Maharaj Aggarsen Sewa Smiti Ferozepur

Maharaj Aggarsen Sewa Smiti Ferozepur Developing Indian culture

महाराजा अग्रसेन जंयती 2024
05/10/2024

महाराजा अग्रसेन जंयती 2024

अग्रवाल सभा एवं महाराजा अग्रसेन सेवा समिति फिरोजपुर शहर की ओर  से युगप्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी के 5148वें जन्मोत्सव के...
03/10/2024

अग्रवाल सभा एवं महाराजा अग्रसेन सेवा समिति फिरोजपुर शहर की ओर से युगप्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी के 5148वें जन्मोत्सव के अवसर पर एक आयोजन किया गया! इस अवसर पर शहर के सभी अग्रवाल परिवार महाराजा अग्रसेन चौक में एकत्रित हुए और सभी ने महाराजा अग्रसेन जी को पुष्प माला अर्पित की और उनको नमन किया। इस अवसर पर सर्व श्री अशोक गुप्ता, रमेश अग्रवाल, धर्मपाल बंसल,सुरेंद्र अग्रवाल,राजिन्द्र गर्ग , विकास गोयल, संजय बंसल, राजीव अग्रवाल,मनमोहन अग्रवाल, विजय अग्रवाल , अश्विन एरण एवं अन्य गण मान्य अग्रजन उपस्थित हुए इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हूए श्री अशोक गुप्ता व राजेंद्र गर्ग ने बताया कि महाराजा अग्रसेन अपने आदर्शों और समाज कल्याण के लिए वैश्य समाज में प्रमुख रूप से जाने जाते हैं लेकिन अपने समाज हित के कार्यों के कारण वे केवल एक समाज या समुदाय तक सीमित नहीं थे अपितु उनकी जबरदस्त करुणा, दयालुता, पराक्रम और लोगों को जोड़कर रखने की क्षमता जैसे गुण उन्हें महान बनाते थे। महाराजा अग्रसेन समानता के प्रति समर्पण और पुरानी संकीर्ण विचारधारा के प्रति अपने दृढ़ विरोध के लिए प्रसिद्ध थे।महाराजा अग्रसेन ने "एक ईंट और एक रुपया" की नई प्रथा शुरू की जिसके तहत अग्रोहा में पहले से रहने वाला प्रत्येक परिवार अग्रोहा मे आने वाले प्रत्येक नए परिवार को एक ईंट और एक रुपया प्रदान करेगा। इस तरह के कार्य ने नए लोगों को अपना घर बनाने और अपना कारोबार शुरू करने में सक्षम बनाया। जिससे कई लोगों को अपना घर और कारोबार चलाने में एक बड़ी मदद मिली। 'एक ईंट और एक रुपया' विचार ने लोगों को समाज के रूप में एकजुट किया।

01/10/2024
Guru Purnima Utsav
22/07/2024

Guru Purnima Utsav

फिरोजपुर मे गुरु पूर्णिमा बड़ी धुमधाम से मनाई गई। ================फिरोजपुर मे आज गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य मे परमार्थ भव...
21/07/2024

फिरोजपुर मे गुरु पूर्णिमा बड़ी धुमधाम से मनाई गई।
================
फिरोजपुर मे आज
गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य मे परमार्थ भवन मे महाराजा अग्रसेन सेवा समिति फिरोजपुर शहर द्वारा शिव शक्ति योग मिशन फिरोजपुर शहर एवं छावनी के सहयोग से एक भव्य समागम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद पुरी जी महाराज जीरा वालों ने आऐ हुए भक्तजनों को आशिर्वाद दिया। इस समागम मे श्रद्धालुओं द्वारा गुरु जी का पादुका पुजन किया। स्वामी जी ने अपने प्रवचन में भक्तों को गुरु और गुरु पुर्णिमा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। गुरू ब्रह्म स्वरूप है और मनुष्य को परमात्मा की प्राप्ति के लिए जिन्दगी मे गुरु का होना अवश्यक है । अज्ञानता रुपी अन्धकार को गुरु ही दुर कर सकता है। कार्यक्रम के अन्त मे स्वामी जी द्वारा इच्छुक श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा भी दी गई । इस समागम मे पंजाब और आसपास के राज्यों के अलग अलग शहरों से काफी संख्या में लोग पंहुचे, जिनके लिए आयोजकों द्वारा प्रयाप्त व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के अश्विनी गोयल, मनमोहन अग्रवाल, संजय बांसल, विकास गोयल, राजिन्द्र गर्ग, , राजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल एवं संजीव गुप्ता ने आए हुए सभी भक्तों का स्वागत किया।

ऊँ श्री गुरूवे नम:।
04/07/2024

ऊँ श्री गुरूवे नम:।

एडवोकेट योगेश गुप्ता जी फिरोजपुर के  समाजसेवी थे, जिनका पूरा  जीवन फिरोजपुर की  जनता में सेवा करते हुये बीता । बहुत से ध...
15/05/2024

एडवोकेट योगेश गुप्ता जी फिरोजपुर के समाजसेवी थे, जिनका पूरा जीवन फिरोजपुर की जनता में सेवा करते हुये बीता । बहुत से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में यह बहुत आगे बढ कर अपना योगदान डालते थे, इन के जाने से फिरोजपुर के लोगो को बहुत नुकसान हुया है, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति फिरोजपुर शहर इस दुख की घडी में उन के परिवार ओर मित्रो के साथ सहानभूति प्रकट करती है और ईश्वर से प्राथना करतें है कि परिवार को दुख सहने कि शक्ति प्रदान करे ।
ॐ शान्ति ॐ शान्ति ॐ शान्ति 🌹

02/05/2024
ज्योतिष्पीठाधश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द जी महाराज आज हमारे शहर फिरोजपुर पधारे। इस शुभ अवसर पर मह...
27/04/2024

ज्योतिष्पीठाधश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द जी महाराज आज हमारे शहर फिरोजपुर पधारे। इस शुभ अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत अभिनन्दन किया और शंकराचार्य स्वामी जी की पादुका पुजन करने का सोभाग्य प्राप्त हुआ।

27/04/2024

ज्योतिष्पीठाधश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द जी महाराज आज हमारे शहर फिरोजपुर पधारे। इस शुभ अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत अभिनन्दन किया और शंकराचार्य स्वामी जी की पादुका पुजन करने का सोभाग्य प्राप्त हुआ।

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज आज शहीदों की धरती फिरोजपुर मे।
27/04/2024

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज आज शहीदों की धरती फिरोजपुर मे।

Address

Ferozepur Cantt.
152002

Telephone

+919463859707

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharaj Aggarsen Sewa Smiti Ferozepur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Maharaj Aggarsen Sewa Smiti Ferozepur:

Share