18/12/2025
17 और 18 दिसम्बर 2025 को शैम्फोर्ड स्कूल हल्द्वानी, ललित आर्य महिला इण्टर कालेज और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी मे साइंस आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमो मे प्रो.बी डी लखचौरा, प्रो पी एस महर, डा नरेन्द्र कुमार सिंह सिजवाली, श्री बी एस कोरंगा, श्री कैलाश पन्त ने अपने व्याख्यान दिए। कार्यक्रमों के आयोजन मे एडवोकेट दयासागर बिष्ट, प्रधानाचार्य संतोष पाण्डेय, श्री बी बी नैनवाल, दीप्ति जोशी, प्रदीप सुयाल ने विशेष सहयोग दिया।