Purvottar Janajati Shiksha Samiti

Purvottar Janajati Shiksha Samiti PJSS in collaboration with other national as well as local organization has undertaken various developmental projects for the betterment of the society.

भारतीय नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं नव संवत्सर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।आइए...
19/03/2026

भारतीय नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

नव संवत्सर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।
आइए इस नए वर्ष की शुरुआत सकारात्मकता, संस्कार और समाज सेवा के संकल्प के साथ करें।

आप सभी को मंगलमय और सफल वर्ष की शुभकामनाएं।

#भारतीय_नववर्ष #नवसंवत्सर #शुभकामनाएं #नया_साल

पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्नदिनांक 17 मार्च 2026 को पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति की कार्...
18/03/2026

पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
दिनांक 17 मार्च 2026 को पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति की कार्यकारिणी बैठक गुवाहाटी विश्वविद्यालय के सेमीनार सभागृह में आयोजित की गई।
बैठक में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विद्या भारती अखिल भारती उच्च शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री श्री रघुनंदन जी, विद्या भारती अखिल भारती शिक्षा संस्थान के मंत्री माननीय श्री ब्रह्माजी राव, पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. देवव्रत दास, मंत्री डॉ. अभिजीत पायेंग, विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, मंत्री डॉ. जगदींद्र रायचौधुरी तथा शिशु शिक्षा समिति असम के अध्यक्ष श्री कुलेंद्र कुमार भागवती एवं मंत्री श्री जगन्नाथ राजबंशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बैठक में आने वाले समय में समिति द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा एवं योजना बनाई गई।
माननीय श्री ब्रह्माजी राव ने अपने मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर के जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति एवं शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार, विकसित भारत की संकल्पना के साथ कार्य करने तथा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान और बलिदानों को स्मरण करने पर विशेष बल दिया।
अंत में अध्यक्ष डॉ. देवव्रत दास के प्रेरक उद्बोधन के साथ बैठक का सफल समापन हुआ।
#विद्याभारतीपूर्वोत्तरक्षेत्र #जनजातिशिक्षासमिति #संस्कार_आधारित_शिक्षा

“Arise, awake, and stop not till the goal is reached.”On Swami Vivekananda Jayanti, let us draw inspiration from his tho...
12/01/2026

“Arise, awake, and stop not till the goal is reached.”
On Swami Vivekananda Jayanti, let us draw inspiration from his thoughts of strength, service, and self-belief.

पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति की नवगठित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा 15 दिसंबर 2025 को असम प्रकाशन भा...
16/12/2025

पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति की नवगठित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा 15 दिसंबर 2025 को असम प्रकाशन भारती के सभागार में आयोजित एक बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. देबव्रत दास जी ने की। यह बैठक ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की गई।
बैठक में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के क्षेत्र मंत्री डॉ. जगदीन्द्र रायचौधरी, क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री कुलेंद्र कुमार भगवती, सचिव श्री जगन्नाथ राजबंशी, पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति के मंत्री डॉ. अभिजीत पायेंग, उपाध्यक्ष श्री सांचीराम पायेंग तथा कृष्णचंद्र गांधी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. दीपज्योति राजखोवा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त 12 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक में भाग लिया।
डॉ. पवन तिवारी ने समिति द्वारा अब तक संपन्न किए गए कार्यक्रमों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों से आए सदस्यों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में संचालित गतिविधियों पर अपने विचार रखे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. देबव्रत दास जी ने कहा कि शिक्षा सुलभ और सर्वांगीण होनी चाहिए। उन्होंने समानता और समावेशी विकास पर बल देते हुए शिक्षा की मूल आधारशिलाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया

21/11/2025

जनजाति गौरव सम्मान – 2025
श्री सती गिरी डखार, मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स जिले के नर्तियांग गाँव के निवासी हैं। वर्ष 2004 से कियांग नांगबह विद्या भारती विद्यालय, मुखला के प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत रहते हुए आपने शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
आपने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा के माध्यम से समाज में नवचेतना का संचार किया। आपके नेतृत्व में विद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बना, बल्कि स्थानीय संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों के संवर्धन का जीवंत उदाहरण भी बना है।
आपको वर्ष 2016 में “टीचर ऑफ द ईयर” का पुरस्कार सर्व शिक्षा अभियान (SSA), वेस्ट जयंतिया हिल्स जिला, जोवाई द्वारा प्रदान किया गया तथा वर्ष 2024 में सेवा भारती मेघालय द्वारा पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया।
आपने समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दीर्घकालीन कार्यकर्ता के रूप में आप सतत संगठन, समाज और शिक्षा के माध्यम से आदर्श जीवन का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र, आपके इस समर्पण, निष्ठा और प्रेरक योगदान के लिए आपको “जनजाति गौरव सम्मान – 2025” से सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव करता है।
हम आपके सेवामय, संस्कारयुक्त और प्रेरणादायी जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।

पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति की वार्षिक साधारण सभा आयोजितडॉ. देवब्रत दास बने समिति के नए अध्यक्ष पूर्वोत्तर जनजाति शिक...
16/11/2025

पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति की वार्षिक साधारण सभा आयोजित

डॉ. देवब्रत दास बने समिति के नए अध्यक्ष

पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति की वार्षिक साधारण सभा 15 नवंबर, 2025 को कोकराझार में आयोजित की गई।

इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय श्री उल्हास कुलकर्णी और विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री तथा जनजातीय शिक्षा प्रभारी ब्रह्माजी राव ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में विद्या भारती के पूर्वोत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी और शिशु शिक्षा समिति के महासचिव जगन्नाथ राजबंशी उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता बसंत अग्रवाल ने की। वार्षिक प्रतिवेदन समिति के सचिव डॉ. अभिजीत पायेंग ने प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष सुमित काबरा ने वर्ष 2024-25 के लिए आय-व्यय रिपोर्ट और वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया।

पिछली समिति का तीन वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के कारण पुरानी समिति भंग कर दी गई और डॉ. देवब्रत दास को नई समिति का अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने उन्हें यह दायित्व सौंपने के लिए बैठक का आभार व्यक्त किया और आगामी कार्यकाल के लिए सभी का सहयोग मांगा।

उत्तर असम क्षेत्र की जनजातीय शिक्षा प्रमुख मधु नारजारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में पूर्वोत्तर के प्रांत संयोजक, जनजातीय शिक्षा प्रमुख, उत्तर असम के पूर्णकालिक कार्यकर्ता और एकल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति द्वारा जनजाति गौरव दिवस का आयोजन*19वाँ कृष्णचंद्र गांधी पुरस्कार 2025 गुरुदेव कालीचरण ब्...
15/11/2025

*पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति द्वारा जनजाति गौरव दिवस का आयोजन*
19वाँ कृष्णचंद्र गांधी पुरस्कार 2025 गुरुदेव कालीचरण ब्रह्म ट्रस्ट को
बीटीसी सदस्य देरासात बसुमतारी ने विद्या भारती को हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

कोकराझार, 15 नवंबर।
पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति द्वारा आज कोकराझार स्थित साइंस कॉलेज के नीलकमल ब्रह्म सभागार में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री बसंत अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और विद्या भारती के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा शंकरदेव शिशु निकेतन, कोकराझार के भैया-बहनों द्वारा वंदना से हुआ, जिसके उपरांत बाथौ विद्या निकेतन, हालंग बाजार की बहनों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
वर्ष 2025 का कृष्णचंद्र गांधी पुरस्कार बोडो समाज के महान धार्मिक एवं सामाजिक सुधारक गुरुदेव कालीचरण ब्रह्म के विचारों से प्रेरित गुरुदेव कालीचरण ब्रह्म ट्रस्ट, कोकराझार को प्रदान किया गया। पुरस्कार में एक लाख रुपये की नकद राशि तथा अन्य उपहार सामग्री शामिल है।
वर्ष 1997 में स्थापित पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति विद्या भारती की भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा पद्धति के प्रसार तथा सुदूर जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर कार्यरत है। समिति वर्तमान में 97 विद्यालय, 761 एकल शिक्षक विद्यालय संचालित कर रही है तथा 45 से अधिक विद्यालयों को आधारभूत ढाँचे के विकास हेतु सहायता प्रदान की है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री उल्हास कुलकर्णी ने स्वर्गीय कृष्णचंद्र गांधी की शिक्षा-सेवा को स्मरण करते हुए कहा कि मेरठ में वर्ष 1921 में जन्मे गांधीजी ने पूर्वोत्तर के दुर्गम क्षेत्रों में विद्यालय स्थापना और शिक्षा प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सम्मान में वर्ष 2007 से यह पुरस्कार उन संस्थाओं/ व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
मुख्य अतिथि असम सरकार के उच्च शिक्षा सलाहकार डॉ. देबब्रत दास ने पूर्वोत्तर भारत के जनजातीय शिक्षा परिदृश्य पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि बीटीसी के कार्यवाही सदस्य श्री देरासात बसुमतारी ने विद्या भारती के कार्यों की सराहना करते हुए परिषद की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री तथा जनजाति शिक्षा प्रभारी श्री ब्रह्माजी राव ने स्वतंत्रता संग्राम तथा जनजातीय अस्मिता के रक्षक धरती आबा बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति की इकाई कृष्णचंद्र गांधी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. दीपज्योति राजखोवा ने जनजाति गौरव सम्मान 2025 हेतु चयनित पाँच जनजातीय कार्यकर्ताओं के नामों की घोषणा की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी चयनित कार्यकर्ताओं को ₹25,000, पारंपरिक गमछा तथा स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष बसंत अग्रवाल के अध्यक्षीय आशीष वचन के उपरांत सह मंत्री संदीप माहेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिजीत पायेंग तथा प्रियंका नाहटा ने संयुक्त रूप से किया।
लगभग 500 लोगों की उपस्थिति के साथ यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

InvitationKrishna Chandra Gandhi Award 2025 & Janajati Gaurav Divas program at Nilkamal Brahma Auditorium, Science Colle...
13/11/2025

Invitation
Krishna Chandra Gandhi Award 2025 & Janajati Gaurav Divas program at Nilkamal Brahma Auditorium, Science College, Kokrajhar on 15 Nov, 2025.
You are cordially invited to the programme.

13/11/2025
31/08/2025
📢 Purvottar Janajati Shiksha Samiti (PJSS) Organises Academic Assembly & Presents KC Gandhi Award in Kohima, Nagaland 📢W...
10/11/2024

📢 Purvottar Janajati Shiksha Samiti (PJSS) Organises Academic Assembly & Presents KC Gandhi Award in Kohima, Nagaland 📢

We are delighted to share highlights from the recent academic assembly organized by PJSS in collaboration with the Department of Higher Education, Nagaland, where educational experts and community leaders gathered to discuss “Challenges in Implementing NEP-2020.” The assembly was an inspiring event focusing on collaborative efforts toward quality education in the region.

A proud moment for all as the esteemed KC Gandhi Award 2024 was presented to Shri Zakienei Khoubve for his remarkable contributions to Hindi education in Nagaland.

🌟 Special Guests:
🔹 Temjen Imna Along - Minister for Higher Education & Tourism, Nagaland
🔹 Dr. Kekhrielhoulie Yhome - Advisor, School Education & SCERT
🔹 Dusi Ramakrishna Rao - National President, Vidya Bharati

Together, we are committed to a brighter future for education in Northeast India. 🙏

Address

Gauhati
781024

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purvottar Janajati Shiksha Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Purvottar Janajati Shiksha Samiti:

Share