Vidya Bharati Sikkim

Vidya Bharati Sikkim Work for Educational development

विद्या भारती पूर्व क्षेत्र की क्षेत्र एवं प्रान्त कार्यकारिणी बैठक बालेश्वर में प्रारम्भ"विद्या भारती पूर्व क्षेत्र के व...
12/08/2026

विद्या भारती पूर्व क्षेत्र की क्षेत्र एवं प्रान्त कार्यकारिणी बैठक बालेश्वर में प्रारम्भ"

विद्या भारती पूर्व क्षेत्र के व्यवस्थापन में आयोजित क्षेत्र एवं प्रान्त कार्यकारिणी बैठक सरस्वती शिशु मन्दिर प्रशिक्षण केन्द्र, बालेश्वर (ओडिशा) में दिनांक 11अगस्त से प्रारम्भ हुई। बैठक का शुभारम्भ विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय श्री गोविन्द चन्द्र महन्त जी के करकमलों से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से हुआ।
इस बैठक में प्रान्त के अधिकारीगण तथा क्षेत्र के चयनित पूर्णकालिक विषय संयोजक उपस्थित हैं। बैठक में पाँच आधारभूत विषयों सहित चार आयामों के अंतर्गत कुल २९ विषयों की समीक्षा की गई। क्रियान्वयन, मूल्यांकन, योजना, शैक्षिक गुणवत्ता, टीम वर्क तथा कमियों-कमजोरियों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह बैठक १३ अगस्त तक स्तरानुसार चलेगी।
सिक्किम प्रान्त से प्रान्त अध्यक्ष श्री चन्द्र कुमार राई, संयोजक श्री मोहन शर्मा तथा अखिल भारतीय सह मंत्री सुश्री पवित्रा दाहाल भी बैठक में उपस्थित हैं।
बैठक में विद्या भारती के अमृत महोत्सव, विस्तार-विकास, संगठनात्मक कार्य, सक्रियता बढ़ाने, समाज से जुड़ने, शिक्षा एवं संस्कार को समाज तक पहुँचाने, स्थानीय सरकार, प्रशिक्षण टोली, शिक्षाविदों तथा विषय विशेषज्ञों के सहयोग से कार्य को आगे बढ़ाने तथा आदर्श स्थापना करने पर बल दिया गया। छात्रों का सर्वांगीण (होलिस्टिक) विकास निरंतर होना चाहिए। भावनात्मक, कौशलात्मक, नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास भी सुनिश्चित हो। सभी का सामूहिक प्रयास अपेक्षित है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार पंचपदी के साथ प्रशिक्षण दिया जाए। आचार्य-आचार्या इसे भली-भाँति समझें तथा छात्रों में उसी प्रकार का विकास करें। पंचकोश विकास में आधारभूत विषय सहायक हैं। इन्हें गहराई से समझना आवश्यक है।

सुर्य धिताल
कार्यालय प्रमुख
विद्या भारती सिक्किम प्रांत

"विद्या भारती के दो दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श में जुटे देश भर के कार्यकर्ता, आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया से सनातन मूल्यों ...
09/08/2026

"विद्या भारती के दो दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श में जुटे देश भर के कार्यकर्ता, आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया से सनातन मूल्यों के प्रसार का संकल्प"

नोएडा (9 अगस्त, 2026): विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रचार विभाग और अभिलेखागार बैठक का आयोजन नोएडा के सेक्टर 12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में 8 और 9 अगस्त को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में विद्या भारती अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय गोविंद चंद्र महंत जी का मुख्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही संगठन के वरिष्ठ अधिकारी माननीय देशराज शर्मा जी, ललित बिहारी गोस्वामी जी और सुधाकर रेड्डी जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं दिशा-निर्देशन में देश भर से आए कार्यकर्ताओं ने भाग किया। इस राष्ट्रीय विमर्श में पूर्व क्षेत्र के सिक्किम प्रांत से विशेष रूप से प्रचार संयोजक श्री सूर्य धिताल उपस्थित रहे।इस दो दिवसीय विमर्श का मुख्य उद्देश्य शुद्ध सनातन विषयों को समय के अनुकूल, आधुनिक तकनीक और डिजिटल मीडिया के अनुरूप ढालकर समाज के सामने प्रस्तुत करना है। बैठक में बदलते वैश्विक परिदृश्य में सोशल मीडिया के प्रभाव पर गंभीर मंथन हुआ, जहां सनातन विमर्श को युवा पीढ़ी की भाषा और तकनीक में प्रस्तुत करने के लिए रणनीतिक प्रस्ताव तैयार किए गए। इसके साथ ही, संगठन की गतिविधियों और विचारों को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रभावी समाचार लेखन और विद्या भारती के इतिहास व महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अभिलेखागार द्वारा डिजिटल रूप में सुरक्षित करने पर विशेष बल दिया गया।कंटेंट की पहुँच को मापने और उसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए डेटा ट्रैकिंग के आधुनिक टूल्स का उपयोग किया जाएगा, जिससे रीच, लाइक और शेयर का नियमित विश्लेषण कर डिजिटल इनसाइट्स को बेहतर बनाया जा सके। कार्यशाला में यूट्यूब, ट्विटर, व्हाट्सएप्प, वेबसाइट और इंस्टाग्राम जैसे मल्टी-प्लेटफ़ॉर्म के प्रभावी उपयोग से उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट के निर्माण और उसके त्वरित प्रसार (Dissemination) की एक व्यापक वार्षिक योजना तैयार की गई।इस मंथन के दौरान विद्या भारती की गौरवशाली अतीत गाथा और उसके मूल शैक्षिक दर्शन को भी रेखांकित किया गया। वर्ष 1952 में गोरखपुर के पहले सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा आज वर्तमान स्थिति में लाखों छात्रों और हजारों विद्यालयों के साथ देश के सबसे बड़े गैर-सरकारी शैक्षिक संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है, जो पंचपदी शिक्षा के माध्यम से आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीयता के संस्कार दे रही है।संगठन मंत्री माननीय गोविंद चंद्र महंत जी और वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहकर भविष्य की तकनीक को अपनाना होगा। यह दो दिवसीय मंथन विद्या भारती के शैक्षिक और सांस्कृतिक मिशन को डिजिटल युग में एक नई गति प्रदान करेगा।

सूर्य धिताल
प्रांत प्रचार संयोजक
विद्या भारती सिक्किम

"विद्या भारती अखिल भारतीय प्रचार विभाग एवं अभिलेखागार की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू"नोएडा | 8 अगस्त 2026विद्या भारती के अ...
08/08/2026

"विद्या भारती अखिल भारतीय प्रचार विभाग एवं अभिलेखागार की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू"
नोएडा | 8 अगस्त 2026

विद्या भारती के अखिल भारतीय प्रचार विभाग एवं अभिलेखागार की दो दिवसीय बैठक आज भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा में शुरू हुई। बैठक में मा. गोविंद जी महंत (अखिल भारतीय संगठन मंत्री), मा. सुधाकर जी रेड्डी (प्रभारी प्रचार), मा. ललित बिहारी गोस्वामी तथा श्री राजेंद्र जी बघेल उपस्थित रहे। पूर्व क्षेत्र से कुल पाँच प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें सिक्किम प्रांत से श्री सूर्य धिताल शामिल हैं।
मा. सुधाकर जी रेड्डी ने कहा कि वंदे मातरम् अभियान को देशव्यापी बनाना और अमृत उत्सव की भावना को साकार करना इस बैठक का उद्देश्य है।
मा. गोविंद जी महंत ने कहा कि 1952 से विद्या भारती संस्कारयुक्त शिक्षा द्वारा राष्ट्रभक्त नागरिकों का निर्माण कर रही है। प्राचीन ज्ञान-संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। समय के साथ नित-नूतन तकनीक अपनानी होगी। अभिलेखागार के जरिए दस्तावेजों का संरक्षण जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इतिहास से प्रेरणा ले सकें।
स्वागत श्री आलोक जी तिवारी तथा संचालन रामकुमार जी भावसार ने किया। बैठक में कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाएं और तकनीकी उपयोग पर चर्चा हो रही है।

"भानु जयन्तीको हार्दिक शुभकामना!"नेपाली भाषाका धरोहर तथा आदिकवि भानुभक्त आचार्यको २१२औँ जन्म-जयन्तीको यस पावन अवसरमा विद...
13/07/2026

"भानु जयन्तीको हार्दिक शुभकामना!"

नेपाली भाषाका धरोहर तथा आदिकवि भानुभक्त आचार्यको २१२औँ जन्म-जयन्तीको यस पावन अवसरमा विद्या भारती सिक्किम सम्पूर्ण नेपालीभाषी दाजुभाइ तथा दिदी-बहिनीहरूमा हार्दिक शुभकामना व्यक्त गर्दछ।आदिकवि भानुभक्तले रामायणलाई सरल नेपाली भाषामा अनुवाद गरी हामीलाई एउटै भाषिक सूत्रमा बाँध्ने अतुलनीय कार्य गर्नुभएको थियो। आजको यस विशेष दिनले हामी सबैलाई आफ्नो भाषा, साहित्य र संस्कृतिको संरक्षण एवं सम्वर्द्धन गर्ने प्रेरणा दियोस्। साथै, यस उत्सवले हामीबीच आपसी सद्भाव, मैत्री र राष्ट्रिय एकताको भावनालाई अझ प्रगाढ बनाउनेछ भन्ने विश्वास लिएका छौँ।

आदिकवि भानुभक्त आचार्यप्रति भावपूर्ण श्रद्धासुमन!

विद्या भारती सिक्किम

"रायगंज में पंचपदी कार्यशाला"पंचपदी कार्यशाला वर्तमान में रायगंज मे चल रही है, जो व्यावसायिक विकास और सहयोगात्मक सीखने क...
24/06/2026

"रायगंज में पंचपदी कार्यशाला"

पंचपदी कार्यशाला वर्तमान में रायगंज मे चल रही है, जो व्यावसायिक विकास और सहयोगात्मक सीखने के लिए एक उपयोगी मंच प्रदान कर रही है।
यह कार्यशाला 22 जून 2026 को शुरू हुई थी और 27 जून 2026 तक चलेगी। इसमें विद्या भारती पूर्व क्षेत्र से उत्तर बंग, दक्षिण बंग, सिक्किम के प्रतिभागी शामिल है।
यह छह दिवसीय कार्यशाला पञ्चपदी का विचारों का सार्थक आदान-प्रदान, कौशल विकास और बेहतर समन्वय को बढ़ावा दे रही है। सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक लगन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

"सरस्वती विद्या निकेतन, माछुगं (पाकिम जिला) वार्षिक वर्षगांठ समारोह"दिनांक 20 जून 2026 को सरस्वती विद्या निकेतन, माछुगं,...
21/06/2026

"सरस्वती विद्या निकेतन, माछुगं (पाकिम जिला) वार्षिक वर्षगांठ समारोह"

दिनांक 20 जून 2026 को सरस्वती विद्या निकेतन, माछुगं, पाकिम जिला में विद्यालय के वार्षिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सुन्दर, व्यवस्थित एवं प्रभावकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्ण सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में एक गीत तथा तीन पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को छाया। रानीपुल एवं पाचेखानी विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, विकास खण्ड अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, पंचायतगण, सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य, पूर्व शिक्षा अधिकारी, स्थानीय नागरिक, अभिभावक एवं समिति सदस्यों सहित 350 से अधिक लोग उपस्थित रहे। सभी को भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दिन ही ₹80,000/- तथा कुल ₹1,80,000/- का आर्थिक सहयोग एकत्रित हुआ, जो पंडाल, भोजन आदि खर्चों में पूर्णतः व्यय हुआ।
मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद श्री डी.टी. लेपचा जी थे। उन्होंने विद्यालय के लिए ₹3 लाख की धनराशि एवं एक विद्यालय बस देने का वचन दिया तथा अन्य विद्यालयों के लिए भी शैक्षिक सामग्री एवं फर्नीचर आदि का सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि के साथ चार अन्य विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया गया। स्थानीय संचालन समिति, अभिभावक, नागरिकों तथा विद्या भारती प्रांतीय समिति के निरंतर प्रयास, पूर्व तैयारी एवं समन्वय के कारण मात्र 18 महीने का यह प्राथमिक विद्यालय उदाहरणीय कार्य करने में सफल रहा।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, अधिकारियों एवं अभिभावकों को विद्या भारती के संस्कारयुक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में नई समझ एवं जागरूकता प्राप्त हुई। ग्रामीण क्षेत्र के इस गांव में कार्यक्रम ने सभी को नया हौसला, ऊर्जा एवं भविष्य की दिशा प्रदान की है, जिससे छात्र संख्या में वृद्धि तथा स्थानीय लोगों का और अधिक जुड़ाव होने की आशा जागृत हुई है।
विद्या भारती प्रांतीय समिति के प्रांतीय अध्यक्ष श्री चन्द्र कुमार राई, महामंत्री श्री विजय कुमार शर्मा एवं संयोजक श्री मोहन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सूर्य धिताल
प्रांत प्रचार प्रमुख
विद्या भारती सिक्किम

"शैक्षिक एवं संगठनात्मक प्रवास संयोजक श्री मोहन शर्मा द्वारा "विद्यादीप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, परबोंग, पुलबाजार, दार्जीलि...
19/06/2026

"शैक्षिक एवं संगठनात्मक प्रवास संयोजक श्री मोहन शर्मा द्वारा "

विद्यादीप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, परबोंग, पुलबाजार, दार्जीलिंग स्थित विद्यालय का पूर्ण निरीक्षण विद्या भारती सिक्किम प्रांत के प्रांत संयोजक श्री मोहन शर्मा जी द्वारा दिनांक 14 से 16 जून 2026 तक शैक्षिक एवं संगठनात्मक प्रवास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह प्रवास विद्यालय को विद्या भारती सिक्किम प्रांत के अंतर्गत ‘सम्पर्कित विद्यालय’ के रूप में मान्यता प्रदान करने की दिशा में किया गया था।
तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विद्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया साथ ही विद्यालय संचालन समिति, आचार्यगण तथा अभिभावकों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं।
इन बैठकों में विद्यालय की वर्तमान स्थिति, आगामी योजनाएँ, समाज से सहयोग एवं संपर्क, आर्थिक व्यवस्थापन, प्रशासनिक कार्य, राज्य सरकार से संबंधित आवश्यक कार्य,
भवन एवं संचालन व्यवस्था,शैक्षिक गुणवत्ता सुधार,आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ, भविष्य में किए जाने वाले कार्य समीक्षा एवं सुझाव, विद्यालय की वर्तमान स्थिति रहा था।
वर्तमान में विद्यालय में 197 विद्यार्थी नियमित रूप से अध्ययनरत हैं। विद्यालय पश्चिम बंगाल सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1961 के अंतर्गत पंजीकृत सोसाइटी के अधीन संचालित हो रहा है।
इस विद्यालय की प्रयास से वर्तमान में छात्रावास की संचालन सुविधा भी संचालित की जा रही है, जिसमें वर्तमान में 30 छात्र-छात्राएँ (बालक एवं बालिका) निवास कर अध्ययन कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान छात्रावास का विस्तृत निरीक्षण एवं छात्र-छात्राओं से व्यक्तिगत वार्तालाप भी किया गया।
यह विद्यालय शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ संस्कारयुक्त परिवेश,नियमित भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक चिंतन,
प्रातः-सायं व्यायाम, योग, संगीत, वाद्ययंत्र, खेलकूदस्वदेशी भावना, स्वच्छता एवं शाकाहारी भोजन की व्यवस्था है।
इस छात्रावास मे विभिन्न स्थानों—सिलीगुड़ी, नामची, दार्जीलिंग, जलढाका, राभांगला आदि से आए विद्यार्थियों के लिए एक सफल प्रयोग सिद्ध हुआ है। भविष्य में इसमें और भी सुधार की अपार संभावनाएँ हैं।
आर्थिक एवं भावी दृष्टिकोण से विद्यालय एवं छात्रावास सामान्य खर्च पर सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। प्रवास के दौरान यह संकल्प लिया गया कि विद्या भारती सिक्किम प्रांत के पूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग से विद्यालय के समस्त शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक कार्यों को और बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।
विद्यालय संचालन समिति, आचार्य परिवार तथा अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

सूर्य धिताल
प्रांत प्रचार प्रमुख
विद्या भारती सिक्किम

🌿 बृहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम 🌿आगामी दिनांक 20 जून 2026 में माननीय राज्यसभा सांसदश्री डी. टी. लेप्चा जी के उपस्थिति म...
14/06/2026

🌿 बृहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम 🌿

आगामी दिनांक 20 जून 2026 में माननीय राज्यसभा सांसदश्री डी. टी. लेप्चा जी के उपस्थिति में विद्यालय में कार्यक्रम होने जा रहा है।
इसी संदर्भ मे सरस्वती विद्या निकेतन, माचोग के विद्यालय परिसर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वास्थ्यप्रद बनाने के उद्देश्य से विद्यालय समिति, अभिभावक तथा आचार्य वर्ग के संयुक्त प्रयास से “व्यापक परिसर स्वच्छता अभियान”
का आयोजन किया गया है।
यह अभियान न केवल हमारे विद्यालय को स्वच्छ बनाएगा बल्कि छात्रों, अभिभावकों एवं समुदाय में स्वच्छता की आदत विकसित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा।

स्वच्छता ही सेवा है।
स्वच्छता राष्ट्र निर्माण है।

सूर्य धिताल
कार्यालय प्रमुख
विद्या भारती सिक्किम

🌟 सामाजिक सरोकार का अनुपम उदाहरण 🌟टिम्बुरबोंग, सोरेंग जिले के सामाजिक कार्यकर्ता श्री बिर बहादुर कार्की (बिरु दा) ने गर्...
11/06/2026

🌟 सामाजिक सरोकार का अनुपम उदाहरण 🌟

टिम्बुरबोंग, सोरेंग जिले के सामाजिक कार्यकर्ता श्री बिर बहादुर कार्की (बिरु दा) ने गर्मी की तपिश से जूझ रहे स्कूली बच्चों के लिए एक सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने सरस्वती शिशु निकेतन रिधांग विद्या भारती विद्यालय को पंखे दान किए।
इस उदार दान से विद्यालय के छात्र अब चिलचिलाती गर्मी में भी ठंडी हवा का आनंद लेते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। गर्मी के इन दिनों में आरामदायक वातावरण न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करता है, बल्कि उनकी पढ़ाई को भी बेहतर बनाता है।
बिरु दा का यह कदम साबित करता है कि सच्ची सामाजिक सेवा बिना किसी स्वार्थ के होती है। वे लगातार समाज के कमजोर वर्गों, खासकर वृद्ध, असहाय ,बच्चों की बेहतरी के लिए कार्यरत रहते हैं। उनका यह योगदान न केवल विद्यालय के छात्रों के लिए राहत है, बल्कि पूरे समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
हम हृदय से अभिनंदन करते हैं श्री बिर बहादुर कार्की (बिरु दा) जी का! ऐसी श्रेष्ठ कार्य निरंतर चलता रहे और आपका सु- स्वास्थ्य दीर्घायु की कामना करते है।
आप जैसे समर्पित व्यक्तित्व ही समाज को दिशा देते हैं। ऐसे कार्यों से नई पीढ़ी को सेवा और करुणा का संदेश मिलता है।

सूर्य धिताल
कार्यालय प्रमुख
विद्या भारती सिक्किम

"विद्या भारती सिक्किम द्वारा सिंगताम में आयोजित किया विशेष बैठक" विद्या भारती सिक्किम के तत्वावधान में सिंगताम बाजार में...
26/05/2026

"विद्या भारती सिक्किम द्वारा सिंगताम में आयोजित किया विशेष बैठक"

विद्या भारती सिक्किम के तत्वावधान में सिंगताम बाजार में एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक संदीप अग्रवाल जी के निवास में गत २५ मई २०२६ का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिंगताम के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री बसंत कुमार अग्रवाल जी ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक कार्यों को नई गति प्रदान करना, संस्कार केंद्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना तथा स्थानीय नागरिकों को विद्या भारती के उद्देश्यों से जोड़ना था।
बैठक में विद्या भारती सिक्किम के कार्य विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सिंगताम नगर में एक संस्कार केंद्र तत्काल संचालित किया जाए, जिसके माध्यम से बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों तथा राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास किया जा सके। भविष्य में इस केंद्र को व्यवस्थित शिशु वाटिका विद्यालय के रूप में विकसित करने की भी विचार की गई।
बैठक में सिंगताम नगर के शुभचिंतकों, विद्या भारती सिक्किम की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों तथा स्थानीय प्रमुख नागरिकों की उपस्थिति रहा।

सूर्य धिताल
कार्यालय सचिव
विद्या भारती सिक्किम

Address

Tadong/Gangtok, East
Gangtok
737102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vidya Bharati Sikkim posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share