राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गया-बिहार

  • Home
  • India
  • Gaya
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गया-बिहार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गया-बिहार "परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं,
समर्था भवत्वाशिषा ते भृशम्॥"
�भारत माता की जय�

16/02/2026
08/02/2026

संघ ने पहले से तय किया - सम्पूर्ण समाज को संगठित करने के अलावा संघ को और कोई दूसरा काम नहीं करना है। - मोहन भागवत जी

Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर संघ द्वारा संचालित वृहद गृह संपर्क अभियान क...
18/01/2026

Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर संघ द्वारा संचालित वृहद गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत गया जिला के ग्रामीण क्षेत्र—मांझी टोला, सकरदास नवादा, रसलपुर एवं कोबवा में व्यापक गृह संपर्क किया गया। इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने करीब 300 घरों में सम्पर्क किया, जहां घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क स्थापित करते हुए भारत माता का चित्र एवं राष्ट्र जागरण से संबंधित पुस्तकें भेंट कीं।
गृह संपर्क अभियान के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीणों से संवाद करते हुए यह बताया गया कि एक संगठित हिंदू समाज के माध्यम से ही राष्ट्र सशक्त बनता है और अखंड भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। समाज में समरसता, राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक एकता के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के माध्यम से संघ के शताब्दी वर्ष के उद्देश्य एवं उसके राष्ट्र निर्माण में योगदान की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई गई।
इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चें, महिलाएं एवं ग्रामीणों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला। बच्चों ने भारत माता के चित्र को सम्मानपूर्वक ग्रहण किया, वहीं महिलाओं एवं ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला प्रेरणादायक प्रयास बताया। गृह संपर्क करने के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में “भारत माता की जय” का उद्घोष करते हुए संगठित हिंदू समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
सभी नागरिकों ने संघ के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रमों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।
Anand Shrikar Parmar Vsk Bihar

शिवावतार भगवत्पाद् आदि शंकराचार्य भगवान के २५००वें कैलाशगमन दिवस पर श्री चरणों में नमन 🙏🪷
05/11/2025

शिवावतार भगवत्पाद् आदि शंकराचार्य भगवान के २५००वें कैलाशगमन दिवस पर श्री चरणों में नमन 🙏🪷

28/09/2025

इस विजयदशमी को संघ का 100 वर्ष पूर्ण हो रहा है। इस अवसर पर आप सभी अपने-अपने बस्ती मैं निर्धारित कार्यक्रम में अवश्य भाग ले।

16/04/2025

नमस्ते बंधुओं

कई लोगों से यह प्रश्न प्राप्त हो रहा है कि वे संघ ज्वाइन करना चाहते और उसकी प्रक्रिया जानना चाहते हैं।

संघ ज्वाइन करने के लिए किसी प्रकार का फॉर्म अथवा कोई शुल्क नहीं लगता आप अपने ज्ञात किसी स्वयंसेवक से संपर्क करें अपने निकटवर्ती संघ की शाखा पर जाकर के ध्वज प्रणाम करें प्रार्थना करें आप स्वयंसेवक हो गए।

स्वयंसेवक बनने के लिए किसी जाति, धर्म विचारधारा बाधक नहीं है। कोई भी व्यक्ति जिसकी इस पवित्र भारत भूमि पर निष्ठा एवं श्रद्धा है। जो इसे वैभवशाली देखना चाहता है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वाइन कर सकता है।

!! हो जाओ तैयार साथियों, हो जाओ तैयार !!एक और ऐतिहासिक व पवित्र अभियान से जुड़ने का मौका। सभी स्वयंसेवक अभियान से अवश्य ...
09/11/2023

!! हो जाओ तैयार साथियों, हो जाओ तैयार !!

एक और ऐतिहासिक व पवित्र अभियान से जुड़ने का मौका। सभी स्वयंसेवक अभियान से अवश्य जुड़े।
जय सियाराम।🙏

सत्य की विजय हुई।शिव ही सत्य है।हर-हर महादेव।🙏
16/05/2022

सत्य की विजय हुई।
शिव ही सत्य है।
हर-हर महादेव।🙏

हिन्द की चादर "श्री गुरु तेगबहादुर जी" के प्रकाश पर्व के अवसर पर लाल किले का अद्भुत दृश्य। #प्रकाशपर्व🙏💐
21/04/2022

हिन्द की चादर "श्री गुरु तेगबहादुर जी" के प्रकाश पर्व के अवसर पर लाल किले का अद्भुत दृश्य।

#प्रकाशपर्व🙏💐

21/04/2022

एक गांव ऐसा भी जहां #मुस्लिम_आबादी संघ संस्थापक #डॉक्टर_साहब को अपना आदर्श मानता है।

संघ संस्थापक "शताब्दी पुरुष डॉ० केशवराव बलिराम हेडगेवार जी" का गांव, जहां 35% #हिन्दू‌ और 65% #मुस्लिम आपसी #भाईचारे के साथ जीवन यापन करते हैं।

बाबा साहब अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर महाविद्यालयीन छात्र श्रेणी द्वारा आजाद पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गय...
14/04/2022

बाबा साहब अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर महाविद्यालयीन छात्र श्रेणी द्वारा आजाद पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ० विकल कुमार सिंह के द्वारा युवाओं का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में सह विभाग संघचालक श्री सियाशरण प्रसाद जी, जिला प्रचारक श्री देवेन्द्र जी, सह नगर कार्यवाह आनन्द श्रीकर जी, जिला महाविद्यालयीन छात्र प्रमुख श्री सत्येंद्र जी, नगर महाविद्यालयीन छात्र प्रमुख श्री हरिऊँ जी एवं अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहें।

"बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी" की जयंती पर शत्-शत् नमन।🙏

Address

Station Road
Gaya
823001

Telephone

+919471476558

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गया-बिहार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share