17/05/2026
गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा चालकों से उनकी समस्याओं को लेकर शिकायतें एवं सुझाव लिए गए।
ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि स्टेशन परिसर में उनके लिए कोई निर्धारित रिक्शा स्टैंड एवं 🔋 चार्जिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चालकों का कहना है कि स्टेशन के आसपास रिक्शा खड़ा करने पर उन्हें बार-बार हटाया जाता है और कई बार लोगों द्वारा परेशान भी किया जाता है।
यदि रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थित ई-रिक्शा स्टैंड एवं चार्जिंग पॉइंट की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी और ई-रिक्शा चालकों को भी राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की गई है कि गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर जल्द से जल्द ई-रिक्शा स्टैंड और चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
प्रवीन कुमार मिश्र
(जिला सचिव INTUC, Kasganj)
#गंजडुंडवारा
िक्शा
#यात्री_सुविधा
#रेलवे_स्टेशन
#जनहित
ित
#समाजसेवक
#उत्तरप्रदेश
#जनता_की_आवाज