के वेतन में मात्र 0.8% की वृद्धि
7) डॉलर के मुक़ाबले रुपया सबसे नीचे 85.99 पर पहुँचा
Sukrampal Beniwal

Gurnam Singh Charuni जी पर उंगलियां उठाने वालों आंख खोल कर देख लो 2 दिन के अंदर 90 करोड रुपए किसानों का बकाया बोनस जारी ...
04/01/2025

Gurnam Singh Charuni जी पर उंगलियां उठाने वालों आंख खोल कर देख लो 2 दिन के अंदर 90 करोड रुपए किसानों का बकाया बोनस जारी हुआ है यह ताकत है इस किसान नेता की
घर बैठकर बकवास करना आसान है धरातल पर आकर मुद्दों का हल करवाना बहुत मुश्किल है
साथ देने के लिए सभी किसान साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद Sukrampal Beniwal

03/01/2025

आज जगजीत सिंह डल्लेवाल के मरण व्रत का 39'वा दिन है !

कल खनौरी बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत है, जगजीत सिंह डल्लेवाल का संदेश !
Sukrampal Beniwal

कुछ तो बढ़िया हुआ?? किसानों को जब तक मूल्य सरक्षण  (MSP  गारटी कानून) नहीं मिलता तब तक बाजार के सारे सौदे - मसौदे बेकार ...
02/01/2025

कुछ तो बढ़िया हुआ??

किसानों को जब तक मूल्य सरक्षण (MSP गारटी कानून) नहीं मिलता तब तक बाजार के सारे सौदे - मसौदे बेकार की चीज हैं।
किसान की फसल लूटने -पिटनेके बाद तय होते हैं ।
2300 का रेट 1800 में बिका किसान को क्या फायदा मिलता है निर्यात सौदों का???
Sukrampal Beniwal
Shivraj Singh Chouhan
Sandeep Singroha

Address

Shahajhan Pur
Gharaunda
132114

Telephone

+919050833000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सुक्रमपाल बैनिवाल जैविक किसान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to सुक्रमपाल बैनिवाल जैविक किसान:

Share