10/05/2026
इतनी गर्मी है कि हम इंसान फैन के बिना कुछ मिनट भी नहीं रह पाते, पर ज़रा इन बेज़ुबान बच्चों के बारे में सोचिए जो इस तपती गर्मी में ज़मीन पर पड़े रहते हैं, जो बोल भी नहीं सकते कि उन्हें कितनी तकलीफ हो रही है। बहुत से इंजर्ड (injured) डॉग्स और कैट्स बहुत बुरी तरीके से हांफ रहे हैं, उनके शरीर गर्मी से जल रहे हैं और कल ही हीट स्ट्रोक की वजह से दो डॉग्स ने अपनी जान गँवा दी। दिल टूट जाता है उन्हें इस हाल में देखकर।
हम सब इतना चाहते हैं कि इन बेज़ुबान बच्चों को थोड़ी ठंडक और राहत मिल सके। निर्भय फाउंडेशन आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करता है कि कृपया हो सके तो कूलर डोनेट करें, जिससे इनकी जान बचाने में मदद हो पाए। हमें तुरंत ही पाँच से छह इंडस्ट्रियल कूलर या पंद्रह छोटे कूलरों की ज़रूरत है। आप डायरेक्टली कूलर डोनेट कर सकते हैं या फंड्स भी डोनेट कर सकते हैं जो इन बेज़ुबान बच्चों की मदद कर सकें। आपकी छोटी सी मदद भी किसी बेज़ुबान की जान बचा सकती है। धन्यवाद।”
For Cooler purchase
Mo.9