Maa Bageshwari Sewa Sansthan

Maa Bageshwari Sewa Sansthan digital creator

13/06/2026

हँसी के फव्वारे

12/06/2026

New batch start

12/06/2026

I love funny joke

19/05/2026
19/05/2026
ट्रिपल सी या सीसीसी का फुल फॉर्म कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट (Course on Computer Concept) है। ट्रिपल सी कोर्स (CCC Cours...
24/02/2026

ट्रिपल सी या सीसीसी का फुल फॉर्म कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट (Course on Computer Concept) है। ट्रिपल सी कोर्स (CCC Course) का संबंध जनसाधारण को सामान्य सूचना प्रौद्योगिकी तथा कंप्यूटर के बारे में जानकारी प्रदान करना है। जिसके माध्यम से दैनिक कार्यो में डिजिटल साक्षरता का उपयोग किया जा सके एवं हमारा देश डिजिटल जगत की ओर आगे बढ़े। सीसीसी कोर्स के माध्यम से युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए भी पात्र होंगे, क्योंकि बहुत सारे सरकारी नौकरियों के लिए सीसीसी कोर्स अब अनिवार्य कर दिया गया है। सरकारी नौकरी (Government Job) की प्राप्ति के लिए सीसीसी बहुत आवश्यक कोर्स है, इस कोर्स की सहायता से युवा क्लर्क, स्टेनोग्राफर, पटवारी (Clerk, Stenographer, Patwari) जैसी सरकारी नौकरियाँ पा सकते है।
ट्रिपल सी (CCC) कोर्स सभी वर्गों के लोग कर सकते है। देश का कोई भी नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकता है। ट्रिपल सी (CCC) की ऑनलाइन परीक्षा राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के अंतर्गत आने वाले प्रस्तावित संस्थानों के द्वारा करायी जाते है। इस कोर्स के लिए आवेदन विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से ही कर सकते हैं। इस कोर्स के लिए एक से अधिक बार आवेदन नहीं किया जा सकता है। ट्रिपल सी (CCC) कोर्स की कुल अवधि 80 घंटों की होती हैं जिसमे विद्यार्थियों को कंप्यूटर की अलग-अलग रूप में शिक्षा प्रदान की जाती है जैसे – थ्योरी, ट्यूटोरियल और प्रैक्टिकल (Theory, Tutorials and Practicals) इन सभी प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग समय के अनुसार विधार्थियों को शिक्षा प्रदान की जाती है। आपको बता दें कि थ्योरी के लिए 25 घंटे की अवधि है, ट्यूटोरियल की 5 घंटे की और प्रैक्टिकल की 50 घंटे की Duration होती है।
सीसीसी प्रमाण पत्र मापदंड 2026 CCC Certificate Criteria 2026
कोर्स ऑन कंप्यूटर कांसेप्ट यानि सीसीसी (Course on Computer Concept) के लिए कोई पात्रता नहीं रखी गयी है। ट्रिपल सी के लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। हालांकि, आवेदक उन्ही संस्थानों से सीसीसी कोर्स कर सकते है जो राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के अंतर्गत आते हों। 10th पास करने के बाद आवेदक इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही आवेदक के लिए कोई आयु सीमा भी निर्धारित नहीं की गयी है।
CCC कंप्यूटर कोर्स का नया बैच 25 February से 7 दिनों की निःशुल्क क्लासेज के साथ स्टार्ट हो रहा है..अतः जिन लोगों ने ADCA/DCA कोर्स पूरा किया है कल से सभी लोग 9 बजे आयेंगे..
कोर्स गर्मियों में जल्द से जल्द कंप्लीट करवाया जायेगा 100% सफलता के साथ..
पुराने स्टूडेंट्स को फीस में 10% छूट दी जाएगी 10 अप्रैल तक एडमिशन करवाने तक..इसके बाद यह कोर्स Rs.2000/- से अधिक में कंप्लीट करवाया जायेगा।
नोटिस
एजुकेशन केयर ऑफिस
बहुआ फतेहपुर
एजुकेशन केयर कंप्यूटर संस्थान, बहुआ - फतेहपुर.

Address

Krishna Nagar Bahua Dehat
Fatehpur
212663

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maa Bageshwari Sewa Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Maa Bageshwari Sewa Sansthan:

Share