26/12/2021
आज गांव बिग्गिन ब्लॉक डंसाल (नगरोटा) में ऑल जे एण्ड के महाशा सदर सभा के नव निर्वाचित प्रधान श्री अजीत कुमार जी,जनरल सेक्रेटरी श्री रमेश सर्माल जी बा कैशियर श्री अशोक बोगल जी का वहां के लोगों ने गर्म जोशी से स्वागत किया । यह कार्य कर्म वहां के सामाजिक कार्यकर्ता श्री रमेश लाल जी,श्री अशोक कुमार जी , श्री केवल कुमार जी वा अन्य लोगों ने आयोजित किया था । गांव के लोगों ने नई टीम का आभार प्रकट करते हुए खुशी जताई की पहली बार इस इलाके में महाशा सदर सभा की कोई टीम हमारे बीच में आइ है और हमारी समस्याएं सुनी जा रही हैं।नई टीम के साथ इलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन बा गुरु नाभा दास ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी श्री बोध राज राव जी,इलेक्शन बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन बा गुरु नाभा दास ट्रस्ट के डिप्टी चेयरमैन एडवोकेट खिलारी लाल कोरान जी,सभा के भूतपूर्व वाइस प्रेसिडेंट बा इलेक्शन बोर्ड के कैशियर श्री जयपाल बनोत्रा जी,हल्का नगरोटा डनसाल के सभा के प्रधान बा इलेक्शन बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी श्री गोपाल कृष्ण जी भी शामिल थे।
इस मौके पर लोगों ने बहुत सी समस्याएं सभा की नई टीम को सुनाई जिस में पीने के पानी की समस्याएं ,स्कूली गरीब बच्चों की मदद , गरीब लोगों की पेंशन ,राशन कार्ड बा आधार कार्ड से जुड़ी मुश्किलों के बारे में अवगत करवाया।सभा के नेताओं ने लोगों से अपने बच्चों का शिक्षा स्तर बढ़ाने बा कई सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने पर जोर दिया । सभा के प्रधान श्री अजीत कुमार जी ने अपने संबोधन में लोग से एकजुट होकर सभा को मजबूत करने पर जोर दिया। उनका कहना था की अगर एकजुट होकर आप सभा के हाथ मजबूत करेंगे तो सभा आपके सामाजिक अधिकारों के लिए जद्दोजहद कर सकती है और सभा और समाज की करोड़ों रुपयों की जायदाद को बचाया बा बढ़ाया जा सकता है जिस को चंद खुद गर्ज लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए खुर्द भुर्द करना चाहते हैं।सभा के नए चुने हुए ओहदेदारों ने लोगों को यकीन दिलाया की वो ईमानदारी बा तन मन धन से लोगों की सेवा करेंगे और गुरु नाभा दास जी द्वारा बा बाबा साहिब डॉक्टर बी आर अम्बेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल कर समाज को एक नई दिशा देंगे।इस मौके पर इस इलाके के जाने माने बजुर्गों,मातृ शक्ति बा नौजवानों ने भी शिरकित करके समाज को आगे ले जाने में अपने योगदान का यकीन दिलाया।