24/05/2026
मारवाड़ी युवा मंच की जननी गुवाहाटी शाखा ने शनिवार को एक विशेष सेवार्थ कार्यक्रम श्रवण कुमार स्टार टेलीकॉम के साथ सम्पन्न किया, इस कार्यक्रम के अंतर्गत गुवाहाटी के तीन वृद्धाश्रम , मदर ओल्ड एज होम, हेल्पिंग हैंड्स ओल्ड एज होम, एवं मात्री निवास ओल्ड एज होम के लगभग 50 वृद्धों के साथ नौगांव स्थित महामृत्युंजय मंदिर, तदोपरांत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली बर्तादेवा थान के दर्शन करवाए , दोनों ही जगह दर्शन संपूर्ण होने के पश्चात सभी वृद्धों को नौगांव स्थित एक शॉपिंग मॉल में ले जाकर एक राशि वृद्धों के हाथ में दी और उन्हें अपने लिए आवश्यकता अनुसार शॉपिंग (बाजार) खरीद के लिए अनुरोध किया , कार्यक्रम मै मुख्य रूप से नौगांव के विकाश अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा, वहीं अतिरिक्त आयुक्त नौगांव दीपांकर बर्मन जी ने महामृत्युंजय मंदिर पहुंच कर वृद्धों के साथ दर्शन किए और समय बिताया, वही बर्तारडुआ थान पे नौगांव के विधायक रूपक शर्मा ने सभी का स्वागत किया और वृद्धों से बातचीत करते हुए कुछ हसी के पल बिताए, और साथ ही मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा के कार्यक्रम की सहराना की । गुवाहाटी शाखा की और से कार्यक्रम के निदेशक अशोक शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक मोहित शिकरिया एवं आकाश कल्याणी मुख्य भूमिका निभाई, इस मौके पे मौजूद गुवाहाटी शाखा के मंत्री लखन वर्मा ने बताया कि जब शॉपिंग मॉल में वृद्धों को खरीद के लिए आमंत्रित किया तो उनकी चहरे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा किसी ने अपने लिए जुड़े का सामन लिया तो किसी ने मेखला तो वहीं किसी ने साज सज्जा के सामन लिया, श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली मै थान के सभापति और सचिव ने सभी का फूलन गमछे से स्वागत किया इस मौके पे बर्तादावा थान के पुलिस चौकी अधीक्षक भी मौजूद रहे , गुवाहाटी शाखा की और से भी सभी का परम्परागत चुन्नी एवं दुपट्टे से सम्मान किया, सभी वृद्धों को थान की संपूर्ण व्यवस्था और इतिहास से अवगत करवाया साथ ही स्टार टेलीकॉम की और से मौजूद उदित मुद्रा एवं उनकी धर्मपत्नी का भी दुपट्टे से सम्मान किया गया साथ ही स्टार टेलीकॉम की 20वि वर्षगांठ के उपलक्ष पे सभी ने साथ मिल कर केक काटा और अंत में नौगांव स्थित बाबा श्याम दर्शन कर गुवाहाटी वापसी की । सभी वृद्धों ने सभी को अपना भरपूर आशिर्वाद देते हुए आंखे नम हो गई जब उन्होंने कहा कि जरूरत पैसे की नहीं, जरूरत रोटी की नहीं कमी है तो इन हसी खुशी के पलो की जिनके सहारे अब कुछ दिन हसी खुशी से बीतेंगे , इस अवसार पे अपोलो क्लिनिक की और से एक मेडिकल टीम साथ रही जिनका शाखा अध्यक्ष ने धन्यवाद दिया, शाखा की और से शाखा अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित मालू, शाखा मंत्री लखन वर्मा, शाखा उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के साथ साथ संयोजक आकाश कल्याणी एवं मोहित शिकरिया मौजूद रहे।
Rupak Sarmah