23/05/2026
कल का न्यूज़ है एक छात्रा गया कॉलेज में छत से कूदी क्योंकि वो फ़ोन ले गई थी एग्जाम हॉल में और डर गई थी , हैरानी की बात है की कुछ लोग उस छात्रा के समर्थन में है !
मेरा अपना सोच है की एक छात्र और छात्रा में इतनी समझ होनी चाहिए की किसी भी परीक्षा के अपने नियम और व्यवस्था होती है , अपनी एक गरिमा होती है जिसे हर छात्र और छात्राओं को माननी चाहिए ।
फ़ोन ले जाना ही अपने आप में ग़लत फ़ैसला था और ऊपर से डर कर कूद जाना दूसरा ग़लत फ़ैसला !
और जो लोग भी इसके समर्थन में हैं वो ऐसे छात्र छात्राओं को बढ़ावा दे रहे है और हमारे सिस्टम के नियम क़ानून से खेलना सीखा रहे है !
सिस्टम भी क्या करे ? वो सही ढंग से परीक्षा के नियम फॉलो किए तब भी उनके ख़िलाफ़ लोग आवाज़ उठा दिए और जब परीक्षा के नियम को नजरअंदाज करते है तब भी सवाल के कटघरे में आ जाते है ।
तो हम सब की ज़िम्मेदारी है की सही ग़लत को समझे और हर जगह राजनीति बंद करे ।
#अनुशासन #गायकॉलेज #स्टॉपवायलेंस