05/01/2026
सेवा संसार फाउंडेशन के तरफ से Day NULM बोधगया आश्रय स्थल में रह रहे 70 बुजुर्ग असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया!
बोधगया स्थित आश्रय स्थल में बहुत सारे बुजुर्ग कोई प्लास्टिक पे कोई जमीन पे सोए ठिठुर रहे थे और सभी लोग मजबूर हैं भारत के अलग -अलग राज्य से आए उन सभी लोगों को ठंड में एक जगह आराम करने के लिए छत मिल जाए !
तो इसी बीच कल हमारे संस्था की पूरी टीम रात 10 बजे पहुंच कर चिन्हित कर 70 लोगों को कंबल प्रदान किया गया!
बिहार सरकार और नगर परिषद बोधगया डे NULM द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई है कोई भी असहाय, बुजुर्ग लोग रोड पर रात न गुजार सकें वह आश्रय स्थल उनके द्वारा ही बनाया गया थोड़ी व्यवस्था की अभी कमी है वो जल्द ही पूरा हो जाएगा वहां केयर टेकर में रह रहे लोगों ने बताया !
इस सर्दी, जब ठंडी हवाएँ ज़रूरतमंदों की मुश्किलें बढ़ा देती हैं, तब एक-दूसरे का सहारा बनना ही हमारा सच्चा कर्तव्य है।
सेवा संसार फाउंडेशन, हमने सड़क किनारे रहने वाले एवं ज़रूरतमंद लोगों को कंबल दान कर उनके जीवन में थोड़ी सी गर्माहट और मुस्कान लाने का प्रयास किया।
उनकी दुआएँ, आशीर्वाद और सच्ची मुस्कान—यही इस रात की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। हमारी संस्था सिर्फ कंबल बाँटने की पहल नहीं थी,
यह शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, नारी सशक्तिकरण पे भी निरंतर काम करती रहती हैं अभी गया जिले के हर ब्लॉक में निःशुल्क पाठशाला का खोलने का सेवा संसार फाउंडेशन का लक्ष्य है।
प्रत्येक झोपड़ी में, हम कई लोगों से मिलते हैं और उन्हें कंबल देते हैं। इसके अलावा, हम निराश जीवन जी रहे परित्यक्त लोगों को कंबल वितरित करते हैं, और उनके जीवन में आशा की कुछ छाया लाने का प्रयास कर रहे हैं। इस वर्ष हमारी कंबल वितरण गतिविधियों के माध्यम से, कई गरीबी-पीड़ित परिवारों को लाभ मिला है जो अंततः उन्हें ठंड और कंपकंपा देने वाली सर्दी के बीच जीवित रहने में मदद करेगा। फाउंडेशन द्वारा गर्म कपड़े और कंबल वितरण गतिविधि का मुख्य उद्देश्य शीत लहर के कारण आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों की पीड़ा को कम करना है।
इस मौके पे संस्था के सदस्य राहुल कुमार ,अंजली कुमारी, उज्जवल कुमार ,आकांक्षा शर्मा ,राय बहादुर शर्मा , कुमार सात्विक ,मानस तैया, बिट्टू कुमार ,विकाश कुमार , देवानंद कुमार उपस्थित रहे एवं सभी सहयोग करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया क्योंकि उनके सहयोग से ही यह कार्य सफल हो पाता है!