27/06/2025
भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ द्वारा लगाया गया निशुल्क जांच शिविर
भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉक्टर सूरज प्रकाश जी की जयंती पर भारत प्रकाश परिषद शाखा कुशालगढ़ द्वारा खाटू श्याम जी के मंदिर, नहर रोड पर निशुल्क जांच शिविर लगाया गया, कार्यक्रम संयोजक विनीत खंडेलवाल ने बताया कि शिव ओम डायग्नोस्टिक सेंटर और भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आज सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक निशुल्क डायबिटीज एवं बीपी का जांच शिविर लगाया गया इसमें और अन्य जांचों पर 50% की छूट भी दी गई, सचिव आनंद पैंगोरिया ने बताया की 100 लोगों ने जांच शिविर का लाभ लिया तथा 30 लोगों ने शिविर में मिल रही छूट का लाभ उठाया
शाखा अध्यक्ष विष्णु जी अग्रसेन ने शिव ओम डायग्नोस्टिक सेंटर का आभार जताया और कहा कि भारत विकास परिषद शाखा कुशलगढ़ आने वाले समय पर ऐसे ही निशुल्क जांच शिविर और लगाएगी, परिषद के सदस्यों द्वारा शिव ओम डायनामिक सेंटर के सभी सदस्यों का सम्मान किया गया एवं डायरेक्टर विशाल पाराशर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
जहां शिविर में परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी तुलसीराम जी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, कपिल गौतम विजय मित्तल पुष्पेंद्र मित्तल गोविंद जीबंसल दिनेश गर्ग, गोविंद गुप्ता सोनपापड़ी वाले अमित गुप्ता सतीश जी धर्म कांटा राजेश जी पेंट वाले, सुरेश जी कोचिंग आशीष गुप्ता एवं मुकुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे