23/08/2024
"माँ की ममता, धरती की गोद"
इस पौधारोपण मौसम की सबसे दिल छू लेने वाली तस्वीर: चार पीढ़ियों का अनमोल संगम, जहाँ परदादी और कियाना ने मिलकर धरती माँ की गोद में एक नया जीवन रोपा। यह सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि माँ की ममता, धरती के प्यार, और पीढ़ियों के स्नेह का संगम है। माँ का आँचल हो या प्रकृति की गोद, दोनों में ही एक समान निस्वार्थ प्रेम है। यही है सच्ची मोहब्बत की तस्वीर। तभी तो हम कहते हैं, मोहब्बत कीजिए, आप फ़ाज़िल्का में हैं... 🌱❤️