ABVP Amethi Kashi

ABVP Amethi Kashi छात्र शक्ति_राष्ट्र शक्ति

 ेठी अभाविप अमेठी जिले की जिला समिति बैठक आदर्श सेवा समिति में संपन्न हुई। बैठक में मार्च माह के कार्यक्रमो की समीक्षा त...
20/04/2026

ेठी
अभाविप अमेठी जिले की जिला समिति बैठक आदर्श सेवा समिति में संपन्न हुई। बैठक में मार्च माह के कार्यक्रमो की समीक्षा तथा आगामी माह में होने वाले प्रांत कार्यकारणी बैठक तहसील अभ्यास वर्ग, एवं अन्य बिंदुओं पर योजना बनाई गई। उक्त अवसर पर जिला प्रमुख डॉ धनंजय सिंह जी उपस्थित रहे।

 ेठीआज अभाविप अमेठी नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा भीमराव अम्बेडकर जिला स्टेडियम म...
14/04/2026

ेठी
आज अभाविप अमेठी नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा भीमराव अम्बेडकर जिला स्टेडियम में 317 खिलाड़ियों के साथ समरसता संवाद का आयोजन किया जिसमें अभाविप काशी प्रांत संगठन मंत्री श्री Abhilash Kashi जी का प्रवास रहा।

अभाविप काशी प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा योजना बैठक क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही जी, प्रांत अध्यक्ष डॉ...
13/04/2026

अभाविप काशी प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा योजना बैठक क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही जी, प्रांत अध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी, प्रांत मंत्री श्री शिवम सिंह एवं प्रांत संगठन मंत्री श्री अभिलाष जी के उपस्थित में सेपियंस स्कूल अमेठी में सम्पन्न हुआ।

 ेठी अभाविप अमेठी जिला की समीक्षा योजना बैठक इस दौरान प्रवासी कार्यकर्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सर्वेश सिंह की...
09/04/2026

ेठी
अभाविप अमेठी जिला की समीक्षा योजना बैठक इस दौरान प्रवासी कार्यकर्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सर्वेश सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई उक्त अवसर पर प्रांत सहमंत्री श्री युवराज उपस्थित रहें।

09/04/2026
प्रांत समीक्षा योजना बैठक 11-12 अप्रैल 2026सेपियंस स्कूल,अमेठी
08/04/2026

प्रांत समीक्षा योजना बैठक
11-12 अप्रैल 2026
सेपियंस स्कूल,अमेठी

 ेठी आज अभाविप अमेठी जिले में होने वाले काशी प्रांत के प्रांत समीक्षा योजना बैठक हेतु स्थल निरीक्षण किया गया।उक्त अवसर प...
22/03/2026

ेठी
आज अभाविप अमेठी जिले में होने वाले काशी प्रांत के प्रांत समीक्षा योजना बैठक हेतु स्थल निरीक्षण किया गया।
उक्त अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष डॉ संतोष अंश एवं विभाग संगठन मंत्री कौतुक जी उपस्थित रहे।

 ेठी अभाविप अमेठी जिले की जिला समिति बैठक सेपियन्स स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में फरवरी माह के कार्यक्रमो की समीक्षा तथा...
22/03/2026

ेठी
अभाविप अमेठी जिले की जिला समिति बैठक सेपियन्स स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में फरवरी माह के कार्यक्रमो की समीक्षा तथा आगामी माह में होने वाले प्रांत समीक्षा योजना बैठक तहसील अभ्यास वर्ग, एवं अन्य बिंदुओं पर योजना बनाई गई। उक्त अवसर पर विभाग प्रमुख डॉ संतोष अंश जी एवं विभाग संगठन मंत्री श्री कौतुक जी उपस्थित रहे।

बोर्ड परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी जिला द्वारा हेल्पलाइ...
18/02/2026

बोर्ड परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी जिला द्वारा हेल्पलाइन संचालित की जा रही है ।
विद्यार्थी निर्धारित हेल्पलाइन पर संपर्क कर अपनी समस्या साझा कर सकते हैं।
अभाविप अमेठी विद्यार्थियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

यूजीसी के ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु विनियम, 2026’ का उद्देश्य सराहनीय, परंतु विनियमों में स्पष्टता...
27/01/2026

यूजीसी के ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु विनियम, 2026’ का उद्देश्य सराहनीय, परंतु विनियमों में स्पष्टता और संतुलन आवश्यक : अभाविप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी अधिसूचना “विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026” के मूल उद्देश्यों की सराहना करती है, परंतु इन विनियमों में स्पष्टता और संतुलन अत्यंत आवश्यक है।अभाविप का मानना है कि यूजीसी तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों को लोकतंत्र में अंतर्निहित भावना को अक्षुण्ण रखना चाहिए, जहाँ प्रत्येक नागरिक के पास समान अधिकार हों और भारत भेदभाव मुक्त तथा समता युक्त बने।

अभाविप सदैव ही शैक्षिक परिसरों में सकारात्मक और समतायुक्त परिवेश बनाने की दिशा में कार्य करती रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन की पक्षधर रही है। आगामी वर्षों में ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को सिद्ध करने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। वर्तमान में इस विनियम के कुछ प्रावधानों और शब्दावली को लेकर समाज, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच जो अस्पष्टता और भ्रांतियाँ उत्पन्न हो रही हैं, इनपर यूजीसी को त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की विभाजनकारी स्थिति उत्पन्न न हो सके। ध्यातव्य हो, यह विषय वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है अतः अभाविप का मानना है कि यूजीसी को इस संदर्भ में अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए न्यायालय में शीघ्र हलफनामा दाखिल करना चाहिए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि, “शैक्षणिक परिसरों में सौहार्द एवं समानता सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है, जिसके लिए अभाविप ने सदैव प्रयास किए हैं। शैक्षणिक परिसरों में सभी वर्गों के लिए सामाजिक समानता होनी चाहिए तथा परिसरों में किसी भी प्रकार के भेदभावों के लिए कोई स्थान नहीं हैं। इस विनियम को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं हितधारकों के मध्य भ्रांतियाँ व्याप्त हैं, जिन पर यूजीसी को सभी हितधारकों से संवाद करते हुए संबंधित भ्रांतियों को दूर करने हेतु तत्काल स्पष्टीकरण देना चाहिए। लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा सभी विद्यार्थियों के लिए भेदभाव-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने हेतु समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।”

एबीवीपी अमेठी द्वारा 'मंथन' कार्यकम का समाचार प्रमुख समाचार पत्रों की नज़र से
25/01/2026

एबीवीपी अमेठी द्वारा 'मंथन' कार्यकम का समाचार प्रमुख समाचार पत्रों की नज़र से

Address

Gauriganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Amethi Kashi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share