The Social Voice

The Social Voice Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Social Voice, Nonprofit Organization, Gangapur City.

19/03/2026

Proudly say #मीणाजी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस – 8 मार्च 🌿आज हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन हमें उन आदिवासी महिलाओं को भी याद करना ...
08/03/2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस – 8 मार्च 🌿

आज हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन हमें उन आदिवासी महिलाओं को भी याद करना चाहिए जो सदियों से संघर्ष, श्रम और संस्कृति की असली धरोहर रही हैं।

आदिवासी समाज की महिलाएं खेतों में मेहनत करती हैं, जंगल और प्रकृति से जीवन चलाती हैं, परिवार और परंपराओं को संभालती हैं। वे परिश्रम, साहस और आत्मसम्मान की प्रतीक हैं।

फिर भी आज भी कई आदिवासी महिलाएं
• शिक्षा से वंचित हैं
• स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी झेलती हैं
• आर्थिक और सामाजिक असमानता का सामना करती हैं

जरूरत है कि हम उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों को मजबूत करें, ताकि वे समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

🌱 आदिवासी महिला सिर्फ परिवार की ताकत नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति की भी असली शक्ति है।

आइए इस महिला दिवस पर संकल्प लें कि हम आदिवासी महिलाओं के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए आवाज उठाएंगे।

नारी सम्मान – समाज का अभिमान।

#महिला_दिवस #आदिवासी

🚆 Golden Temple Mail – इतिहास, समय-सारणी और आज की जरूरत 🇮🇳भारतीय रेलवे की सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक ट्रेनों में से एक ...
08/03/2026

🚆 Golden Temple Mail – इतिहास, समय-सारणी और आज की जरूरत 🇮🇳

भारतीय रेलवे की सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक ट्रेनों में से एक Golden Temple Mail (12903/12904) लगभग एक सदी से देश के पश्चिम और उत्तर भारत को जोड़ रही है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से अमृतसर तक चलती है और हजारों यात्रियों के लिए आस्था, व्यापार और पर्यटन की महत्वपूर्ण कड़ी है।

📜 इतिहास

इस ट्रेन की शुरुआत 1928 में “Frontier Mail” के नाम से हुई थी। उस समय यह ब्रिटिश भारत की सबसे तेज और प्रतिष्ठित ट्रेनों में मानी जाती थी, जो मुंबई से उत्तर-पश्चिम भारत तक चलती थी।
बाद में इसका नाम बदलकर Golden Temple Mail रखा गया, जो अमृतसर के पवित्र स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के सम्मान में रखा गया है। आज भी यह ट्रेन अपनी समयबद्धता और लोकप्रियता के लिए जानी जाती है।

⏰ प्रमुख समय-सारणी (संक्षेप में)

12903 Golden Temple Mail
मुंबई सेंट्रल → अमृतसर

- Mumbai Central – शाम लगभग 21:25
- Kota – सुबह
- Gangapur City – लगभग 9 बजे
- New Delhi – दोपहर बाद
- Amritsar – देर रात

12904 Golden Temple Mail
अमृतसर → मुंबई सेंट्रल

- Amritsar – शाम
- Kota – सुबह
- Vadodara – शाम
- Mumbai Central – रात

🚆 आज की जरूरत

आज यह ट्रेन इतनी लोकप्रिय है कि लगभग हर दिन पूरी तरह फुल रहती है और वेटिंग लिस्ट लंबी होती है। मुंबई, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर “अमृत भारत Golden Temple Express” (Clone Train) शुरू की जानी चाहिए।

✨ इससे होने वाले लाभ

✔ यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी
✔ मुंबई – दिल्ली – पंजाब रूट पर भीड़ कम होगी
✔ पर्यटन, व्यापार और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा
✔ आधुनिक अमृत भारत ट्रेन से बेहतर और तेज यात्रा

इतिहास को सम्मान देते हुए अब समय आ गया है कि इस महत्वपूर्ण रूट पर एक नई “अमृत भारत Golden Temple Express” शुरू की जाए।

एक कहानी  #सर्पमित्र  #रवि मीणा की
22/01/2026

एक कहानी #सर्पमित्र #रवि मीणा की

इस वीडियो में देखें कि कैसे राजस्थान के प्रसिद्ध वन्यजीव संरक्षक सर्प मित्र रवि मीणा ने अपनी जान जोखिम में डालकर ए...

19/01/2026

आप क्या सोचते हो, Naresh Meena को लेकर
विद्रोही या क्रांतिकारी

🌾🔥 राजस्थान की राजनीति में भूचाल — नरेश मीणा 🔥🌾Naresh Meena एक उभरता हुआ युवा किसान नेता, जिसने अपनी सादगी, संघर्ष और नि...
19/01/2026

🌾🔥 राजस्थान की राजनीति में भूचाल — नरेश मीणा 🔥🌾

Naresh Meena
एक उभरता हुआ युवा किसान नेता, जिसने अपनी सादगी, संघर्ष और निडर आवाज़ से राजनीति की जमीन हिला दी है।
किसान, मजदूर, बेरोज़गार युवा—हर वर्ग की पीड़ा को मजबूती से उठाने वाला नाम।

न कोई दिखावा, न डर—
सिर्फ़ हक़, न्याय और सम्मान की लड़ाई।
राजस्थान की राजनीति में बदलाव की आहट अब साफ़ सुनाई दे रही है।

युवा सोच • किसान की ताकत • बदलाव की राजनीति

#जनता_की_आवाज़

17/01/2026

🍈 अमरूद महोत्सव 2026 🍈
सवाई माधोपुर में पहली बार
अमरूद की मिठास, आधुनिक तकनीक और बाज़ार का संगम 🌱🚜

📅 18–19 जनवरी 2026
📍 दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर

किसान, वैज्ञानिक, व्यापारी और आमजन—
सबके लिए सीख, अवसर और उत्सव!
ज़रूर पधारें 🙏

#अमरूदमहोत्सव2026








04/11/2025

🚨🔥 अंता के रण में कांग्रेस की हो रही दुर्दशा
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी, अंता उपचुनाव के नतीजे आने से पहले ही आपकी नेतृत्व क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं!
पायलट साहब ने जिस मेहनत से कांग्रेस को ऊँचाई दी थी, आपने उस सबका "मोरिया" बुला दिया। अंता की सच्चाई यह है कि आपकी सभाओं में 65 कुर्सियों में से 25 खाली रह जाती हैं। यह आपकी नहीं, बल्कि आपकी पार्टी की इज्जत की नीलामी है!

अंता के रण में किसान नेता नरेश मीणा ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया को तीसरे नंबर पर धकेल कर खुद को काफी आगे किया हुआ है। कांग्रेस के नेताओं को गलियों में अकेले घूमने के लिए मजबूर करने वाले डोटासरा जी अब अपनी संभावित हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने के लिए मीणा-माली नेताओं को "काजल की कोठरी" में बंद करने की तैयारी कर रहे हैं।
लोग सही ही कहते है कि डोटासरा झूठे हैं! कल तक आप कह रहे थे कि नरेश की रैली से आपको "सम्मान के साथ बाहर निकाला गया," और आज आप "राजस्थान की सबसे बड़ी जाति का होने के बावजूद लठ लेकर रोके जाने" का रोना रो रहे हैं। यह कौन सा जातिवादी कार्ड है? आप बाकी जातियों को डराने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर सबसे बड़ी जाति के नेता का यह हाल है, तो उनका क्या होगा!
काश! इतना सचेत आप पिपलोदी हादसे के वक्त हुए होते, जब पार्टी को सतर्क करने की ज़रूरत थी। अगर तब आपने ईमानदारी दिखाई होती, तो आज पार्टी को यह दिन नहीं देखना पड़ता।
#अंताउपचुनाव #गोविंदसिंहडोटासरा #नरेशमीणा #राजस्थानकांग्रेस #पायलटसाहेब #राजनीति #गहलोतगुट

04/11/2025

40 स्टार प्रचारकों के बाद कांग्रेस की इस लिस्ट को देखकर लग रहा है कि डोडासरा जी खुद के साथ साथ पूर्वी राजस्थान और हाड़ौती क्षेत्र के सम्मानित मीणा गुर्जर नेताओं को ठिकाने लगाना चाहते हो।
क्योंकि अंता की जनता तो समझ चुकी हैं कि यहां कांग्रेस खुद जीतने के लिए चुनाव लड़ ही नहीं रही, बल्कि वे एक किसान कौम के बेटे नरेश मीणा को रोकने के लिए साजिश चल रही है।
और डोडासरा को पता है कि कांग्रेस की जमानत जब्त होने के बाद ये 23 नेता ही सबसे पहले उनसे इस्तीफा मांगे, उससे पहले ही इन्हीं की जिम्मेदारी इनके सर मड़ कर खुद को साइड में कर लो।
कम से कम मानवीयता के नाते माननीय हरीश जी को तो जबरन इस चुनाव में भिजवाने के आदेश नहीं करने चाहिए थे।
बाकी डोडासरा का अंता से अंत सुनिश्चित हो चुका है

🎉 जन्मदिन मुबारक, जन-नायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा! 🎉​राजस्थान की राजनीति के बेबाक और संघर्षशील नेता, किसानों-आदिवासियों की ...
03/11/2025

🎉 जन्मदिन मुबारक, जन-नायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा! 🎉
​राजस्थान की राजनीति के बेबाक और संघर्षशील नेता, किसानों-आदिवासियों की आवाज, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 'बाबा' के नाम से लोकप्रिय डॉ. मीणा का जीवन जनसेवा और आंदोलन का पर्याय है।

​✨ डॉ. किरोड़ी लाल मीणा: एक अद्वितीय व्यक्तित्व ✨

​1. जन-नायक की पहचान: एमबीबीएस डॉक्टर से राजनीति में आए डॉ. मीणा की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह सरकार में रहकर भी जनता के लिए सरकार से लड़ जाते हैं! 280 से अधिक आंदोलनों और 98+ मामलों के साथ, वह सही मायनों में एक जन-नायक हैं।
​2. निर्दलीय का दमखम: बीजेपी से अलग होने पर दौसा से निर्दलीय सांसद बनकर उन्होंने अपनी व्यक्तिगत लोकप्रियता और रुतबे का लोहा मनवाया। यह उनकी जनता पर पकड़ का अद्भुत प्रमाण था।
​3. "शाप नाथ, नाग नाथ" का नारा: यह नारा उनके विद्रोही स्वभाव का प्रतीक बन गया। जब उन्हें दरकिनार करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने हुंकार भरी कि वह 'नागों के स्वामी' हैं, जो विरोधियों को कुचल देंगे।
​4. गोलमा देवी का मंत्री बनना: 2008 में जब कांग्रेस को समर्थन की ज़रूरत थी, तब डॉ. मीणा ने अपनी पत्नी गोलमा देवी को अशोक गहलोत सरकार में मंत्री बनवाकर राजनीतिक चतुराई का परिचय दिया। गोलमा देवी के शपथ ग्रहण और खुद को "मिनिस्टर पति" बताने का किस्सा आज भी खूब याद किया जाता है!
​5. मोदी जी से याराना: बीजेपी के वरिष्ठ नेता के तौर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके संबंध भी उनकी राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत उपस्थिति का संकेत देते हैं।

​🤩 कुछ रोचक किस्से जो बताते हैं कौन हैं डॉ. मीणा 🤩
​एक बार किसानों के मुद्दों पर विरोध जताते हुए वह ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुँच गए थे, जिसने खूब सुर्खियाँ बटोरीं।
​जब भी वह आंदोलन के दौरान बीमार पड़े, उन्होंने अस्पताल के बेड पर भी धरना जारी रखा, यह दिखाता है कि जनसेवा उनके लिए सर्वोपरि है।
​ विधानसभा में अपनी बात न सुने जाने पर, गुस्से में आकर उन्होंने अपनी शर्ट तक फाड़ डाली, विरोध का यह नाटकीय तरीका उनकी जुनूनियत दर्शाता है।
​नरेश मीणा के गुरु: युवा नेता नरेश मीणा कभी उनके शागिर्द थे, जिन्हें "छोटा किरोड़ी" कहा जाता था, जो उनके गुरु-शिष्य संबंध को दर्शाता है।
​डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का जीवन और राजनीति, संघर्ष, समर्पण और जनता के लिए अदम्य साहस की गाथा है। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और जनसेवा के इस अनवरत सफर के लिए शुभकामनाएँ देते हैं!
​ #जननायक #राजस्थान #किरोड़ीलालमीणा

🔥 अंता में क्रांति की नई कथा लिखी जा रही है…ढाई साल पहले छीपा बरोड़ में एक आवाज उठी थी —किसानों, युवाओं और गरीबों के हक ...
31/10/2025

🔥 अंता में क्रांति की नई कथा लिखी जा रही है…

ढाई साल पहले छीपा बरोड़ में एक आवाज उठी थी —
किसानों, युवाओं और गरीबों के हक की आवाज।
उस आवाज को दबाने की कोशिश हुई, टिकट बदला गया…
पर जनता का भरोसा नहीं बदला।

नरेश मीणा ने निर्दलीय लड़कर 45,000 वोट लेकर सबको चेताया।
फिर देवली-उनियारा में 65,000 वोट लेकर जनसैलाब ने फिर दिखा दिया —
लहर अब नेता नहीं, जनता तय करेगी।

समराबता से उठी चिंगारी आज जनआंदोलन बन चुकी है।
और अंता उपचुनाव ने साफ कर दिया —
जो जनता को नकारे, जनता भी उसे नकार देती है।

आज अंता में दृश्य इतिहास लिख रहा है —
👨‍🌾 किसान
👩‍🌾 महिलाएँ
🧒 बच्चे
🧑‍🎓 युवा
हर दिल से एक ही नारा — नरेश भाई!

🎶 राजस्थान के लोकगीतों में उनका नाम,
ढोल-नगाड़ों पर उनका स्वागत,
गांव-ढाणी से शहर तक… बस एक ही चर्चा।

🌙 रात 2–2 बजे तक रैलियाँ खचाखच भरी!
लोग उन्हें सुनने उतने ही नहीं — उससे भी ज्यादा उत्सुक हैं
जितना किसी मुख्यमंत्री या मंत्री को सुनने में भी नहीं होते।

और समर्थन का नज़ारा तो अद्भुत—
कोई घी से तौले, कोई खीर से, कोई फल लाए, कोई गन्ना…
ये केवल सम्मान नहीं — जनता का प्रेम और विश्वास का ताज है।

📸 हर यूट्यूबर की खबर, हर लाइव —
नरेश मीणा को युग-परिवर्तन का चेहरा,
एक क्रांतिकारी जननायक साबित कर रही है।

लोग कह रहे हैं —
उसकी आँखों में वही चमक है,
वही हिम्मत, वही आग…
जो कभी शहीद भगत सिंह के चेहरे पर दिखती थी।

✊ ये भीड़ नहीं — जनसैलाब है
ये नारे नहीं — जनक्रांति की धड़कन है
अंता सिर्फ चुनाव क्षेत्र नहीं — परिवर्तन का केंद्र है।

और जब जनता उठती है…
इतिहास बदलता है।
अब बस एक ही आवाज —
जनता का बेटा, जनसंघर्ष का सिपाही — नरेश भाई।

#जनक्रांति #लोकआवाज़ #जनता_का_नेता

Address

Gangapur City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Social Voice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to The Social Voice:

Share