टीम शिव प्रताप यादव

Directions Website

टीम शिव प्रताप यादव नेता समाजवादी पार्टी 186 वि.स.अमेठी

🙏🙏Akhilesh Yadav Dimple Yadav Shivpal Singh Yadav Samajwadi Party Ram Udit Yadav Shiv Pratap Yadav
15/10/2026

🙏🙏

Akhilesh Yadav Dimple Yadav Shivpal Singh Yadav Samajwadi Party Ram Udit Yadav Shiv Pratap Yadav

राकेश प्रताप सिंह के जाने से सपा पर कोई असर नहीं, गौरीगंज सामंतवाद से मुक्त हुआ: शिव प्रताप यादव

अमेठी। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने से समाजवादी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। बल्कि उनके जाने से गौरीगंज की राजनीति में सामंतवादी सोच से मुक्ति का रास्ता साफ हुआ है। यह बात अमेठी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता शिव प्रताप यादव बीआरसी ने कही।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी एक व्यक्ति या विधायक के भरोसे चलने वाला संगठन नहीं, बल्कि पीडीए, गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचितों की आवाज है। किसी नेता के पार्टी छोड़ने से समाजवादी विचारधारा कमजोर नहीं होती। सपा का जनाधार उसके कार्यकर्ताओं और जनता के भरोसे पर टिका है।

शिव प्रताप यादव ने कहा कि राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में जाने से सपा को लेकर चिंता जताने वालों को पहले भाजपा की राजनीति और अपने नए साथी के सियासी भविष्य की चिंता करनी चाहिए। असली चिंता समाजवादी पार्टी को नहीं, बल्कि उन्हें होनी चाहिए, जिनकी राजनीति व्यक्तिगत प्रभाव और सत्ता के समीकरणों पर निर्भर है।

उन्होंने कहा कि गौरीगंज की जनता अब सम्मान, अधिकार और लोकतांत्रिक भागीदारी की राजनीति चाहती है। आने वाला समय बताएगा कि जनता किसके साथ खड़ी है। समाजवादी पार्टी अपने संघर्ष, संगठन और जनहित के मुद्दों के साथ मजबूती से आगे बढ़ती रहेगी।
#अमेठी

Address

Amethi
227405

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when टीम शिव प्रताप यादव posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share